सूर्य देव की आरती जीवन में लाएगा प्रकाश, सूर्यास्त से पहले जरूर करें: Surya Dev Aarti
Surya Dev Aarti

सूर्य देव की आरती जीवन में लाएगा प्रकाश, सूर्यास्त से पहले जरूर करें

Surya Dev Aarti : सूर्य देव की आरती करने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही कई धार्मिक लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Surya Dev Aarti: हिन्दू धर्म में हर देवी-देवताओं के पूजा-पाठ का अपना एक अलग-अलग महत्व है। इन देवी देवताओं में सूर्य देव को एक अलग स्थान दिया गया है। हर शाम सूर्य देव की आरती का अपना एक विशेष महत्व है। यह आरती न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी होती है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रकाश का संचार भी करती है। सूर्य को हिंदू धर्म में शक्ति और ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और उनका पूजन करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता, स्वास्थ्य और मानसिक शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं सूर्य देव की आरती करने के क्या फायदे हैं?

Also read: गट हेल्थ को बूस्ट करने के लिए करें ये 4 योगासन

Surya Dev Aarti
Surya Dev Aarti Benefits

सूर्य देव की आरती करने से लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता फैलती है। आरती से मन और आत्मा शुद्ध होती है और व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होता है।
सूर्य देव को अर्घ्य देने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही सूर्य की पूजा से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है।
सूर्य देव की आरती से जीवन में सकारात्मकता और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इतना ही नहीं, इससे धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

सूर्यास्त से पहले आरती करने का महत्व इसलिए है क्योंकि यह समय सूर्य की ऊर्जा का अंतिम चरण होता है, जब उसकी किरणें हमें अधिक लाभकारी रूप में प्राप्त होती हैं। सूर्यास्त से पहले की गई आरती जीवन में प्रकाश, सफलता और समृद्धि का संचार करती है।

सूर्य को अर्घ्य देना – सूर्यास्त से पहले सूर्य को जल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इसे “सूर्य को अर्घ्य देना” कहते हैं। इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Surya Devta
Surya Devta

ध्यान और प्रार्थना – सूर्यास्त से पहले ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और ध्यान की गुणवत्ता बेहतर होती है। इस समय आप अपनी मानसिक उथल-पुथल को शांत कर सकते हैं और अपनी ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं।

सूर्य देव की आरती – सूर्यास्त से पहले सूर्य देव की आरती करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में प्रकाश और समृद्धि आती है, और व्यक्ति को सकारात्मक दृष्टिकोण मिलता है।

योग और प्राणायाम – सूर्यास्त से पहले योग और प्राणायाम करने से शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। विशेष रूप से, सूर्य नमस्कार इस समय किया जा सकता है, जो शरीर और मन को शक्ति और ऊर्जा प्रदान करता है।

सकारात्मक विचार और संकल्प – सूर्यास्त से पहले अपने दिनभर के कार्यों का आत्ममंथन करें और अगले दिन के लिए सकारात्मक संकल्प लें। इससे मन शांत रहता है और भविष्य की दिशा में उत्साह बना रहता है।

आप सुबह और सूर्यास्त से पहले सूर्य देव को जल अर्पित कर उनकी आरती करें, इससे जीवन में नई ऊर्जा और प्रकाश का अनुभव होगा।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...