Air Purifier Maintenance: हवा मौजूद प्रदूषण ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। हर समय चाहे घर में हो या बाहर महसूस होता रहता है कि दम घुट रहा है। ऐसे ही मौसम के लिए कारगार साबित होता है एयर प्यूरीफायर। इसको घर में लगाने से हवा में फ्रेशनेसस आती रहती है आपको घर में रहकर ऐसा महसूस नहीं होता है कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक चीजों को घर में लाने के साथ ही उसका रख-रखाव भी जरुरी है। बिना रख रखाव के वो चीज आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। आइये जानिए एयर प्यूरीफायर का रख रखाव कैसे करें-
प्यूरीफायर के हिसाब से साफ-सफाई
जरूरी नहीं है कि आप हर प्यूरीफायर को एक जैसा समझ कर उसकी अंदर से सफाई कर दें क्योंकि हर प्यूरीफायर की सफाई उसके हिसाब से होती है। किसी को रोज ही साफ करना होता है तो किसी थोड़े दिनों के अंतराल में। यहां हम आपको बता रहे है कि किस तरह प्यूरीफायर की साफ सफाई करें-
प्री फिल्टर

प्री फिल्टर एयर प्यूरीफायर का ही एक पार्ट है। इसे रोज साफ-सफाई की जरूरत होती है। जो भी आपने मॉडल खरीदा है उसी के हिसाब से साफ-सफाई की जाती है। प्री फिल्टर का कार्य ज्यादा से ज्यादा प्रदूषण को कम कर हवा में शुद्धता लाना है। इसलिए एयर प्यूरीफायर में प्री फिल्टर को अच्छे से साफ करें। इससे आपके एयरप्यूरीफायर की लाइफ बढ़ेगी।
हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर(HEPA)
इस प्यूरीफायर का उपयोग हवा से धूल और अन्य दूषित पदार्थो को इकट्ठा करने और निकालने के लिए किया जाता है। ये थोड़े महंगे एयरप्यूरी फायर होते है। इन्हें आप आसानी से चेंज नहीं करते है। लेकिन ये महीनों तक चले तो इसके लिए आपको इनकी साफ-सफाई का ध्यान रखना होता हे। ध्यान रहें कि साफ-सफाई करते समय इन पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालें। साथ ही इन्हें आप लिक्विड नहीं धो सकते इनके लिए आप एक सूखा कपड़ा ले ले उससे धूल को हटाएं। ज्यादा तेज रगड़ेे नहीं। कपड़े से धीरे-धीरे करके पूरा फिल्टर साफ करें।
कार्बन एयरप्यूरीफायर
कार्बन एयरप्यूरीफायर अगर आपने वॉश कर दिया और ये सही से सूखा नहीं तो इसमें नमी आ जाएगी जिससे फफूंदी लगनी आरंभ हो जाएगी। फिर नतीजा क्या होगा कि कीटाणु मरने की बजाए इसमें पनपने लगेंगे। इसलिए जरूरी है कि आपको अपने मॉडल को जानना है कि उसे धोना है या नहीं। लेकिन इसे भी सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ करें।
ध्यान देने वाली बातें
- किसी भी तरह का डिटरजेंट इनको धोने में इस्तेमाल में नहीं लाएं। फिल्टर काफी नाजुक होते है जिनका डिटरजेंट से खराब होने की ज्यादा संभावना बन जाती है। फिल्टर को साफ करने के लिए कंपनी आपको क्लींजर देती है उसी से इन्हें साफ करें।
- अपने मॉडल को ध्यान में रखते हुए इनकी साफ-सफाई करें कि कितने समय में इनकी सफाई की जरूरत है साथ ही जैसा मॉडल है तो साफ सफाई भी उसी तरह से होती है।
- हेपा और कार्बन फिल्टर को जल्दी-जल्दी धोने की आवश्यकता नहीं है।
- फिल्टर की लाइफ तीन महीनों से ज्यादा की नहीं होती है तो आप हर तीन महीने में इन्हें चैक करवाएं और इसे चेंज करवाएं।
- समय-समय पर एयरप्यूरीफायर को चैक करते रहें कि वो सही से काम कर रहा है या नहीं।
