Overview:
हार्ड वाटर में मिनरल्स, खासकर कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। जब यह पानी सतह पर सूखता है तो उसके मिनरल्स वहीं जम जाते हैं और सफेद दाग बना देते हैं। यही नहीं, धीरे-धीरे शावर हेड और नलों में जमा होकर पानी के फ्लो को भी रोकने लगते हैं।
how to Remove Hard Water Deposits: बाथरूम और किचन के नलों पर सफेद परत जमना आम बात है। वहीं बाल्टी, मग, शावर, टाइल्स पर भी जिद्दी सफेद निशानों से गंदे नजर आते हैं। ये दाग सिर्फ देखने में गंदे नहीं लगते, बल्कि इन्हें हटाना भी मुश्किल काम होता है। इससे आपका इंप्रेशन भी खराब हो सकता है। दरअसल, इसकी वजह है हार्ड वाटर यानी कठोर पानी। कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स से आप इन सफेद निशानों को हटा सकते हैं।
हार्ड वाटर का मतलब है ये

हार्ड वाटर में मिनरल्स, खासकर कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा होती है। जब यह पानी सतह पर सूखता है तो उसके मिनरल्स वहीं जम जाते हैं और सफेद दाग बना देते हैं। यही नहीं, धीरे-धीरे शावर हेड और नलों में जमा होकर पानी के फ्लो को भी रोकने लगते हैं।
ऐसे पहचानें हार्ड वाटर को
हार्ड वाटर को पहचानना जरूरी है। कुछ आसान तरीकों से आप इसे जान सकते हैं। अगर नहाते समय या बर्तन धोते वक्त झाग कम बनता है तो समझिए पानी हार्ड हो सकता है। अगर आपके नलों और शावर में सफेद परत जमने लगे तो ये भी हार्ड वाटर की निशानी है। वहीं हार्ड वाटर के कारण बाल्टियों, मग और टाइल्स पर सफेद रंग की लाइनें या दाग दिखने लगते हैं। आप चाहें तो मार्केट से टीडीएस मीटर खरीदकर भी जांच सकते हैं। अगर टीडीएस लेवल 150 से ज्यादा है तो पानी हार्ड माना जाता है। जब यह पानी सतह पर सूखता है तो निशान बनने लगते हैं।
ऐसे पाएं जिद्दी निशानों से छुटकारा
इस दिवाली पर अगर आप अपने बाथरूम और किचन के नल व टाइल्स में नई जैसी चमक चाहते हैं तो कुछ आसान तरीके अपनाएं।
1. सिरका और बेकिंग सोडा
नलों, बाल्टी, मग से हार्ड वाटर की ठोस सफेद परत हटाने का सबसे आसान तरीका है सिरका और बेकिंग सोडा। इसके लिए आप एक भाग सिरका और एक भाग पानी मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। फिर बेकिंग सोडा छिड़कें। करीब 15 से 20 मिनट के बाद ब्रश से रगड़ें। दाग आसानी से निकल जाएंगे।
2. नींबू का रस
नींबू का रस एक नेचुरल क्लींजर का काम करता है। इसके रस में नेचुरल एसिड होता है जो मिनरल डिपॉजिट को हटाने में मदद करता है। आप नींबू के छिलके में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर डालें और इससे दाग हटाएं।
3. टूथपेस्ट है शानदार स्क्रब
टूथपेस्ट हार्ड वाटर के निशानों को काफी हद तक हल्का कर देता है। अगर निशान बहुत लाइट हैं तो टूथपेस्ट आपके काम आ सकता है। इसे निशानों पर स्क्रब के रूप में यूज करें।
कुछ टिप्स अपनाएं आप
हार्ड वाटर से बचाव के लिए आप कुछ छोटे-छोटे उपाय भी कर सकते हैं। सबसे जरूरी है कि दाग जमने से पहले ही रोजाना हल्की सफाई करते रहें। हर हफ्ते शावर और नल के मुंह को सिरके में डुबोकर साफ करें।
ये सावधानी रखना जरूरी
नलों से ये दाग हटाने के लिए कभी भी किसी टॉयलेट क्लीनर का उपयोग न करें, क्योंकि इससे न सिर्फ नलों की चमक खो सकती है, बल्कि नल हमेशा के लिए काले भी पड़ सकते हैं। वाटर सॉफ्टनर लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके उपयोग से पानी में मौजूद खनिज कम हो जाते हैं। ऐसे में सफेद दाग बनने की आशंका काफी घट जाती है।
