Top 10 Air Purifier: बढ़ते प्रदुषण के इस दौर में घर के बाहर ही नहीं घर के अंदर की हवा भी दूषित हो गयी है। ऐसे में धूल के कण और एलर्जी पैदा करने वाले बैक्टीरिया आपके घर के कोनों में ही मौजूद है। लेकिन एयर प्यूरीफायर की मदद से आप अपने घर के अंदर की हवा को साफ़ कर सकते हैं। इसलिए हम अपनी गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज में एयर प्यूरीफायर के अलग-अलग ब्रांड्स लेकर आए हैं। यह लिस्ट आपको आपकी बजट में एक अच्छा एयर प्यूरीफायर चुनने में मदद कर सकती है।
स्काईफ्लैग

एयर प्यूरीफायर आपके घर की हवा से धूल, एलर्जन, बैक्टीरिया, धुआं, पालतू जानवरों के बाल, दुर्गंध, VOCs (वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों) जैसे हानिकारक कणों को दूर करता है। यह स्मार्ट एयर प्यूरीफायर अपने Air Quality Sensor से कमरे की हवा को लगातार जांचता है और उसी के अनुसार फैन स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है।
कीमत: ₹16,999
मॉडल नंबर: KFGP
क्यूबो

इसकी QSensAI तकनीक, 4-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट कंट्रोल फीचर्स इसे आधुनिक घरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यह एयर प्यूरीफायर हवा से 99.97% तक हानिकारक तत्वों को हटाने में सक्षम है। इसको Alexa या Google Voice Assistant से कनेक्ट कर सकते हैं।
मॉडल नंबर : HPH01
कीमत: ₹12,990
एसर

इस एयर प्यूरीफायर में चार लेयर फ़िल्ट्रेशन सिस्टम है। यह 300–400 वर्ग फीट के एरिया को कवर करता है। इसका Negative Ion Generator अल्ट्राफाइन धूल कणों और PM1.0 तक के प्रदूषकों को आकर्षित कर हवा से हटा देता है। रात के समय इसका Quiet Mode बेहद कम आवाज़ पर काम करता है।
कीमत: ₹21,999
मॉडल: AP551-50W
नेबेलर

इस एयर प्यूरीफायर्स में जापान की पेटेंटेड टेक्नोलॉजी है जो इसको अन्य एयर प्यूरीफायर्स से अलग और अधिक प्रभावी बनाती है। यह ऑटो स्टार्ट फीचर के साथ आता है। यह हवा से धूल, धुआं और परागकण जैसे एलर्जन हटाकर सांस लेने में आराम और स्वस्थ वातावरण प्रदान करता है।
कीमत: ₹8,000
मॉडल: RVXZF5T15N
शाओमी

आधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस यह एयर प्यूरीफायर ट्रिपल लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है। यह 33.4 dB(A) की आवाज़ पर काम करता है, यानी यह बेहद शांत रहता है। यह एयर प्यूरीफायर Google Assistant और Alexa दोनों से कनेक्ट हो सकता है। इसका पावर कंजंप्शन 33 वॉट है।
मॉडल नंबर : ACM17SC
कीमत: ₹14,999
शार्प

जैपनीज़ टेक्नोलॉजी Plasmacluster के साथ यह एयर प्यूरीफायर हवा में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, मोल्ड और हानिकारक गैसों (VOCs) को 99.97% तक खत्म करता है। इसका हेज़ मोड तुरंत ही धूल और प्रदूषण को कैप्चर कर लेता है। साथ ही ऑटो मोड में यह हवा की गुणवत्ता के अनुसार स्पीड को अपने आप एडजस्ट करता है।
कीमत: ₹16,500
मॉडल: FP-JA30M-B
कुक्कू

यह एयर प्यूरीफायर न केवल हवा को साफ करता है, बल्कि घर के हर कोने में शुद्ध और ताज़ा वातावरण बनाए रखता है। इसका HEPA फिल्टर सिस्टम हवा में मौजूद PM 0.3 माइक्रोन तक के 99.7% कणों को हटाता है। इसका मल्टीस्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम हवा को कई चरणों में साफ करता है। इसमें मौजूद LED इंडिकेटर हवा की गुणवत्ता को दिखाता है।
कीमत: ₹14,990
मॉडल नंबर: CAC-G0910FN
यूरेका फोर्ब्स

360° एयर इन्टेक टेक्नोलॉजी के साथ ये एयर प्यूरीफायर सभी दिशाओं से हवा खींचकर साफ करता है। इसमें दिया गया 3-स्टेज एडवांस्ड प्यूरिफिकेशन सिस्टम हवा को पूरी तरह से शुद्ध बनाता है। इसके फैन की स्पीड को 3 लेवल में एडजस्ट कर सकते हैं। 25 वॉट पावर खपत के साथ यह एयर प्यूरीफायर एनर्जी-एफिशिएंट है।
मॉडल नंबर : GAPDF150K10000
कीमत: ₹9,000
हनीवेल

इस एयर प्यूरीफायर में 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम है, जो 388 वर्ग फीट तक के क्षेत्र को कवर करता है। 47 वॉट पावर खपत के साथ यह एयर प्यूरीफायर एनर्जी-एफिशिएंट है। इसका PM2.5 लेवल इंडिकेटर रियल टाइम में हवा की गुणवत्ता दिखाता है। इसमें 2 एयर प्यूरीफीइंग स्पीड, ऑटो मोड, और साइलेंट ऑपरेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मॉडल नंबर : HC000017/AP/V2
कीमत: ₹12,299
फिलिप्स

इस एयर प्यूरीफायर में तीन-स्तरीय फ़िल्ट्रेशन सिस्टम, HEPA फ़िल्टर, एक सक्रिय कार्बन फ़िल्टर और एक प्रीफ़िल्टर शामिल हैं। यह यह 300 वर्ग फीट तक के एरिया को कवर करता है। इसका HEPA फ़िल्टर 0.3 माइक्रोन जितने छोटे आकार के कणों को भी पकड़ लेता है।
मॉडल नंबर : AC0950/60
कीमत: ₹11,995
