Glowing Skin like Moon: यह सच है कि सुंदरता पाने के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती। हमारी रसोई में ही कई ऐसी प्राकृतिक चीजें छिपी हैं, जो त्वचा को पोषण, नमी और प्राकृतिक चमक देती हैं। अच्छा खान-पान और घरेलू स्किनकेयर मिलकर त्वचा को स्वस्थ बनाते हैं।
जहां एक व्यक्ति की त्वचा की देखभाल पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं हम अपनी रसोई में
इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल करके त्वचा को चमकदार, मुलायम और बेदाग बना सकते हैं। अगर हम अच्छा खाना खाने के साथ-साथ उसे त्वचा पर भी लगाएं, तो हमारी खूबसूरती में चार-चांद लग सकते हैं।
बढ़ती उम्र और मिलावटी खाने के कारण त्वचा की नमी कम होने लगती है। नतीजतन, त्वचा रूखी, खुरदरी और झुर्रियों वाली हो जाती है। निम्नलिखित घरेलू उपाय त्वचा की उचित देखभाल में मदद करते हैं-
1. आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसमें नींबू का रस मिलाकर रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
2. शहद, मक्के का आटा और दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा धोकर एलोवेरा जेल लगाएं।
3. पत्तागोभी के पत्तों का पेस्ट बना लें। अब इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और
सूखने के बाद चेहरा धो लें।
4. रात को सोने से पहले चेहरे पर देसी घी, बादाम या नारियल का तेल लगाकर हल्के
हाथों से मसाज करें।
5. तीन बादाम, दही और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें।
6. एक चम्मच अरंडी का तेल, दो चुटकी हल्दी और 5-6 बूंद जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

7. एक कप दही में एक चम्मच संतरे या नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे
मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करें।
8. एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ आलू और आधा चम्मच दही को स्क्रब की तरह
इस्तेमाल करें।
9. चेहरे पर शहद लगाएं। जब शहद सूख जाए, तो इसे उंगलियों से चेहरे पर मलें और गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाएंगी। ऊपर दिए गए घरेलू उपाय त्वचा को पोषण देकर उसे सुंदर, मुलायम और चमकदार बनाएंगे।
जैसा कि हम जानते हैं कि भारत के दुनिया भर में मशहूर ऋषियों और मुनियों ने जड़ीबूटियों, पौधों, फलों, फूलों और कई बीजों का इस्तेमाल करके त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाया है। हमारे आयुर्वेद में भी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताए गए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके हम फायदा उठा सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां और दाग-धब्बे दिखने लगते हैं। इन्हें हटाने
के लिए ये घरेलू नुस्खे आजमाएं-
दही और खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे झुर्रियां दूर होती हैं।
1. आधा चम्मच नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
2. आधा चम्मच हल्दी और मेहंदी के दो-तीन पत्ते पीसकर चेहरे पर लगाएं।
3. नारियल के तेल में पान का पत्ता पीसकर चेहरे पर लगाएं।
4. काले धब्बे हटाने के लिए शहद में थोड़ासा केसर मिलाकर लगाएं।
5. झुर्रियां हटाने के लिए पुदीने और तुलसी का रस बराबर मात्रा में लेकर चेहरे पर लगाएं।
6. पिसा हुआ चंदन, ग्लिसरीन और गुलाबजल मिलाकर लगाने से चेहरे से दाग- धब्बे और झुर्रियां दूर होती हैं।
7. पपीते के गूदे से चेहरे की मसाज करें।
8. एक नारियल को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और उसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाने से झुलसी हुई त्वचा ठीक हो जाती है।
9. तुलसी, नीम और पुदीने के रस में एक चुटकी हल्दी और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट
बनाएं और चेहरे पर लगाएं।
10. एक चम्मच सूखे दूध में अंडे की सफेदी और आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
11. एक चम्मच टमाटर और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
12. एक चम्मच पत्तागोभी के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर हर दिन चेहरे पर
लगाएं।
कॉर्न फ्लोर में मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं, इससे स्किन मॉइस्चराइज होती है।
13. संतरे के रस में बेसन मिलाकर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
14. एक चम्मच चावल के आटे में आधा चम्मच शहद मिलाकर लगाएं।
15. हर दिन चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
16. चावल के आटे में दूध और गुलाब जल मिलाकर लगाएं।
17. एक चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी और जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
18. ग्लिसरीन और गुलाबजल का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं।
19. एक चम्मच दूध की मलाई और आधा चम्मच शहद मिलाकर लगाएं।
20. एक टमाटर का गूदा, पपीते का गूदा और गुलाबजल मिलाकर लगाएं और 20 मिनट
बाद चेहरा धो लें।
21. ज्वार के आटे में मलाई डाल कर लगाएं।
22. बादाम के तेल में 12 ग्राम फिटकरी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
23. नारियल के तेल में एलोवेरा जेल मिलाएं। आजकल बढ़ते प्रदूषण और अशुद्ध वातावरण
की वजह से चेहरे पर डेड स्किन जमा हो जाती है, जिसे हम स्क्रब करके ठीक कर
सकते हैं। चेहरा स्क्रब करने के कुछ तरीके-

1.ऑयली त्वचा के लिए
चावल का स्क्रब: आधा कप चावल के आटे में आधा कटा हुआ पपीता मिलाकर
चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।
2. ड्राई स्किन के लिए
चोकर स्क्रब: एक छोटा चम्मच चोकर को एक चम्मच ऑलिव ऑयल में मिलाकर
चेहरे पर स्क्रब लगाएं।
3.नॉर्मल स्किन के लिए
जौ का स्क्रब: एक चम्मच पिसे हुए जौ के आटे में दो चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना
लें और चेहरे पर स्क्रब करें।
4.कॉम्बिनेशन स्किन के लिए
चीनी का स्क्रब: चीनी को जैतून और मूंगफली के तेल में मिलाकर स्क्रब करें।

“हमारे आयुर्वेद में भी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताए गए हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके हम फायदा उठा सकते हैं।”
