Grah Gochar June 2025: ग्रह-गोचर की दृष्टि से जून 2025 का महीना बेहद खास रहने वाला है। इस महीने सूर्य, मंगल, बुध जैसे कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र बदलता है तो सभी राशियों पर उसका शुभ या अशुभ रूप से प्रभाव जरूर पड़ता है। जून के महीने में एक ओर ग्रहों के राजा सूर्य अपने मित्र की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, वही मंगल, बुध और शुक्र का भी राशि परिवर्तन होगा।
जून की शुरुआत से लेकर महीने की आखिर तक ग्रहों का नक्षत्र और राशि परिवर्तन का सिलसिला चलता रहेगा, जिससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। आइए जानते हैं जून में होने वाले ग्रह-गोचर का सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव। कौन सी राशियों के लिए खुलेगा खुशियों का पिटारा तो वहीं किन्हें इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
जून 2025 ग्रहों का राशि परिवर्तन

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन:- ग्रहों के राजा सूर्य का 8 जून को मृगशिरा और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर होगा।
बुध नक्षत्र परिवर्तन:- 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा।
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन:- 13 जून को शुक्र भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे।
मंगल नक्षत्र परिवर्तन- भूमि पुत्र मंगल 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर होगा।
गुरु नक्षत्र परिवर्तन:- 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गुरु का गोचर होगा।
जून 2025 ग्रहों का राशि परिवर्तन

- बुध गोचर:- 6 जून 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध वृषभ राशि से निकल अपने स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे और यहां 16 दिनो तक रहेंगे। इसके बाद 22 जून को बुध कर्क राशि में चले जाएंगे।
- मंगल गोचर:- बुध के ठीक पीछे-पीछे मंगल भी अपनी राशि बदलेंगे। 7 जून को मंगल का गोचर सूर्य की राशि सिंह राशि में होगा। 7 जून को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेंगे।
- सूर्य गोचर:- 15 जून को सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होगा और इस दिन को मिथुन संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। सूर्य पूरे एक महीने तक मिथुन राशि में रहेंगे और फिर कर्क में चले जाएंगे।
- शुक्र गोचर:- जून के आखिर में 29 जून 2025 को शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर होगा। इस दिन दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुक्र मेष राशि से निकलकर वृषभ में आएंगे और 26 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे।
ग्रह-नक्षत्र का परिवर्तन किस राशियों के शुभ और किनके लिए अशुभ

जून में होने वाले ग्रह-नक्षत्रों का परिवर्तन राशिचक्र की चार राशियों मिथुन, कन्या, धनु और कुंभ के लिए बहुत शुभ साबित होगा। इस समय आपको मनचाही सफलता मिलेगी और करियर ग्रोथ पकड़ेगा। वहीं राशिचक्र की पांच राशियों मेष, वृषभ, कर्क, सिंह और मीन के लिए जून का महीना चुनौतिपूर्ण रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में कई समस्याएं रहेगी और कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता का फल मिलेगा। लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना है और मेहनत से पीछे नहीं भागना है। इसके अलावा अन्या तीन राशि तुला, वृश्चिक और मकर के लिए जून का महीना सामान्य फलदायी साबित होगा।
