Child Sweater
Child Sweater

ब्लैक एंड रेड फ्रॉक

सामग्री :(Child Sweater)काली रंग की ऊन 100 ग्राम, मिश्रित रंग की ऊन 80 ग्राम, मैरून वेलवेट ऊन 100 ग्राम, 1 बटन, 10, 8 व 6 नं. के क्रोशिये। 

विधि :योक : काली ऊन से 10 नं. के क्रोशिये द्वारा 130 चे. पर ट्रे. बनाते हुए 4 सेमी. बुनें। मुड्ढïों के लिए यथास्थान 5-5 ट्रे. छोड़कर क्रमश : 60, 30 व 30 ट्रे. पर पीछे व आगे के भाग बुनते हुए योक की लंबाई पूरी करें। आगे के योक में गले के लिए प्रत्येक पंक्ति में 1-1 ट्रे. घटाती जाएं।

घेर :योक के नीचे 10 नं. के क्रोशिये द्वारा मिश्रित ऊन व काली ऊन से क्रा.ट्रे. बनाते हुए नमूना डालें। पहली पंक्ति में ट्रे. बढ़ा लें, इसके लिए नीचे बताए अनुसार बुनें-

पंक्ति 1 :(मिश्रित ऊन से) 2 चे., 2 ट्रे. छोड़कर 1 ट्रे. पर 2 ट्रे. का क्रा. बनाएं। इसी क्रम में बुनें। इस तरह प्रत्येक तीसरे स्टि. पर 2 स्टि. बनेंगे।

पंक्ति 2 :(काली) 2 चे. को बीच में लेते हुए 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. का क्रा. बनाएं व मिश्रित ऊन से बने क्रा. पर 2 चे. बनाते हुए बुनें।

पंक्ति 3 :(मिश्रित ऊन से) 2 ट्रे. के काले क्रा. पर 2 चे. व 2 चे. की बीच में लेते हुए मिश्रित ऊन से बने क्रा. पर क्रा. बनाते हुए बुनें। पंक्ति 2 व 3 को दोहराती जाएं। 6-6 सेमी. की दूरी पर क्रमश: 8 व 6 नं. का क्रोशिया लगाएं। घेर की लंबाई 20 सेमी. हो जाने पर वेलवेट ऊन से ट्रे. बनाते हुए लंबाई पूरी कर लें। योक को कंधों से सीकर जैकेट की सभी किनारियां वेलवेट ऊन से बनाएं। इसके लिए 3 चे. बनाकर 2 सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं। यथास्थान बटन टांक दें। कमर में डोरी डाल दें।

finger gloves
finger gloves

मल्टी कलर्ड फिंगर ग्लोव्ज़

सामग्री :पिंक, ग्रे, ऑफ व्हाइट, येल्लो कलर की ऊन कुल 50 ग्राम, 12 एवं 10 नं. की सलाइयां।  

विधि :12 नं. की सलाई पर ग्रे कलर से 50 फन्दे डाल कर स्टाकिंग स्टिच में 3 इंच बुनें। 10 नम्बर की सलाई पर लेते हुए दोनों तरफ 9-9 फन्दे बढ़ाएं। यह बढ़े हुए फंदे अंगूठे की शेप के लिए रहेंगे। फन्दों को चार सलाई पर लें। 18 फन्दे साइड के स्टिच होल्डर पर उतार लें। सभी रंगो की ऊन से 6-6 सलाई बुनें। 3 इंच के बाद 12-12 फन्दे अलग-अलग बार सलाई पर लेकर अंगुली के नाप का बुनें। हर अंगुली को अलग रंग से बुनें। टिप को ग्रे रंग से तीन सलाई बुन कर फिनिश करें। स्टिच होल्डर में लिए 12 फन्दों को अंगूठे के नाप का बुनें। सफाई से सिल दें। लीजिये आपके लाडले के मल्टी कलर्ड ग्लॉव्ज़ तैयार है।

fancy jacket
fancy jacket

दोरंगी फेन्सी जैकेट

सामग्री :क्रीम रंग की ऊन से 60 चे. बनाकर ट्रे. की बुनाई में लंबाई पूरी करें।

सामने का बायां भाग :क्रीम ऊन से 18 चे. बनाकर ट्रे. की बुनाई में लंबाई पूरी करें।

सामने का दायां भाग :क्रीम ऊन से 50 चे. पर 2 पंक्तियां ट्रे. की बुनाई में बनाएं, अब नीचे बताए अनुसार दोरंगी बुनाई डालें-

पंक्ति 1 :(क्रीम) 3 चे., पहले स्टि. में 2 ट्रे. * 2 स्टि. छोड़कर 1 ड.क्रो., 2 स्टि. छोड़कर अगले स्टि. में 5 ट्रे. * अंतिम स्टि. में 3 ट्रे.।

पंक्ति 2 :(हरी) सीधी ओर से ही शुरू करें, 3 चे. में से तीसरी चे. पर 1 ट्रे. * 2 चे., अगले 5 स्टि. में 5 खुले ट्रे. बनाकर 6 लूप्स  में से हुक निकालें। 2 चे. 1 ड.क्रो. बनाएं।

पंक्ति 3 :(क्रीम) ड.क्रो. में 3 चे. 2 ट्रे. बनाएं * मोटिफ के बीच में 1 ड.क्रो., ड.क्रो. पर 5 ट्रे. * अंत में 3 ट्रे.।

पंक्ति 4 :(हरी) पंक्ति 2 के समान।पंक्ति 3 व 4 को दोहराती जाएं। गले तक लंबाई करके केवल दायीं ओर के 19 स्टि. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें। बायीं ओर के स्टि. गले के लिए छोड़ दें।

बटन पट्टी  : सामने के भागों में क्रीम ऊन से ट्रे. की 2-2 पंक्तियां बनाएं।

बाजू :दोनों बाजू एक समान बुनें। एक बाजू के लिए क्रीम ऊन से 42 चे. बनाकर ट्रे. की बुनाई में 30 पंक्तियां बुनें। बाजू की फ्रिल बनाने के लिए 2 सेमी.पट्टी  ऊपर मोड़कर प्रत्येक ऊपर नीचे के ट्रे. की साइड में 1-1 ड.क्रो. बनाएं। फ्रिल की किनारी हरी ऊन से बनाएं। इसके लिए 3 चे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।

मेकअप :जैकेट की सिलाई करके बटन पट्टियों व गले पर क्रीम ऊन से बाजुओं की किनारी के समान किनारी बनाएं और यथास्थान बटन टांक दें।

red dear
red dear

 रेड हिरन पुलोवर

सामगी :रेड रंग की मोटी ऊन के 3 गोले (50 ग्राम वाले), सफेद ऊन का 1 गोला, 10 और 8 नं. की सलाइयां।

विधि : अगला हिस्सा :10 नं. की सलाई पर रेड से 30 फन्दे डालकर 2 इंच स्टॉकिंग स्टिच में बुनें। 9 नं. की सलाई पर लें और सेट करें। 3-2-1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की शेप के लिए 3-2-1 के क्रम में घटाएं।

पिछला हिस्सा :अगले के समान ही बनेगा। नमूना भी समान बनाएं।

स्लीव्ज़ :11 नं. की सलाई 15 फन्दे डालकर स्टॉकिंग स्टिच में बुनें। 9 नं. की सलाई पर ले। हर 4 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 5 इंच बुनें।

मेकअप :सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। हाई नेक गले के फन्दे उठाते हुए 10 इंच बुनें। सफाई से बन्द कर दें। रेड हिरन पुलोवर तैयार है।

fruti pulover
fruti pulover

फ्रूटी पुलोवर

सामग्री :सफेद रंग की ऊन 230 ग्राम, गुलाबी, नीले, लाल, नारंगी, आसमानी व हरी ऊन थोड़ी-थोड़ी, 11 नं. व 9 नं. की सलाइयां, 11 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाइयां।

विधि :पीछे का भाग : सभी बॉर्डर्स व पट्टियां सफेद ऊन 5 से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सि.रि. में बुनें। शेष बुनाई 9 नं. की सलाइयों से ड.सी. में करें।

पीछे का भाग :80 फं. पर 3½ सेमी. बॉर्डर बुनकर लंबाई पूरी कर लें।

सामने का भाग :बॉर्डर के ऊपर ड.सी. की बुनाई के बीच-बीच में 14 फं. पर 14 सलाइयों के स्टा.स्टि. में 5 चौकोर बनाएं। गले तक लंबाई करके मध्य के 14 फं. बंद कर दें और दोनों ओर के भाग अलग-अलग बुनें। प्रत्येक भाग में हर सलाई के आरंभ व अंत में (गले की ओर) 1-1 फं. घटाती जाएं। 24-24 फं. रह जाने पर फं. घटाना बंद कर दें व लंबाई पूरी कर लें।

गले की पट्टी  :आगे-पीछे के भागों को कंधों पर से सीकर गले के छांट में से 90 फं. उठाएं और सि.रि. में डबल प्वायंटेड सलाइयों द्वारा 2½ सेमी. चौड़ी पट्टी  बनाएं।

बाजू :दोनों बाजू एक समान बुनें। 52 फं. पर 3½ सेमी. बॉर्डर बुनकर हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए लंबाईर् पूरी करें।

मेकअप :सामने के भाग में स्टा.स्टि. के 5 चौकोर कढ़ाई करें।

toy stole
toy stole

टॉय स्टोल

सामग्री :रंग-बिरंगी ऊन थोड़ी-थोड़ी व 10 नं. की सलाइयां।

विधि :टॉय के नाप को ध्यान में रखते हुए स्टोल की लंबाई-चौड़ाई बनाएं। आवश्यकतानुसार फं. पर स्टा.स्टि. में मनचाहे नाप की रंग-बिरंगी पट्टियां डालते हुए स्टोल की लंबाई पूरी करें। पल्लुओं पर झालर बनाने के लिए कुल फं. को बराबर 10 भागों में बांटे और ऊन पर अलग-अलग पट्टियां बुनें।

fish sweater
fish sweater

फिश वाला स्वेटर

सामग्री :क्रीम रंग की ऊन 200 ग्राम, लाल, पीली, आसमानी व ब्राउन ऊन 25-25 ग्राम, 11 नं. व 9 नं. की सलाइयां, सूई व आवश्यकतानुसार लंबी जिप।

विधि :बॉडर्स व कॉलर क्रीम ऊन से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सि.रि. में बुनें। शेष बुनाई 9 नं. की सलाइयों से स्टा.स्टि. में करें।

पीछे का भाग :80 फं. पर 4½ सेमी. बॉर्डरï बुनकर बगल तक लंबाई करें। दोनों ओर 4-4 फं. घटाकर शेष फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग :बॉर्डर के ऊपर क्रीम, पीली व लाल धारियां डालते हुए बुनें। यथास्थान मुड्ढे छांटे। कुल लंबाई 28 सेमी. हो जाने पर फं. को 2 बराबर भागों में बांटकर अलग-अलग बुनें। 40 सेमी. लंबाई हो जाने पर गले की ओर 4 सलाइयों के शुरू में क्रमश: 7, 4, 2, 1 (कुल 14-14) फं. घटाते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजुएं :46 फं. पर बॉर्डर बुनें। शेष बुनाई धारियां डालते हुए करें। प्रत्येक छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। बगल तक लंबाई करके प्रत्येक सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाते हुए बाजू का छांट बगल के छांट के बराबर कर लें। सामने की चौड़ी क्रीम पट्टी पर कढ़ाई करें और यथास्थान जिप लगा दें व पुलोवर की सिलाई कर लें। 

High neck sweater
High neck sweater

हाईनेक विद स्टार पुलोवर

सामग्री :सफेद रंग की ऊन 100 ग्राम, पर्पल ऊन 100 ग्राम, डार्क ऊन 50 ग्राम, इसकी लंबाईर् 13 इंच, चौड़ाई 12 इंच।

विधि :80 फंदे डालकर डार्क फिर हल्के पर्पल से बार्डर बुना, फिर 18 लाइन की पट्टी  पर सातवीं सिलाई पर स्टार दूसरे रंग से बनाएं। 8 फंदे के अंतर पर। सफेद पर लाइट पर्पल, लाइट पर्पल पर डार्क पर्पल।

बगल घटाते हुए, गला गोल बनाएं। आगे चार सिलाई पहले घटाएं। पीछे दो सिलाई पहले घटाएं, कंधे जोड़ कर गले के फंदे उठाएं, एक सी. एक उ. का एक तरफ छोड़ते हुए कॉलर बुनें, शो के लिए बटन लगाएं।

बांह भी 45 फंदे डाल कर बॉर्डर बना लें। पट्टïी और डिजाइन बनाते हुए किनारे फंदे बनाते हुए बनाएं। किनारे और बांह सूई से सिलें।

रंग-बिरंगी ए लाइन फ्रॉक
रंग-बिरंगी ए लाइन फ्रॉक

रंग-बिरंगी ए लाइन फ्रॉक 

सामगी :पिंक कलर की ऊन के 2 गोले (50 ग्राम वाले), 5-6 रंग की ऊन की कुल ऊन 200 ग्राम, 9 नं. की सलाइयां और क्रोशिया। 

विधि :अगला हिस्सा : 9 नं. की सलाई पर 90 फन्दे पिंक कलर से डालकर 2 इंच गार्टर स्टिच में बुनें। बीच से दो फन्दो को हर सलाई में दो का एक फन्दा बना लें। इस प्रकार हर सीधी सलाई में दो फन्दे कम होंगे। सभी रंग अपनी कल्पना से सन्योजन करते हुए डिजाइन बुनें। कन्धे की लम्बाई तक बुनें।

पिछला हिस्सा :अगले के समान ही बनेगा।

स्लीव्ज़ :सलाई पर 40 फन्दे डालकर बुनें। हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 7 इंच बुनें।

मेकअप :सभी हिस्सों को एक सलाई में लें। डिजाइन बनाते हुए फन्दे घटाते जाएं। गले के जितने फन्दे रहने तक बुनें। अंत में गले के लिये स्टॉकिंग स्टिच में बुन लें। नीचे क्रोशिये से लेस बना दें। बीच में मोती और फुन्दने बांध दें। नन्ही गुड़िया का रंग-बिरंगा ए लाइन फ्रॉक तैयार है।

पिंक कलर का टोपी मफलर सैट
पिंक कलर का टोपी मफलर सैट

पिंक कलर का टोपी मफलर सैट 

सामग्री :पिंक कलर की ऊन 225 ग्राम ऊन, 10 एवं 12 नं. की वाली सलाइयां। 

विधि :कैप – 12 नं. की सलाई पर 110 फन्दे डाल कर 2 उल्टे और 2 सीधे फन्दा बुनें। इसमे फन्दे घटाने की जरूरत नहीं है। इच्छित लम्बाई के बाद दोनों सलाई पर आधे-आधे फन्दे लेकर बन्द कर दें। एक साइड से सफाई से सिलें। दोनों कोनों पर पॉम-पॉम टांक दें। कैप तैयार है। 

विधि :मफलर – 10 नं. की सलाई पर 44 फन्दे डालकर 2 उल्टे और 2 सीधे फन्दा बुनें। इच्छित लम्बाई के बाद बन्द करें। दोनों तरफ फुंदनें टांक दें। कैप मफलर सैट तैयार है।

फ्लोरल प्रिंट स्वेटर
Child Sweater: 28 आकर्षक बुनाई डिजाइन से बनेगी बच्चों की रंग-बिरंगी दुनियां 29

फ्लोरल प्रिंट स्वेटर 

सामग्री :ऑफ व्हाइट रंग की ऊन, लाल, हरा, हल्का हरा, जामुनी, हलका जामुनी, पीला, ब्राउन, डार्क पिंक और लाइट पिंक रंग के गोले 2-2 गोले, 11 और 9 नं. की सलाइयां।

विधि :अगला हिस्सा : 11 नं. की सलाई पर 90 फन्दे लाल रंग, से डालकर 2″ बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ाते हुए 3″ बुनें। ग्राफ के अनुसार गुलाब और अन्य फूलों के आकार बुनें। 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की शेप के लिए 4, 3, 2, 1 के क्रम में घटाएं।

पिछला हिस्सा :अगले के समान ही बनेगा। गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज :11 नं. की सलाई पर 40 फन्दे 2″ रिब बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 9″ बुनें। नमूना भी बनाएं। 4-4, 6-6 के क्रम में घटाएं।

मेकअप :सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें। सुई की सहायता से बन्द कर दें। 

मल्टीकलर हाफ स्वेटर
मल्टीकलर हाफ स्वेटर

मल्टीकलर हाफ स्वेटर 

सामग्री :बची ऊन कुल 200 ग्राम, 11 और 9 नं. की सलाइयां।

विधि :यह स्वेटर आपकी सुरुचि का परिचायक हो सकता है। इसमें आपने अब तक जितने भी डिजाइन अलग-अलग स्वेटरों पर ट्राई किये हैं, उन्हें उतारना होगा।

अगला हिस्सा :11 नं. की सलाई पर 75 फन्दे लाल रंग से डालकर 2 इंच बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ायें। फिर नमूना बनाएं। 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की वी शेप के लिए एक फन्दा पिन में उतारें। फिर एक-एक फन्दा घटाएं। 

पिछला हिस्सा :अगले के समान ही बनेगा।  गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं। मेकअप : दोनों हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले और कन्धे के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें। सूई की सहायता से बन्द कर दें। 

ब्राइट पिंक बेल्ट पुलोवर
ब्राइट पिंक बेल्ट पुलोवर

 ब्राइट पिंक बेल्ट पुलोवर

सामग्री :ब्राइट पिंक कलर की ऊन के 8 गोले (50 ग्राम वाले), बक्कल, 11 और 9 नं. की सलाइयां। 

विधि :अगला हिस्सा :11 नं. की सलाई पर 90 फन्दे डालकर स्टाकिंग स्टिच में 3 इंच बुनें। 9 नं. की सलाई पर लें। केबल का डिजाइन सैट करें। 4-3-2-1 के क्रम में कन्धा घटाएं। गले की शेप के लिए 3-2-1 के क्रम में घटाएं।

पिछला हिस्सा :अगले के समान ही बनेगा। नमूना भी समान बनाएं।

स्लीव्ज़ :11 नं. की सलाई  45 फन्दे डालकर स्टॉकिंग स्टिच में बुनें। 9 नं. की सलाई पर लें। हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 8 इंच बुनें। केबल सैट करें।    

बेल्ट :10 फन्दों की बेल्ट और बक्कल से लगाएं।

मेकअप :सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। हाई नेक गले के फन्दे उठाते हुए 10 इंच बुनें। सफाई से बन्द कर दें।

night jacket
night jacket

निटेड जैकेट

सामग्री :ग्रे मोटी ऊन 50 ग्राम, तोतिया, हरी, लाल व नीली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 6 नं. का क्रोशिया और मोटी सूई।

विधि :ग्रे ऊन से 70 चे. बनाकर ट्रे. बनाते हुए बुनें। 80 ट्रे. होने तक प्रत्येक दूसरी पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 ट्रे. बढ़ाती जाएं।बगल तक लंबाई हो जाने पर आगे-पीछे के भाग अलग-अलग बुनें। मुड्ढïों के लिए आगे-पीछे के भागों के इक 8-8 स्टि. छोड़ दें। पीछे के भाग के लिए मध्य के 32 स्टि. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें। आगे के भागों के लिए किनारों के 16-16 स्टि. बुनते हुए लंबाई 28 सेमी. करें। गले के लिए 8-8 स्टि. छोड़कर शेष 8-8 स्टि. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें। आगे-पीछे के भागों के कंधों को आपस में जोड़ दें। किनारियां बनाने के लिए 3 चे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं। यथास्थान बटन टांक कर लूप्स बनाएं। क्रॉस स्टि. व लेजी-डेजी स्टि. में कढ़ाई करें।

sweater
sweater

स्किवरल ऑन पुलोवर 

सामग्री :सफेद ऊन 75 ग्राम, फिरोजी ऊन 50 ग्राम, 11 नं. व 9 नं. की सलाइयां, आवश्यकतानुसार लंबी सफेद जिप, गिलहरी का पैच, प्लास्टिक का काला रिंग, प्लास्टिक के 4 गोले व सूई।

विधि :सभी बार्डर्सव कॉलर सफेद ऊन से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सि.रि. में बुने गए हैं। शेष बुनाई 9 नं. की सलाइयों द्वारा स्टा.स्टि. में 4 सलाइयां सफेद व 2 फिरोजी बुनते हुए की गई है।

विधि :पीछे का भाग : 80 फं. पर 4 सेमी. बार्डर बुनकर लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग :पीछे के भाग के समान बुनते हुए 28 सेमी. लंबाई कर लें। ऊपर का भाग आधे-आधे फं. पर अलग-अलग बुनें। कुल लंबाई 37 सेमी. हो जाने पर गला छांटने के लिए गले की ओर 5-5 सलाइयों के आरंभ में 5, 4, 3, 2, 1 (कुल 15-15) फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी कर लें।

बाजुएं :(दोनों एक समान) 40 फं. पर 3 सेमी. बॉर्डर बुनें। अगली सलाई में बराबर दूरी पर 8 फं. बढ़ाकर 48 कर लें। अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए लंबाई पूरी करें।

कॉलर :80 फं. पर बुनें। हर चौथी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। कॉलर की लंबाई 7 सेमी. हो जाने पर फं. बंद कर दें। यथास्थान जिप लगा दें। सामने के भाग पर गिलहरी का पैच लगाएं। गिलहरी के चारों पैरों पर प्लास्टिक के गोले लगाएं। यथास्थान काला रिंग लगाएं व पुलोवर की सिलाई कर लें।

red cap
red cap

लाल पर्स 

सामगी :लाल रंग की फर की ऊन 50 ग्राम, दो मेटल की रिंग, मोती, लाल रंग की जिप, 9 नं. का क्रोशिया।

विधि :क्रोशिये से 6 इंच नाप का बेस तैयार करें। मनचाहा डिजाइन सैट करें। किनारे से एक एक ट्रेबल घटाते हुए 3 इंच नाप कर लें। दूसरा हिस्सा भी इसी प्रकार बुनें। रिंग के चारों ओर ऊन से स्टिच से कवर करें। तैयार दोनो हिस्सों से जोड़ लें। सफेद मोती टांक दें। जिप को सफाई से सिल दें। लीजिए पार्टी में आपकी शान बढ़ाने वाला पर्स तैयार है।

3 color sweater
3 color sweater

थ्री कलर केप

सामग्री :काली ऊन 150 ग्राम, पीच, आसमानी, गाजरी, हरी व ब्राउन ऊन 25-25 ग्राम, काली वेलवेट ऊन 50 ग्राम, 9 नं. व 4 नं. का क्रोशिया।

विधि :काली ऊन से 9 नं. के क्रोशिये द्वारा 104 चे. का घेरा बनाकर नीचे बताए अनुसार घेरे बुनें-

घेरा 1 :प्रत्येक चे. में 1 ड.क्रो.।

घेरा 2 :प्रत्येक ड.क्रो. पर 1 ट्रे.।

घेरा 3 :2 ट्रे. पर 2 चे. की जाली बनाएं।

घेरा 4 :प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे. व प्रत्येक 2 चे.स्पे. में 4 ट्रे. बनाएं।

घेरा 5 :प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे.।

घेरा 6 :(पीच) 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. * 1 क्ल., 1 ट्रे. छोड़कर अगले पर 1 क्ल., 3 ट्रे. छोड़कर अगले पर 1 क्ल., 1 क्ल., 1 ट्रे. छोड़कर 2 ट्रे. पर 2 ट्रे. * चिह्न से चिह्न तक दोहराते हुए घेरा पूरा करें।

घेरा 7 :(पीच) 2 ट्रे. पर 2 ट्रे., 1 चे., क्ल. पर क्ल., 3 चे., क्ल. पर क्ल., 1 चे. इसी तरह दोहराते हुए घेरा पूरा करें।

घेरा 8 :(काला) प्रत्येक 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. व ट्रे. पर ट्रे. बनाते हुए घेरा पूरा करें।

घेरा 9, 10: (काला) ट्रे. पर ट्रे.।रंग बदलते हुए घेरे 7 से 10 तक दोहराती जाएं। क्ल. के तीसरे घेरे के बाद घेर में स्टि. न बढ़ाएं। इसके लिए क्ल. के चौथे व पांचवे घेरे के बाद पहले काले घेरे में प्रत्येक 3 चे. स्पे. में 3 ट्रे. व 1 चे. स्पे. में 2 ट्रे. बनाएं।

लेस :कुल लंबाई 34 सेमी. हो जाने पर काली ऊन से नीचे बताए अनुसार लेस बनाएं-

 

घेरा 1 :ट्रे. बनाते हुए पूरा करें।

घेरा 2 :1 ट्रे. पर 1 स्लि.स्टि. * 2 स्टि. छोड़कर अगले पर 4 ट्रे. 1 चे. 4 ट्रे., 2 ट्रे. छोड़कर अगले पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें * चिह्नï से चिह्नï तक दोहराते हुए घेरा पूरा करें।

घेरा 3 :वेलवेट ऊन से 4 नं. के क्रोशिये द्वारा 1 चे. स्पे. में 20 चे. का लू. बनाएं। 3 चे. बनाकर स्लि.स्टि. पर 22 चे. का लू. बनाएं। इसी क्रम में लू. बनाते हुए घेरा पूरा करें।

कॉलर :4 नं. के क्रोशिये द्वारा वेलवेट ऊन से प्रत्येक ड.क्रो. में ट्रे. बनाएं। ट्रे. में ट्रे. बनाते हुए 1 घेरा और बनाएं। गले की जाली में डोरी डालें।

sweater
sweater

गोल्ड फिश पैटर्न जंप सूट 

सामग्री :ब्राऊन रंग की ऊन 150 ग्राम, गोल्डन यैलो ऊन 50 ग्राम, 11 व 9 नं. की सलाइयां, क्रोचेट डोरी, 6 बटन व मोटी सूई।

विधि :जम्प सूट के दोनों पायचे एक समान बनाएं। एक पायचा बनाने के लिए 11 नं. की सलाइयों द्वारा 52 फं. पर सि.रि. में 2 सलाइयां ब्राउन व 2 गोल्डन यैलो के क्रम में बुनते हुए 7 सेमी. बॉर्डर बुनें. ऊपर की बुनाई 9 नं. की सलाइयों द्वारा हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए स्टा.स्टि. में करें। बॉर्डर से ऊपर 20 सेमी. हो जाने पर हर दूसरी सलाई में 8 बार दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए कुल लंबाई 40 सेमी. कर लें। अब सि.रि. में 8 सलाइयों की बेल्ट बुनें। बेल्ट में डोरी डालने के लिए जाली बनाएं।

योक :दोनों पायचों को आपस में सिलकर आगे-पीछे के भागों पर अलग-अलग योक बुनें। गोल्डन यैलो मछलियों की कतारें बुनें। बेल्ट से ऊपर 10 सेमी. हो जाने पर मुड्ढो  के छांट के लिए दोनों किनारों पर 4-4 सलाइयों के आरंभ में क्रमश: 6, 3, 2, 1 (कुल 12-12) फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए बेल्ट से ऊपर 15 सेमी. कर लें। अब गला छांटने के लिए मध्य के 12 फं. बंद कर दें। बंद फं. के दोनों ओर के फं. पर लग-अलग बुनें। अगली 8 सलाइयों में गले की ओर 1-1 फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए कुल लंबाई 72 सेमी. करके 1 सेमी. सि.रि. में बुनें। सामने के योक के कंधों की पट्टियों में 3-3 काज बनाएं।

पट्टियां :जम्प सूट की सिलाई करके मुड्ढो  की पट्टियां सि.रि. में 100 फं. पर 1½-1½ सेमी. चौड़ी बुनें। गले की पट्टियां 80-80 फं. पर बुनें। कंधों की पट्टियों पर बटन टांक दें। बेल्ट में क्रोचेट डोरी डाल दें।

sweater
sweater

मल्टी कलर स्ट्राइप्स स्वेटर

सामग्री :स्लेटी रंग की ऊन 150 ग्राम, ग्रे 50 ग्राम, ब्लैक 50 ग्राम, 10 व 11 नं. की स्लाइयां, 5 शो वाले बटन, एक पैच। 

विधि :आगे का दांया  भाग. : 10 नं. की सलाइयों पर 40 फं. डाल के 1 फं. उ. 1 फं. सी. की रिब में 1 सलाई ग्रे 1 सलाई काली ऊन से बुनते हुए 16 सलाइयों का बॉर्डर बनाएं। अब पीली ऊन से 2 सलाइयां, 2 सलाइयां ग्रे, 2 सलाइयां काली ऊनों से बुनें। 9 इंच तक बुनने के बाद बगलों का छांट 3-2-1-1 फं घटाते हुए करें। अगले के लिए 5 इंच तक हर तीसरी सलाई में फं. घटाते हुए बुनें। कंधों पर 20.20 फं. रखें। स्वेटर का दूसरा  बायां भाग भी इसी तरह तैयार करें।

पीछे का भाग :सामने के भाग की तरह ही 80 फं. के बॉर्डर बना के बुने। गला नहीं घटाएं। बांहें। सामने के बॉर्डर की तरह धारियों में 35  फं. डाल कर 12 सलाइयों का बॉर्डर बुने। पीली .ग्रे .और काली ऊनों की धारियां डालते हुए बगलों की लम्बाई 12 इंच बुनें। बांह के दोनों किनारों पर 1-1 फं. क्रम से बढ़ाती जाएं। आगे  की पट्टी के लिए ग्रे. काली ऊनों से फं. उठाकर बुनें। 5 काश बनाकर बटन टांक लें।

violet color sweater
violet color sweater

मोव कलर स्वेटर

सामग्री :मोव कलर की ऊन 250 ग्राम, 9 नं. की सलाइयां, 7 चिट बटन, 5 शो वाले बटन, मोटी सूई। 

विधि : सामने के भाग :9 की सलाइयों पर मोव कलर से 60 फं. डालकर 8 फं. सामने की पट्टी के लिए उ.फं. की बुने। अब इस प्रकार बुने- 6 फं. सी. ऊ. आगे करके जाली, 1 फं. सी.। ऊन आगे करके 1 फं.बुनें। इसी क्रम में पूरी सलाई बनाएं। पीछे की सलाई पूरी उ. बुनें। अगली सलाई में 3 फं.सी., 2 फं. का एक करके घटाएं, 3 फं.सी.ऊ. आगे करके जाली 3 फं. सी.। इसी क्रम में पूरी सलाई बुनें इन्हीं दोनों प्रकार से बुनते हुए 8 इंच तक लम्बाई कर लें। सामने का दूसरा भाग भी इसी प्रकार बुनें।

पीछे का भाग :9 नं. की सलाइयों पर 120 फं. डाल कर आगे के भागों की तरह ही 8 इंच तक बुनें। 

बाहें :30 फं. डालकर 6 सलाई  उ. बुनें, सामने के भाग की तरह 8 इंच तक बने दोनों छोरो से हर 6 वीं सलाई पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। दूसरी बांह भी इसी तरह तैयार करें। अब पांचों भागों को एक ही सलाई में इकठ्ठा कर लें। इस प्रकार बुने-

4 सलाई दोनों तरफ से उ. 10 सलाई सी. बीच में इस क्रम से फं. घटाते जाएं, जिससे गले में अंत में 65 फं. रह जाएं। उ. फं. का बॉर्डर बनाकर फं. बंद कर दें। चिट वाले बटन और शो वाले बटन टांक लें।

cap
cap

रंग-बिरंगी कैप 

सामग्री :ग्रीन लाइट, ग्रीन डार्क ब्लैक, व्हाइट, जामुनी, व्हाइट और रेड कलर की ऊन 75 ग्राम, 10 एवं 12 नं. की सलाइयां। 

विधि :12 नं. की सलाई पर 110 फन्दे डाल कर 1 उल्टे और 1 सीधे फन्दे बुनें। हर रंग की चार सलाई ग्राफ के अनुसार बुनें। 6 इंच के बाद फन्दे को हर सलाई में कम करते जाएं। इस तरह टोपी की मस्त शेप बनेगी। इसमें सिलाई की जरूरत नहीं रहेगी क्योंकि गोल सलाई पर बनी है। एक बड़ा सा पॉम-पॉम सभी रंग का मिलाकर टांक दें। बॉर्डर साइड से दोनों तरफ पट्टी बुनें। अंत में पॉम-पॉम टांक दें।

sweater
sweater

डायमंड ब्यूटी

सामग्री :बैंगनी रंग की ऊन 150 ग्राम, गुलाबी व हरी ऊन 50 ग्राम, सफेद ऊन 25 ग्राम, 9 नं. व 8 नं. की सलाइयां तथा मोटी सूई।

निर्देश :सभी बॉर्डर्स व पट्टियां 9 नं. की सलाइयों द्वारा बैंगनी ऊन से सि.रि. में बुनें। शेष बुनाई 8 नं. की सलाइयों द्वारा स्टा.स्टि. में करें।

विधि : पीछे का भाग: 72 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनें। बराबर दूरी पर 11 फं. बढ़ाकर 83 फं. पर बैंगनी ऊन से ही बुनते हुए लंबाई पूरी करें।

आगे का भाग :पीछे के भाग के समान बॉर्डर बुनकर 2 सलाइयां बैंगनी बुनें। पहली सलाई में 11 फं. बढ़ाकर 83 कर लें। नमूना डालने के लिए नीचे बताए अनुसार बुनें-

सलाई 1 :(सी.) 32 फं. हरे, 3 सफेद, 29 बैंगनी, 3 सफेद व 16 गुलाबी बुनें।

सलाई 2 :(उ.) क्रमश: गुलाबी, सफेद, बैंगनी, सफेद व हरे फं. पर उन्हीं रंगों से बुनें। अब प्रत्येक सी. सलाई में प्रत्येक रंग का 1-1 फं. दायीं ओर खिसकाते हुए बुनें। इस तरह हरे रंग का 1-1 फं. कम होता जाएगा व गुलाबी रंग का 1-1 फं. बढ़ता जाएगा। 36 सलाइयां बुनकर 4 सलाइयां सफेद बुनें। इन 40 सलाइयों को दोहराते हुए गले तक लंबाई करें। गला छांटने के लिए मध्य के 7 फं. बंद कर दें। दोनों ओर के भागों पर अलग-अलग बुनें। प्रत्येक भाग में गले की ओर 4 सलाइयों में 1-1 फं. घटाएं। उसके बाद प्रत्येक दूसरी सलाई में तब तक 1-1 फं. घटाएं जब तक कि 26 फं. न बच जाएं। बचे फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें व पीछे के कंधों के फं. के साथ सिलते हुए फं. बंद कर दें।

बाजू :(दोनों एक समान) 36 फं. पर 5 सेमी. बॉर्डर बुनकर पूरी बाजू बैंगनी ऊन से प्रत्येक चौथी सलाई में दोनों ओर 1-1 फं. बढ़ाते हुए बुनें।

गले की पट्टी  :94 फं. पर 2½ सेमी. चौड़ी डबल पट्टी बनाएं। पुलोवर की सिलाई कर लें।

किट्टी बैग
किट्टी बैग

किट्टी बैग

सामग्री :सफेद रंग की ऊन 40 ग्राम, गुलाबी ऊन 20 ग्राम, काली ऊन थोड़ी सी, काले बटन 2, पीला बटन 1, मनचाहे रंग का मोती 1, 10 नं. का क्रोशिया व मोटी सूई।

विधि :सफेद ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 10 हा.ट्रे. का वृत्त बनाएं। (पहले ट्रे. के स्थान पर 2 चे. बनाएं)।

घेरा 2 :प्रत्येक हा.ट्रे. में 2 हा.ट्रे.।

घेरा 3 से 10 :प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 10-10 हा.ट्रे. बढ़ाएं। कुल 100 हा.ट्रे. हो जाएंगे।

घेरा 11 :* 9 स्टि. में 1-1 हा.ट्रे., अगले स्टि. में 2 हा.ट्रे. हो जाएंगे, मोड़ें।

कान पंक्ति 1 :दूसरे स्टि. पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें। उसी स्टि. में 2 चे. अगले 8 स्टि. में 1-1 हा.ट्रे. बनाएं।

पंक्ति 2 से 5 :प्रत्येक पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 स्टि. कम करते हुए हा.ट्रे. बनाते हुए बुनें। ऊन कसकर बांध दें और सफाई से काट दें। 11 स्टि. छोड़कर अगले 11 स्टि. पर दूसरा काज बुनें।

स्ट्रेप :गुलाबी ऊन से 160 चे. बनाकर पहली चे. से स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ें। घेरा 1 : 2 चे., अगली 34 चे. पर 1-1 हा.ट्रे., अगली 90 चे. पर 1-1 ड.क्रो., शेष 35 चे. पर 1-1 हा.ट्रे.।

sweater
sweater

दोरंगा पुलोवर

सामग्री :गुलाबी रंग की ऊन 125 ग्राम, बैंगनी ऊन 50 ग्राम, 11 नं. व 9 नं. की सलाइयां, 11 नं. की 4 गोल सलाइयां तथा मोटी सूई।

विधि :दोरंगी बुनाई : सलाई 1 व 2 (गुलाबी) सभी फं. सी. सलाई 3 व 4 (बैंगनी) 1 फं.सी., 1 फं. उतारें, अंत में 1 फं. सी.। इन्हीं चार सलाइयों को दोहराएं।

निर्देश :बॉर्डर गुलाबी ऊन से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सि.रि. में बुनें, पट्टी सि.रि. में ही 4 गोल सलाइयों से बुनें।

पीछे का भाग :गुलाबी ऊन से 80 फं. पर 4½ सेमी. बॉर्डर बुनें। ऊपर की बुनाई स्टा.स्टि. में करें। बगल तक लंबाई करके रेगलेन शेप देते हुए लंबाई पूरी करें।

बाजू :दोनों बाजू एक समान बुनें। 40 फं. पर 4½ सेमी. बॉर्डर बुनें। हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए दोरंगी बुनाई में बगल तक लंबाई करें। आगे-पीछे के भागों के समान गुलाबी ऊन से रेगलेन शेप डालते हुए लंबाई पूरी करें।

गले की पट्टी :आगे-पीछे के भागों व बाजुओं के बचे फं. पर 6 सलाइयों की पट्टी बुनकर फं. बंद कर दें। पुलोवर की सिलाई कर लें।

cap
cap

फेस बैग

सामग्री :केमल कलर की ऊन 100 ग्राम, लाल, सफेद, लाल-काली मिश्रित व काली ऊन- थोड़ी-थोड़ी, 6 नं. का क्रोशिया, 2 बटन, 1 मोटी सूई व भरने के लिए पोलीफिल।

संकेत :चे.-चेन, ड.क्रो.-डबल क्रोशिया, ट्रे.-ट्रेबल, स्लि.स्टि.-स्लिप स्टिच।

विधि :केमल कलर की ऊन से 11 चे. बनायें।

घेरा 1 :दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली 8 चे. में 1-1 ड.क्रो, अंतिम चे. में 3 ड.क्रो. शुरू में बनाई चे. की दूसरी साइड पर 8 चे. में 1-1 ड.क्रो, अंतिम चे. में 3 ड.क्रो.।

घेरा 2 से 7 :दोनों किनारों पर 3-3 ड.क्रो. को बढ़ाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.।

घेरा 6, 8, 10 :प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.।

घेरा 9, 11 :दोनों किनारों पर 3-3 व मध्य में बराबर दूरी पर 4-4 ड.क्रो. बढ़ाते हुए प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.।

घेरा 12 से 42 :प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.।टांगने के लिए केमल कलर की ऊन से ट्रे. की बुनाई में आवश्यकतानुसार लंबी पट्टी  बनायें। बैग की किनारी काली फर ऊन से बनायें। सामने के भाग पर आंखें व चोंच बनायें।

आंखें :दोनों आंखें एक समान बनायें। एक आंख के लिए सफेद ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनायें। अगले 3 घेरे ड.क्रो. की बुनाई में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए बुनें। लाल काली मिश्रित ऊन से ड.क्रो. की बुनाई में बटन मढ़कर सफेद गोले पर लगायें। मढ़े हुए बटन के चारों ओर काली फर ऊन लपेटें।

चोंच :लाल ऊन से 2 चे. बनाकर हुक से दूसरी चे. में 6 ड.क्रो. का घेरा बनायें। अगले 4 घेरे ड.क्रो. की बुनाई में प्रत्येक घेरे में बराबर दूरी पर 6 ड.क्रो. बढ़ाते हुए बुनें। अगले 4 घेरे प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो. बनाते हुए बुनें। ऊन तोड़ दें। आंखें व चोंच यथास्थान सिल दें। चोंच में थोड़ी पोलीफिल भी भरें।

sweater
sweater

इनोसेंस ब्यूटी विद पिंक मैजिक

सामग्री :गुलाबी रंग की ऊन 180 ग्राम, हल्के पीले रंग की ऊन 50 ग्राम। 10 नं. की सलाइयां व सिलने वाली सूई।

विधि : अगला भाग :76 फंदे हल्के पीले रंग की ऊन से डालकर 10 सिलाई उल्टी डालें। फिर गुलाबी ऊन से सीधा 6 इंच बुनने पर बीच के फंदे से हल्के पीले ऊन लगाएं। हर उल्टी व सीधी सिलाई में 1-1 फंदा हल्के पीले का बढ़ाते हुए बुनें। 8 इंच पर बाजू की कटाई के लिए 2-2 फंदे घटाएं। 10½ इंच पर गले की कटाई 5-4-3-2-1 के क्रम में घटाएं। 14 इंच होने पर बंद करें।

पिछला भाग :उसी प्रकार से बुनें।

बाजू :36 फंदे डालकर 10 सिलाई उल्टी फिर सीधा और हर चौथी सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 9½ इंच बुनकर बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू भी बुनें। अगला व पिछला भाग और बाजू को सूई से सिल दें।

कैप्री :70 फंदे डालकर 10 सिलाई उल्टी फिर गुलाबी ऊन से सीधा और हर 8 सिलाई के बाद 1-1 फंदा बढ़ाएं। 5 इंच बुनने पर आसन की कटाई के लिए 2-2 फंदे घटाएं। फिर सीधा 6 इंच बुनने के बाद लाइट यैलो रंग की ऊन लगाएं। 2 इंच बुनकर बंद करें। इसी प्रकार दूसरा भाग भी बुनें और सूई से सिल दें। 1 इंच का नेफा मोड़ें। क्रोशिए से फूल बनाकर स्वेटर पर लगाएं।

cap
cap

ब्लू कैप पर आउल (उल्लू) 

सामग्री :ब्लू कलर की ऊन 75 ग्राम, सफेद, काला, ब्राउन, ऑरेंज कलर की 10-10 ग्राम ऊन, 10 एवं 12 नं. की कैप बुनने वाली गोल सलाइयां।

विधि :12 नं. की सलाई पर कॉस्मिक ब्लू से 110 फन्दे डाल कर 2 उल्टे और 2 सीधे स्टाकिंग स्टिच में बुन लें। 3 इंच के बाद गार्टर स्टिच में बनाएं। ग्राफ के अनुसार उल्लू का आकार बुनें। 7 इंच के बाद से फन्दे घटाएं। इस तरह टोपी की शेप बनेगी। सफाई से सिल दें। फनी आउल कैप तैयार है। 

shoes
shoes

दो रंगे धारीदार जूते

सामग्री :गाजरी व हरे रंग की ऊन 20-20 ग्राम व 8 नं. का क्रोशिया।

संकेत :चे.-चेन, ट्रे.-ट्रेबल, हा.ट्रे.-हाफ ट्रेबल, ड.क्रो-डबल क्रोशिया, क्ल.-क्लस्टर।

विधि :दोनों जूते एक समान बनायें। जूते को तले से बुनना शुरू करें। गाजरी ऊन से 18 चे. बनाकर नीचे बताये अनुसार घेरे बुनें।

घेरा 1 :हुक से दूसरी चे. में 1 ड.क्रो., अगली 3 चे. में 3 ड.क्रो., 4 चे. में 4 हा.ट्रे. व 8 चे. में 8 ट्रे. बनायें। अंतिम चे. में 6 टे. बनायें। फाउंडेशन चे. की दूसरी ओर 8 चे. में 8 ट्रे., 4 चे. में 4 हा.ट्रे., 4 चे. में 4 ड.क्रो. बनायें, अंतिम चे. पर 4 ड.क्रो. बनायें।

घोरा 2 :4 ड.क्रो. पर 4 ड.क्रो., 4 हा.ट्रे. पर 4 हा.ट्रे., 8 ट्रे. पर 8 ट्रे., 6 ट्रे. पर 2-2 ट्रे., 8 ट्रे. पर 8 ट्रे., 4 हा.ट्रे. पर 4 हा.ट्रे., 4 ड.क्रो. पर 4 ड.क्रो. बनायें, 4 ड.क्रो. पर 2-2 ड.क्रो.।

घेरा 3 :प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.।

घेरा 4 :प्रत्येक ड.क्रो. पर ट्रे.।

घेरा 5 :(हरा) आगे की ओर मध्य के 10 टे पर 2-2 ड.क्रो. के 5 क्ल., शेष स्टि. पर 1-1 ड.क्रो.।

घेरा 6, 8, 10 :(गाजरी) आगे की ओर मध्य के 3 ड.क्रो. का 1 क्ल., शेष सभी ड.क्रो. पर ड.क्रो.।

घेरा 7, 9, 11 :(हरा) प्रत्येक ड.क्रो. पर ड.क्रो.।

घेरा 12 :(हरा) घेरे 10 के समान। मध्य के 17 स्टि. छोड़कर शेष स्टि. पर हरी ऊन से ट्रे. की 2 पंक्तियां बनायें। जूते के खुले भाग पर हरी ऊन से किनारी बनायें। इसके लिए 2 चे. बनाकर प्रत्येक स्टि. पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जायें।

यह भी पढ़ें – उन खरीदते समय ध्यान रखें इन बातों का

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com