Auspicious Things To Buy On Dhanteras 2024 : हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। जिसकी शुरुआत हर साल त्रयोदशी तिथि से हो जाती है। त्रयोदशी तिथि को धन्वंतरि जयंती या धनतेरस के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसीलिए धनतेरस के दिन धन के देवता श्री कुबेर और धन्वंतरी जी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की जाती है। धनतेरस के दिन सुख सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए नई चीज खरीदने का बड़ा महत्व है। आइए जानते हैं, धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदने का महत्व है।
Also Read : इन दो कार्यों के बिना अधूरा माना जाता है करवा चौथ का व्रत, ये नियम मानना है जरूरी: Karwa Chauth Vrat Rule
घर में सुख समृद्धि बनाएं रखने के लिए धनतेरस पर खरीदें ये शुभ वस्तुएं : Auspicious Things To Buy On Dhanteras 2024

सोने-चांदी की वस्तुएं
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में सुख समृद्धि बनाएं रखने के लिए सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आप धनतेरस के दिन चांदी के सिक्के, सोने और चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश और भगवान की मूर्ति घर ला सकते हैं। मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोने और चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ और फलदायक होता है।
मिट्टी से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति
हम सभी जानते हैं, धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी के साथ-साथ सुख समृद्धि देने वाली देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मिट्टी से बनी मूर्ति खरीदने और पूजा करने का बड़ा महत्व है।
झाडू खरीदने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
धनतेरस के दिन लोग सोना चांदी से बने आभूषण, बड़ी प्रॉपर्टी और भगवान की मूर्तियां खरीदना शुभ मानते हैं। लेकिन, आपको बता दें धनतेरस के शुभ दिन पर बड़ी इन्वेस्टमेंट करने के साथ-साथ झाडू खरीदने का भी बड़ा महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के शुभ अवसर पर झाडू अवश्य खरीदना चाहिए।
भाग्यशाली है सबूत धनिया खरीदना
धनतेरस के शुभ अवसर पर धन के देवता कुबेर और धन्वंतरी जी के साथ देवी लक्ष्मी को घर में सुख समृद्धि के लिए आमंत्रित किया जाता है। क्योंकि धनतेरस का दिन घर में आर्थिक संपन्नता के लिए साल में सबसे शुभ माना जाता है। ऐसे में घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए सबूत धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। आप भी घर में सुख समृद्धि और संपन्नता चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन धनिया खरीद सकते हैं।
नए बर्तन लाने से घर में बढ़ती है समृद्धि
धनतेरस के दिन घर में नए बर्तन लाना और पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने से घर में समृद्धि बढ़ती है। और धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदे हुए बर्तन लंबे समय तक चलते हैं और घर में समृद्धि प्रदान करते रहते हैं। ऐसे में आपको भी धनतेरस के दिन कम से कम एक नया बर्तन घर में जरूर लेकर आना चाहिए।
धनतेरस के दिन खरीदें कुबेर यंत्र
यूं तो धनतेरस के दिन लोग कई अलग-अलग चीजें जैसे सोना, चांदी, बर्तन और झाडू आदि खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन, इस धनतेरस आप घर में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें खरीदने के साथ-साथ कुबेर यंत्र भी खरीद सकते हैं। धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र खरीदने से घर में सुख, सौभाग्य और धन बढ़ता है। और घर में समृद्धि बनी रहती है।
सुरक्षा करेगा गोमती चक्र और कोड़ियां
धनतेरस के दिन सोने, चांदी, बर्तन आदि खरीदने के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन, आपको बता दें धनतेरस के शुभ दिन पर गोमती चक्र और कोड़ियां खरीदने से न केवल घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। बल्कि ये आपके घर और परिवार की सुरक्षा करने का जिम्मा भी उठा लेता है। इसीलिए आप धनतेरस के दिन गोमती चक्र और कोड़ियां खरीद सकते हैं।
