cleaning kitchen tips

त्योहार खत्म होते ही जहन में सबसे पहले बड़े बर्तनों की सफाई (cleaning utensils)का ख्याल आता है। लजीज पकवानों को तैयार करने में जहां वक्त ज्यादा लगता है, तो वहीं उन्हें तैयार करने के लिए चाहिए होते हैं बड़े और ठोस बर्तन। ये वही बर्तन हैं, जो हमारी दादी-नानी या परनानी-परदादी कई पीढ़ियों से इस्तेमाल करती आई हैं।

इन बर्तनों की जहां बनावट में अंतर होता है, तो वहीं इनका आकार भी बड़ा होता है। अब खूब सारे व्यंजन जब बनते हैं, तो बर्तनों की सही सफाई होना भी लाजमी है। मगर हम में से ऐसे बहुत से लोग हैं जो सफाई से घबराकर बर्तनों को ठीक से साफ करके नहीं रखते जिससे उनकी प्राकृतिक बनावट और गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इस लेख में पढ़िए कि स्टील, सिल्वर, वुडेन और तांबे के बर्तनों को इस्तेमाल से पहले और बाद में किस तरह साफ किया जा सकता है।

सिल्वर बर्तनों के लिए सिरका है कारगर

cleaning silver utensils

अगर आप सिल्वर के या कहें चांदी के बर्तनों को इस्तेमाल कर बना चुकी हैं और बर्तनों की चिकनाई अभी भी बरकरार है, तो इस परेशानी को आप सिरके से हल कर सकती हैं। एक कप सिरके में एक कप गुनगुना पानी मिलाकर बर्तन में डालें और उसे कुछ देर अलग रख दें। बर्तनों की चिकनाई अपने आप छूटने लगेगी। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो कुछ बूंदें लिक्विड साबुन की भी सिरके में मिला सकते हैं, ताकि बर्तन में चिकनाहट न बचे और उसकी चमक बरकरार रहे।

वुडेन की सोडे से करें सफाई

cleaning wooden utensils

अगर वुडेन बर्तनों से काले या फिर चिकनाई के दाग नहीं छूट रहे हैं, तो आप बेकिंग सोडे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में बेकिंग सोडा, नींबू का रस और हल्के गर्म पानी का घोल तैयार करना है। अब इस घोल को कुछ देर बर्तनों पर लगाकर छोड़ दें।  आप खुद देंखगें कि मात्र एक-आध घंटे में बर्तनों पर लगे सभी दाग खुद ब खुद छूटने लगेंगे।

तांबे और स्टेनलेस स्टील के लिए कैचअप

stainless steel cleaning

हम लोग आमतौर पर स्नैक्स के साथ कैचअप का इस्तेमाल करते हैं। अगर तांबे का बर्तन पूरी तरह से जल चुका है और आप साफ करने में नाकामयाब हैं, तो उस बर्तन में कैचअप और लिक्विड सोप डालकर तकरीन दो से तीन घंटे के लिए छोड़ दें। आप देखेंगे कि सारी चिकनाई और बर्तन का जला हुआ हिस्सा साफ होने लगेगा और उसकी चमक भी वापिस आने लगेगी। इसे और भी तरह के बर्तनों पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

काला नमक है स्टील पर असरदार

black salt properties

अगर स्टील के बर्तनों पर पुराने दाग अब भी जमे हुए हैं और वो नहीं उतर रहे, तो आप काले नमक की मदद से उन्हें पूर्ण रूप से साफ कर सकते हैं। काले नमक को कोल्ड ड्रिंक में मिलाएं और उसे गैस पर रख दें। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि पुराने दाग अपने आप निकल जाएंगे।

Leave a comment