हस्ताक्षर व्यक्ति के व्यक्तित्व का संपूर्ण आईना है। किसी भी व्यक्ति के हस्ताक्षर में उसके व्यक्तित्व की सभी बातें पूर्ण रूप से दिखाई देती हैं। इस प्रकार हस्ताक्षर एक दर्पण है जिसमें व्यक्तित्व की परछाई स्पष्ट रूप से झलकती है।
 
हस्ताक्षर का पहला शब्द बड़ा हो तो-
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर का पहला शब्द काफी बड़ा रखता है तो वह व्यक्ति उतना ही विलक्षण प्रतिभा का धनी समाज में काफी लोकप्रिय व उच्चपद प्राह्रश्वत करता है। यदि हस्ताक्षर में पहला शब्द बड़ा व बाकी के शब्द सुन्दर व छोटे आकार में होते हैं, ऐसा व्यक्ति धीरे-धीरे उच्चपद प्राह्रश्वत करते हुए सर्वोच्च स्थान पाता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में पैसा बहुत पैदा करता है। इसके कई भक्त होते हैं। व समाज में काफी लोकप्रिय होता है किन्तु कुछ रंगीन स्वभाव काम व संकोची स्वभाव का उत्तम श्रेणी का विद्वान होता है, वह अपने कुल का नाम काफी ऊंचा करता है।
 
अस्पष्ट हस्ताक्षर हों तो-
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर इस प्रकार से लिखता है जो कापी अस्पष्ट होते हैं, वह व्यक्ति अपने जीवन को सामान्य रूप से नहीं जी पाते हैं, पर समय ऊंचाई पर पहुंचने की ललक लिए रहता है। इस प्रकार का व्यक्ति राजनीतिज्ञ, अपराधी, कूटनीतिज्ञ या बहुत बड़ा व्यापारी बनता है। जीवन को अधाधायी में व्यतीत करने वाले ऐसे व्यक्ति समाज से कटने लगते हैं तथा लोगों की अपेक्षा के शिकार भी बनते हैं। ये व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से पूर्णत: संपन्न तथा वैवाहिक जीवन कम सामान्य रहता है। धोखा दे सकता है परन्तु खा नहीं सकता है। यही उनकी विशेषता है।
 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
हस्ताक्षर के नीचे दो लाइनें खींचने वाले जो व्यक्ति-
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के नीचे दो लाइने खींचने वाले व्यक्ति भावुक होते हैं। अपूर्ण शिक्षा प्राप्त करने वाले मानसिक रूप से कमजोर होते हैं। जीवन में असुरक्षा की भावना भय रहता है। पैसा भी अधिक होता है परन्तु स्वभाव में कंजूसी रहती है। जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के शब्दों को काफी घुमाकर सजाकर प्रदर्शित करता है, वह व्यक्ति किसी न किसी हुनर का मालिक होता है, जैसे कलाकार गायक, पेंटर, व्यंग्कार व अपराधी भी हो सकता है। ऐसे व्यक्ति का अच्छा समय उत्तरार्ध्य में होता है।
 
जो नाम का प्रथम अक्षर सांकेतिक रूप में तथा उपनाम पूरा लिखे-
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर का पहला अक्षर सांकेतिक रूप में तथा उपनाम पूरा लिखे तथा हस्ताक्षर के नीचे बिन्दु लगाता है तो ऐसा व्यक्ति भाग्यशाली होता है। मृदुभाषी व्यवहार कुशल, समाज में पूर्ण सम्मान प्राप्त करता है। ईश्वरवादी होने के कारण इन्हें किसी भी प्रकार की लालसा नहीं सताती। इसके फलस्वरूप जो भी चाहता है स्वत: प्राप्त हो जाता है। वैवाहिक जीवन सुखी व संतान सुख भी प्राप्त होता है।
 
जो अपने हस्ताक्षर के अंतिम शब्द के नीचे बिन्दु रखता हो –
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर के अंतिम शब्द के नीचे बिन्दु (.) रखता है, ऐसा व्यक्ति विलक्षण प्रतिभा का धनी होता है। ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है काफी प्रसिद्ध हो जाता है। बड़े-बड़े लोग सहयोग-सुझाव हेतु उत्सुक उत्साहित रहते हैं।
 
स्पष्ट हस्ताक्षर वाले –
जो व्यक्ति अपने हस्ताक्षर स्पष्ट लिखते है तथा हस्ताक्षर के अंतिम शब्द की लाइन या मात्रा को इस प्रकार खींच देती हैं जो ऊपर की तरफ जाती हुई दिखाई देती है, ऐसे व्यक्ति दिल के बहुत साफ होते हैं व हर एक का सहयोग करने के लिए तैयार रहते हैं। मिलनसार, मृदुभाषी, समाज सेवक, परोपकारी होते हैं। यह व्यक्ति कभी किसी का बुरा नहीं सोचते हैं। सामने वाला व्यक्ति चाहे कैसा भी हो हमेशा उसे सम्मान देते हैं। सर्वगुण संपन्न होने के बावजूद भी आपको समाज में धीरे-धीरे ही सम्मान मिलता है। उत्तराद्र्ध में काफी पैसा व पूर्ण सम्मान प्राप्त होता है। इच्छाएं सीमित होने के कारण जो धन व प्रतिष्ठा प्राप्त होती है, उससे यह अधिक संतुष्ट रहते हैं। अत: हस्ताक्षर या लिखावट में व्यक्ति का सीधा संबंध मानसिक विचारों से होता है, अवचेतन रूप मे कागज पर अपनी लिखावट व हस्ताक्षर द्वारा प्रदर्शित कर देते है अपने हस्ताक्षर के साथ अपना भविष्य व व्यक्तित्व भी बदल सकते हैं।
 
ज्ञातव्य तथ्य –
किसी व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर करना जहां तथ्यों की प्रामाणिकता की पुष्टि करता है वहीं छोटे से रूप में लिखा गया यह नाम हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व के बारे में भी बताता है। यदि किसी व्यक्ति केहस्ताक्षर में अक्षरों के बीच की दूरी समान हैं, तो व्यक्ति सजग और सहनशील और बुद्धिजीवी है, लेकिन दूरी में भन्नता होने पर गुणों की कमी पाई जाती है। कागज पर सामान्य से अधिक दबाव डालने वाले व्यक्ति प्राय: क्रोधी जिद्दी और धुन केपक्के होते हैं। जबकि प्रारंभ में दबाव डालकर परन्तु बाद में ढ़ीला छोड़ देने वाले प्राय: समझौतावादी प्रकृति के होते हैं। अगर व्यक्ति हस्ताक्षर में ऊपर की ओर बिंदु लगता है, तो ऐसा व्यक्ति बार-बार असफलता का सामना करता है। जबकि नीचे बिन्दु लगाने वाला व्यक्ति सजग, सावधान और जांच पड़ताल करके हस्ताक्षर करने वाला होता है।
हस्ताक्षर में शून्य का उपयोग करने वाले व्यक्ति जोड़-तोड़ की राजनीति करने वाला होता है। प्रारंभ से अंत तक हस्ताक्षरकर्ता की निरंतरता उसके दृढ़ निश्चय को दर्शाती है। ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत ऊंचाईयां छूता है। छोटे हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ति कर्म प्रधान और साहित्य प्रेमी होते हैं इनका जीवन कर्मठ व कर्म प्रधान होता है। बहुत छोटे हस्ताक्षर करने वाले लोगों में बहुत गजब का धैर्य होता है, लेकिन इनकी विचारधारा और इनके अंतर्मन में झांक पाना मुश्किल होता है। गोलाई युक्त अधरों की बनावट वाले हस्ताक्षर करने वाले बुद्धि से संबंधित कार्यों में संलग्न होते हैं।
 
 
 
 
 
आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।