Mehndi Designs: जब घर में किसी की शादी होती है तो मन बेहद ही उत्साहित होता है और अगर आपकी खुद की बहन हो तो कहना ही क्या। बहन की शादी का अपना एक अलग ही क्रेज होता है। कपड़ों से लेकर फुटवियर तक की शॉपिंग महीनों पहले ही शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं, आप ब्राइड्समेड बनने वाली हैं तो ऐसे में आप अपने लुक्स को लेकर किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहेंगी। तो क्यों ना आप अपने मेहंदी डिजाइन को लेकर भी स्पेसिफिक हो जाएं। ऐसे कई मेहंदी डिजाइन्स हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बहन की शादी में अपने हाथों पर बनवा सकती हैं-
फ्लोरल इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन

यह एक बेहद ही क्यूट मेहंदी डिजाइन है, जो आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। खासतौर से, अगर आप अपने हाथों पर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन नहीं बनाना चाहती हैं तो ऐसे में फ्लोरल इंस्पायर्ड मेहंदी डिजाइन बनाया जा सकता है। आप इस लुक में किसी फूल के खास डिजाइन को अपने बैक हैंड पर बना सकती हैं। यकीन मानिए, इससे आपके हाथों का लुक बेहद ही स्टनिंग लगेगा।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन

यह भी एक तरीका है, जिसकी मदद से आप अपने हाथों को ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन्स की मदद से बेहद खूबसूरत बना सकती है। इसके लिए आप किसी डिजाइन जैसे डॉट्स, स्टार्स या फिर फूलों को अपने हाथों पर बनाएं। हालांकि, आप इसे एक साथ बनाने की जगह एक खास पैटर्न में बनाएं। यह एक ऐसा मेहंदी डिजाइन है, जो हर लड़की के हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है।
मंडाला मेहंदी डिजाइन

मंडाला मेहंदी डिजाइन एक ऐसा डिजाइन है, जो कभी भी ट्रेन्ड से आउट नहीं होता। आप अपने बैक हैंड की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए मंडाला मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। इतना ही नहीं, आप इसे एक आर्टिस्टिक टच देने के लिए मंडाला डिजाइन के साथ बेल डिजाइन या फिर अन्य कोई डिजाइन को भी बनाया जा सकता है। वहीं, आप अपनी हर फिंगर पर एक अलग डिजाइन बनाकर उसे एक यूनिक लुक दे सकती हैं। इतना ही नहीं, आप मंडाला डिजाइन के अंदर कोई खास डिजाइन या मैसेज भी लिख सकती हैं। इस तरह आप अपने मेहंदी डिजाइन को कस्टमाइज भी कर सकती हैं।
रोज़ फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

जब बात मेहंदी डिजाइन की होती है तो फ्लोरल से बेहतर शायद ही कोई दूसरा डिजाइन हो। यह आपके हाथों को एक रिफ्रेशिंग लुक देता है। आप भी अगर ब्राइड्समेड हैं तो ऐसे में डिफरेंट फ्लोरल मेहंदी डिजाइन पैटर्न को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। आप फ्लोरल मेहंदी डिजाइन में गुलाब के छोटे-छोटे फूलों को बेहद ही खूबसूरती के साथ शामिल करें। वहीं इसके साथ कुछ बिग साइज फूलों को भी मेहंदी डिजाइन का हिस्सा बना सकती हैं।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आप एक आसान लेकिन बेहद ही ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी बनाया जा सकता है। यह एक ऐसा मेहंदी डिजाइन है, जो कभी भी चलन से बाहर नहीं होता है। तो ऐसे में आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। जब बात अरेबिक मेहंदी डिजाइन की होती है तो इसमें बेल डिजाइन सबसे अधिक पसंद किया जाता है। आप भी बेल डिजाइन में डिफरेंट पैटर्न को अपने हाथों पर उकेर सकती हैं।
हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपनी मेहंदी से हाथों को यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप हाफ एंड हाफ मेहंदी डिजाइन के ऑप्शन को सलेक्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप एक ही डिजाइन को दोनों हाथों में लगाएं। इस डिजाइन को एक यूनिक टच देने के लिए आप हाफ हैंड्स में मेहंदी लगाएं और आधे हिस्से को ऐसे ही छोड़ दें।
रिस्ट मेहंदी डिजाइन

आमतौर पर, महिलाएं अपने पूरे हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप एक यूनिक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो ऐसे में आप रिस्ट मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन की खासियत यह होती है कि इसमें केवल कलाई और उंगलियों पर मेहंदी डिजाइन बनाया जाता है, जबकि बीच के हिस्से को यूं ही खाली छोड़ दिया जाता है। जिसके कारण यह मेहंदी डिजाइन देखने में बेहद ही यूनिक नजर आता है।
यूनिक मेहंदी डिजाइन

कई बार बेहद सिंपल मेहंदी डिजाइन्स को भी एक खास अंदाज में बनाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती है। मसलन, मंडाला या छोटे-छोटे खूबसूरत मोटिफ को एक यूनिक तरीके से अपने हाथों में लगाने की कोशिश करें। जब सिंपल पैटर्न को भी यूनिक तरीके से लगाया जाता है तो इससे आपका पूरा मेहंदी डिजाइन बेहद ही अनोखा नजर आता है। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकती हैं कि कितना सिंपल डिजाइन देखने में कितना अमेजिंग लग रहा है।
जाल मेहंदी डिजाइन

जब बात बेहद ही सिंपल लेकिन ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन की हो तो इसमें जाल मेहंदी डिजाइन को कैसे भूला जा सकता है। यूं तो आप इसे अपने हाथों के फ्रंट व बैक दोनों पर ही बना सकती हैं। लेकिन बैक पर यह अधिक खूबसूरत लगता है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो जाल मेहंदी डिजाइन में हाथफूल व अन्य कई खूबसूरत पैटर्न को भी शामिल कर सकती हैं।
आपको कौन सा मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा लगा और आप किस मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बनाना चाहेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।