किचन में इस्तेमाल होने वाले ये 4 बर्तन मांगते हैं गहरी सफाई: Kitchen Cleaning Tips
Kitchen Cleaning Tips

बर्तनों की डीप क्लीनिंग के बारे में जानना है बहुत जरुरी

समय रहते इन बर्तनों की ठीक तरह से सफाई होना बहुत जरुरी है नहीं तो फ़ूड पोइज़निंग होने  का खतरा रहता है।

Kitchen Cleaning Tips: हमारे किचन में इस्तेमाल होने वाले बहुत से बर्तन भले ही देखने में बेहद साफ़ नज़र आ रहे होते हैं। लेकिन कहीं न कहीं इनकी ठीक तरह से सफाई होना बहुत जरुरी है। कई बार हम जल्दी जल्दी में कई बर्तनों को साफ़ कर के रख देते हैं और ये काफी चमकने भी लगते हैं। हम सोच ही नहीं सकते  जिन बर्तनों को हमने साफ़ समझ कर रख दिया है दरअसल पूरी तरह से साफ़ हुए ही नहीं हैं। समय रहते इन बर्तनों की ठीक तरह से सफाई होना बहुत जरुरी है नहीं तो फ़ूड पोइज़निंग होने  का खतरा रहता है।

आइये जानते हैं किस तरह के बर्तनों की सफाई ठीक तरह से होना बहुत जरुरी है।

Kitchen Cleaning Tips
Cleaning is important

इडली बनाने के बाद बेशक हम सही से उसे साफ़ कर देते हैं। फिर भी किनारों से उसमे चिपचिपापन और जमी हुई इडली रह ही जाती है। दरअसल होता ये है की हम जल्दी जल्दी में इसे साफ़ कर देते हैं। इसे साफ़ करने का सही तरीका बहुत आसान है। सबसे पहले इडली के बर्तन में गुनगुना पानी भर दें और उसमें बर्तन धोने वाला लिक्विड डाल कर उसमें सांचे भी डुबों दें। इस तरह उसमे जमा चिपचिपापन भी साफ़ हो जाएगा और इडली जो किनारों पर जम जाती है वो भी साफ़ हो जाएगी।

Take care while cleaning
Take care while cleaning

चाकू किचन में कई बार काम आता है। इसी तरह छिलके उतारने के लिए इस्तेमाल होने वाला पीलर और कद्दूकस भी ना जाने कितनी ही बार इस्तेमाल होते हैं। इस तरह इनमे सबसे ज्यादा गन्दगी जमती है। चाकू और इस तरह की नुकीली चीजों से बचने के लिए हम इन्हे आराम से धो कर रख देते हैं। इन सबको इस्तेमाल के बाद साफ़ पानी से धो कर कुछ देर के लिए विनेगर और नीबू के गुनगुने पानी में डुबो कर रखें। गन्दगी अपने आप निकल जाएगी।

Lunch Box
Maintain good hygiene

ऑफिस और बच्चों के स्कूल में इस्तेमाल होने वाले लुक बॉक्स में इतनी गन्दगी जमा होती है जो हम कल्पना भी नहीं कर सकते। इनमे खाना लम्बे समय तक गर्म रहे और कोई लीकेज ना हो इसकी वजह से सिलिकॉन रबड़ का इस्तेमाल किया जाता है जिसे हम हर लंच बॉक्स धोते समय नहीं निकालते हैं। क्यूंकि इन्हें वापस लगन काफी ट्रिकी होता है। इस तरह इसकी रबड़ के आस पास फंगस जमा होने लगता है। हर दिन इसे अच्छी तरह निकाल कर धोएं।

Kadai and Tawa
Messy things should be clean

लोहे के तवे पर रोटी पराठे आदि रोजमर्र्रा में ही बनाये जाते हैं। कई बार ज्यादा तेज़ आंच की वजह से या फिर पराठे और नान में इस्तेमाल होने वाले तेल घी की वजह से तवे पर एक मोती परत जम जाती है। जो तवे के काले होने की वजह से साफ़ नज़र नहीं आती है। बार बार हम इसे धोते हैं लेकिन फिर भी ये ठीक से निकल नहीं पाती है। इसके लिए सबसे पहले तवे को साफ़ करने के लिए एक मोटे और खुरदुरे स्टील के बने जून का इस्तेमाल करें। रोज़ इस तरह धोने से इस पर कुछ भी जमा नहीं होगा और आपको मेहनत भी ज्यादा नहीं करनी पड़ेगी।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...