Paush Month Importance
Paush Month Importance

Overview: वृश्चिक में सूर्य गोचर, जानें राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

16 नवंबर को सूर्य तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। वृषभ, मकर, कन्या के लिए शुभ समय, जबकि मेष, धनु, कर्क को सावधानी रखनी होगी।

Surya Gochar 2025: ग्रहों के राजा सूर्य पंचांग के अनुसार, हर महीने राशि बदलते हैं। सूर्य जब एक राशि की यात्रा पूरी तक दूसरी राशि जाते हैं तो इसे सूर्य का राशि परिवर्तन या गोचर कहा जाता है। साथ ही सूर्य जिस दिन जिस राशि में गोचर करते हैं, उस दिन उस राशि के नाम की संक्रांति भी मनाई जाती है।

नवंबर के महीने में सूर्य 16 नवंबर 2025, रविवार को वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 16 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य का यह गोचर रविवार के दिन होगा और इसका सीधा असर राशियों पर पड़ेगा। आइये जानते हैं नवंबर के महीने में होने वाला सूर्य गोचर किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी और किन राशियों को है सतर्क रहने की जरूरत।

वृषभ, कन्या और मकर के लिए सूर्य गोचर रहेगा शुभ

Surya Gochar 2025 Effect
Surya Gochar 2025 Effect

वृषभ राशि:- सूर्य का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव होगा, जोकि साझेदारी या संबंधों से जुड़ा है। इससे वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और व्यावसायिक साझेदारियों से लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग जॉब में हैं, उन्हें वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या राशि:- कन्या राशि वले जातकों के लिए सूर्य का गोचर समय, संवाद, आत्मविश्वास और नए प्रयासों से सफलता का रहेगा। सूर्य गोचर कर आपकी राशि से तीसरे भाव में रहेगा, जिससे साहस और उत्साह में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से साथ मिलेगा और छोटी यात्राएं संभव है। नौकरी-व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे।
मकर राशि:- नवंबर में होने वाला सूर्य गोचर आपके लाभ भाव में होगा, जिससे कि नए संपर्क और नेटवर्किंग से आर्थिक वृद्धि की संभावना है। सामाजिक कार्यों में नाम होगा और नए प्रोजेक्ट या निवेश लाभ देंगे। मित्रों से सहायता मिलेगी और कोई अटकी हुई योजना आगे बढ़ सकती है।

सूर्य गोचर मेष, कर्क और धनु राशियां रहें सतर्क

Sun transit: Aries, Cancer and Sagittarius, be cautious
Sun transit: Aries, Cancer and Sagittarius, be cautious

मेष राशि:- सूर्य का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होने वाला है। ऐसी स्थितियां अचानक अप्रिय घटनाओं, स्वास्थ्य संबंधी चिंता या फिर मानसिक बेचैनी का कारण बन सकती है। कार्यस्थल पर किसी से वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। साथ ही काम में किसी तरह का निर्णय जल्दबाजी में न लें। वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी रखें।
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर पंचम भाव में होगा। इससे आपके प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है, जिससे रिश्ते में तनाव या मनमुटाव जैसी स्थिति रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई महसूस होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।
धनु राशि:- सूर्य गोचर कर आपकी राशि से बारहवें भाव में रहेगा, जिससे कि आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव और आत्ममंथन की स्थिति रहेगी। विदेश यात्रा या किसी गुप्त कार्य से जुड़ी गतिविधियां सामने आ सकती हैं। इस समय संयम से काम लें।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...