A baby lying on their stomach wearing a diaper, while an adult hand gently wipes the baby’s back with a wet wipe.
Newborn Care

Summary: सर्दियों में अपने बच्चे की स्किन को ऐसे करें प्रोटेक्ट, फॉलो करें ये टिप्स

सर्दियों में नवजात शिशु की त्वचा बेहद संवेदनशील हो जाती है, ऐसे में सही देखभाल बहुत ज़रूरी होती है। गुनगुना पानी, सही बेबी प्रोडक्ट्स और मॉइश्चराइजिंग से बच्चे की स्किन को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सकता है।

Newborn Winter Skin Care: सर्दियां आने पर नवजात शिशु की स्किन की केअर बहुत ही ज्यादा करनी पड़ती है क्योंकि ठंड में बैक्टीरियल और वायरस तेजी से पनपने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको टिप्स देने जा रहे हैं कि आप अपने बच्चे की स्किन की केयर किस तरह से कर सकते हैं।

ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें

ठंड में बच्चे को सर्दी जुखाम के खतरे से बचाने के लिए गर्म पानी से नहाना चाहिए परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ज्यादा गर्म पानी शिशु की त्वचा के लिए खतरनाक साबित हो सकता है इसीलिए केवल गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

गुनगुने तेल से करें मालिश

मांसपेशियों को और शरीर को गर्म रखने के लिए बच्चे की मालिश हल्के से गुनगुने तेल से करनी चाहिए। मालिश हमेशा नहलाने से पहले करनी चाहिए। बच्चों के लिए आप बादाम का तेल, ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते हैं।

स्नान

An adult gently washing a baby’s hair, pouring water over the baby’s head while supporting the head during bath time.
baby bath

बच्चे को अक्सर सर्दियों में रोज नहलाना चाहिए। इससे शरीर खुला रहता है परंतु अगर बहुत ही ज्यादा ठंड है तो इसके लिए हर दूसरे दिन नहला सकते हैं परंतु एक सॉफ्ट तोलिया गर्म पानी में भिगोकर रोज शरीर जरूर साफ करें और कपड़े बदले।

सही उत्पाद करें इस्तेमाल

Baby bath essentials arranged on a table, including baby lotion and shampoo bottles, soft towels, colorful sponges, cotton balls, and yellow rubber ducks.
baby care products

बच्चों की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है इसीलिए उन पर हर तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बाजार में बच्चों के लिए अलग से साबुन, क्रीम, पाउडर सभी चीज अलग मिलती है परंतु यह सब ब्रांड के ही प्रोडक्ट लेने चाहिए।

मॉइश्चराइज करें

दिन में कम से कम 2 बार बच्चे की त्वचा को करना मॉइश्चराइज चाहिए। बच्चे को हल्की धूप में लिटा कर सरसों या अन्य तेल से भी मालिश करनी चाहिए जिससे बच्चा स्वस्थ रहता है।

बच्चों को पहनाये पूरे कपड़े

बच्चे के कपड़ों का सर्दियों में विशेष ध्यान रखना चाहिए। हल्की सी भी लापरवाही बच्चों के लिए भारी पड़ सकती है इसीलिए जैसे ही मौसम बदलने लगे बच्चे को गर्म कपड़े पहनाना शुरू कर देना चाहिए। हल्की ठंड बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है इसीलिए हमेशा मोजे पहना कर रखें।

ठंडी चीजें ना खिलाए

अगर आपका छोटा बच्चा है तो उसके खाने पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बासी खाना या ठंडा खाना कभी नहीं खिलाना चाहिए।

बेहतर क्वालिटी के स्वेटर का इस्तेमाल करें

baby wearing swear is with her mom, looking outside window

स्वेटर हमेशा ही अच्छी क्वालिटी के पहनाने चाहिए क्योंकि कई बार ऐसी ऊन आती है जिसकी वजह से त्वचा में एलर्जी हो सकती है। मौसम कोई भी हो बच्चों के लिए कपड़ा हमेशा सॉफ्ट ही होना चाहिए क्योंकि बच्चों की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव होती है इसीलिए मुलायम और सिंपल कपड़ों का ही चुनाव करें। बाजार से लाकर सीधे बच्चे को कपड़े ना पहनाये बल्कि पहले बेबी डिटर्जन में धोए।

घर के तापमान का रखें ध्यान

ठंड से बचने के लिए बच्चों के कमरे में हीटर का इस्तेमाल करना चाहिए परंतु इतना ज्यादा भी नहीं क्योंकि इसके जरिए अक्सर बीमारी भी बन जाती है। हमेशा कमरे का तापमान सामान्य होना चाहिए क्योंकि ज्यादा गर्म और ठंडे तापमान में बच्चे को तुरंत सर्दी हो जाती है।

सर्दियों के मौसम में अक्सर ही बच्चों का बहुत ही ध्यान रखना होता है इसीलिए इन टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूले और आर्टिकल को जरुर शेयर करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment