लिटिल एंजेल निटिंग यार्न 

सामग्री:-

  • सिलाई नं-10 व सिलने वाली
  • सूईं
  • ऊन वजन-240 ग्राम

विधि:-

  1. नीले रंग से 90 फंदे डालकर 3 सिलाई पर्ल की बुनें फिर सीधा 1.1/2इंच सीधा बुनकर हरे रंग से 1.1/2 तक सीधा बुनें।
  2. फिर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें।
  3. 3.1/2 बुनकर गले की कटाई गोलाई में 3.1/2 बुनकर गले की कटाई गोलाई में 3.1/3 करें।
  4. 23-23 फंदे तीरे के रखें।
  5. इसी प्रकार पिछला भाग बुनें व गला न घटाएं।

बाजू-

  1. पीले रंग से 45 फंदे डालकर 2 सिलाई पर्ल की बुनें।
  2. सीधा बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाइ में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए बुनें। 5.1/2 बुनने के बाद नीले रंग से 10इंच बुनकर बाजू की कटाई हरे रंग से 3-3-3 कर के करें।
  3. इसी प्रकार दूसरी बाजू पिंक व नांरगी रंग से बुनें।

गला:-

गले के फंदे उठाकर 2 सिलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

ब्राइलोन निटिंग यार्न

 

 सामग्री:-

  • सिलाई नं 10 व सिलने वाली सूईं 
  • वजन 240 ग्राम

विधि:-

  1. 110 ग्राम डालकर 1×1 का 2इंच बाॅर्डर बुनें 1.1/2 सीधा बुनने पर दिए हुए ग्राफ नं 3 की तरह लाल रंग से नाक, आॅंख व कान बनाते हुए 10इंच तक बुनें फिर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करते हुए 4इंच बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3इंच करें।
  2. 25-25 फंदे तीरे के लिए रखें व पिछला भाग प्लेन बुनें।

बाजू-

  1. 50 फंदे डालकर 1×1 का 1.1/2 तक बुनें फिर बाजू की कटाई 3-3-3 कर के सारे फंदे 3 इंच में बंद कर दें इसी प्रकार दूसरी बाजू भी बुनें।
  2. गला-गले के फंदे उठाकर 1×1 का 1 इंच बाॅर्डर बुनकर बंद कर दें।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

 

फलोरल प्रिंट स्वेटर

 वीणा वैष्णवी 

 

सामग्री :-

  • वर्धमान ऑफ व्हाइट
  • लाल ऊन
  • हरा ऊन
  • हल्का हरा ऊन
  • जामुनी ऊन
  • हलका जामुनी ऊन
  • पीला ऊन
  • ब्राउन ऊन
  • डार्क पिंक और लाइट पिंक रंग के ऊन के  गोले 2-2 गोले
  • 11 और 9 नं. की सलाइयां

विधि :-

अगला हिस्सा :-

  1. 11 नं. की सलाई पर 90 फन्दे लाल रंग, से डालकर 2” बुनें 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ाते हुए 3” बुनें।
  2. गुलाब और अन्य फूलों के आकार बुनें।
  3. 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं।
  4. गले की शेप के लिए 4, 3, 2, 1 के क्रम में घटाएं।

पिछला हिस्सा :-

  1. अगले के समान ही बनेगा।
  2. गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज :-

  1. 11 नं. की सलाई पर 40 फन्दे 2” रिब बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 9” बुनें।
  2. नमूना भी बनाएं। 4-4, 6-6 के क्रम में घटाएं।

मेकअप :-

  1. सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें।
  2. गले के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें।
  3. सुई की सहायता से बन्द कर दें।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

गोल्ड फिश पैटर्न जंप सूट

वीणा गुप्ता 

 

सामग्री :- 

  • वर्धमान ब्राऊन ऊन 150 ग्राम
  • गोल्डन यैलो ऊन 50 ग्राम
  • 11 व 9 नं. की सलाइयां
  • क्रोचेट डोरी
  • 6 बटन व मोटी सूई

विधि :-

  1. जम्प सूट के दोनों पायचे एक समान बनाएं। एक पायचा बनाने के लिए 11 नं. की सलाइयों द्वारा 52 फं. पर सि.रि. में 2 सलाइयां ब्राउन व 2 गोल्डन यैलो के क्रम में बुनते हुए 7 सेमी. बॉर्डर बुनें. ऊपर की बुनाई 9 नं. की सलाइयों द्वारा हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए स्टा.स्टि. में करें।
  2. बॉर्डर से ऊपर 20 सेमी. हो जाने पर हर दूसरी सलाई में 8 बार दोनों किनारों पर 1-1 फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए कुल लंबाई 40 सेमी. कर लें।
  3. अब सि.रि. में 8 सलाइयों की बेल्ट बुनें। 
  4. बेल्ट में डोरी डालने के लिए जाली बनाएं।

योक :-

  1. दोनों पायचों को आपस में सीकर आगे-पीछे के भागों पर अलग-अलग योक बुनें।
  2. गोल्डन यैलो मछलियों की कतारें बुनें। बेल्ट से ऊपर 10 सेमी. हो जाने पर मुड्ढों के छांट के लिए दोनों किनारों पर 4-4 सलाइयों के आरंभ में क्रमश: 6, 3, 2, 1 (कुल 12-12) फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए बेल्ट से ऊपर 15 सेमी. कर लें। अब गला छांटने के लिए मध्य के 12 फं. बंद कर दें। बंद फं. के दोनों ओर के फं. पर लग-अलग बुनें।
  3. अगली 8 सलाइयों में गले की ओर 1-1 फं. घटाएं। शेष फं. पर बुनते हुए कुल लंबाई 72 सेमी. करके 1 सेमी. सि.रि. में बुनें।
  4. सामने के योक के कंधों की पट्टियों में 3-3 काज बनाएं।

पट्टियां :-

  1. जम्प सूट की सिलाई करके मुड्ढों की पट्टियां सि.रि. में 100 फं. पर 1½-1½ सेमी. चौड़ी बुनें।
  2. गले की पट्टियां 80-80 फं. पर बुनें।
  3. कंधों की पट्टियों पर बटन टांक दें।
  4. बेल्ट में क्रोचेट डोरी डाल दें।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

स्क्विरल ऑन पुलोवर

संगीता सेठी 

 सामग्री :-

  • वर्धमान सफेद ऊन 75 ग्राम
  • फिरोजी ऊन 50 ग्राम
  • सलाइयां 11 नं. व 9 नं. की 
  • आवश्यकतानुसार लंबी सफेद जिप
  • गिलहरी का पैच, प्लास्टिक का
  • काला रिंग, प्लास्टिक के 4 गोले व सूई

निर्देश :-

  1. सभी बार्डर्स व कॉलर सफेद ऊन से 11 नं. की सलाइयों द्वारा सि.रि. में बुने गए हैं।
  2. शेष बुनाई 9 नं. की सलाइयों द्वारा स्टा. स्टि. में 4 सलाइयां सफेद व 2 फिरोजी बुनते हुए की गई है।

विधि :-

पीछे का भाग :-  

80 फं. पर 4 सेमी. बार्डर बुनकर लंबाई पूरी करें।

सामने का भाग :-

  1. पीछे के भाग के समान बुनते हुए 28 सेमी. लंबाई कर लें।
  2. ऊपर का भाग आधे-आधे फं. पर अलग-अलग बुनें।
  3. कुल लंबाई 37 सेमी. हो जाने पर गला छांटने के लिए गले की ओर 5-5 सलाइयों के आरंभ में 5, 4, 3, 2, 1 (कुल 15-15) फं. घटाएं)।
  4. शेष फं. पर बुनते हुए लंबाई पूरी कर लें।

बाजुएं :-

  1. (दोनों एक समान) 40 फं. पर 3 सेमी. बॉर्डर बुनें।
  2. अगली सलाई में बराबर दूरी पर 8 फं. बढ़ाकर 48 कर लें।
  3. अब हर छठी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाते हुए लंबाई पूरी करें।

कॉलर :-

  1. 80 फं. पर बुनें।
  2. हर चौथी सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं।
  3. कॉलर की लंबाई 7 सेमी. हो जाने पर फं. बंद कर दें।
  4. यथास्थान जिप लगा दें।
  5. सामने के भाग पर गिलहरी का पैच लगाएं।
  6. गिलहरी के चारों पैरों पर प्लास्टिक के गोले लगाएं।
  7. यथास्थान काला रिंग लगाएं व पुलोवर की सिलाई कर लें।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

मिकी माउस ऑन पुलोवर

गृहलक्ष्मी टीम

सामग्री :

  • वर्धमान फ्लोरल ग्रीन रंग के 4 गोले (25 ग्राम)
  • लाल रंग का 1 गोला (25 ग्राम)
  • पीला सफेद और काले रंग की ऊन 10 ग्राम11 और 9 नं. की सलाइयां

विधि :

अगला हिस्सा :

  1. 11 नं. की सलाई पर 75 फन्दे लाल रंग से डालकर 2” बुनें।
  2. 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ाते हुए 10” बुनें।
  3. मिकी माउस का नमूना बनाएं।
  4. 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं।
  5. गले की शेप के लिए 4, 3, 2, 1 के क्रम में घटाएं।

पिछला हिस्सा :

  1. अगले के समान ही बनेगा।
  2. चाहे तो छोटा सा लोगो बना सकती हैं या अपने बेटे का नाम भी लिख सकती हैं।
  3. गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

स्लीव्ज़ :

  1. 11 नं. की सलाई पर 40 फन्दे 2” रिब बुनें।
  2. 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फन्दे बढ़ाते हर 6 सलाई पर एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए 9” बुनें।
  3. नीले रंग की स्ट्रिप्स बुनें।
  4. 4-4, 6-6 के क्रम में घटाएं।

मेकअप :

  1. सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें।
  2. सुई की सहायता से बन्द कर दें।

कैप :

  1. 100 फन्दों के साथ बॉर्डर बुनें ।
  2. 9” के बाद आधे-आधे फन्दे।
  3. सलाई पर लें और बन्द कर दें।
  4. मिकी माउस का चेहरा बना दें।
  5. काले रंग से कान अलग से बुन कर लगा दें।
  6. पुलोवर तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

मल्टी कलर हाफ स्वेटर


सामग्री :
 

  • वर्धमान बची ऊन कुल 200 ग्राम
  • 11 और 9 नं. की सलाइयां

विधि :

  1. यह स्वेटर आपकी सुरुचि का परिचायक हो सकता है।
  2. इसमें आपने अब तक जितने भी डिजाइन अलग-अलग स्वेटरों पर ट्राइ किये हैं उन्हे उतारना होगा।

अगला हिस्सा :

  1. 11 नं. की सलाई पर 75 फन्दे लाल रंग से डालकर 2 इंच बुनें।
  2. 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 5 फन्दे बढ़ायें।
  3. फिर नमूना बनाएं।
  4. 4, 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं।
  5. गले की वी शेप के लिए एक फन्दा पिन में उतारें।
  6. फिर एक-एक फन्दा घटाएं।

पिछला हिस्सा :

  1. अगले के समान ही बनेगा। गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।

मेकअप :

  1. दोनों हिस्सों को सफाई से सिल लें।
  2. गले और कन्धे के फन्दे उठाते हुए 10 सलाई बुनें।
  3. सुई की सहायता से बन्द कर दें।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

फ्लॉवरी निटेड फ्रॉक

 

सामग्री :

  • वर्धमान फालसी रंग की ऊन 300 ग्राम
  • कुछ टुकड़े पीली ऊन
  • नारंगी ऊन
  • लाल ऊन
  • हरी व गुलाबी ऊन 
  • 11 नं. का क्रोशिया व मोटी सूई।

विधि :

घेरा :

  1. 50 चे. बनाकर साइड से बुनना शुरू करें।

पंक्ति 1 :

  1. प्रत्येक चे. पर ट्रे.।

पंक्ति 2 :

  1. 3 ट्रे. * 2 चे., 2 स्टि. छोडक़र 2 ट्रे. * चिह्न से चिह्न तक दोहराएं।
  2. अंत में ट्रे.।

पंक्ति 3 :

  1. 3 ट्रे. * 2 चे. स्पे. में 2 टे 2 चे. * चिह्न से चिह्न तक दोहराएं।
  2. अंतिम 2 चे. स्पे. में 2 ट्रे., 3 ट्रे. पर 3 ट्रे.।
  3. पंक्ति 2 व 3 को दोहराते हुए आवश्यकतानुसार लंबाई कर लें।

योक :

  1. घेर में योक की चौड़ाई को ध्यान में रखते हुए चुन्नट डालें।
  2. योक के लिए 54 ट्रे. बनाएं।
  3. पूरा योक ट्रे. बनाते हुए बुनें।
  4. मुड्ढों में 5-5 ट्रे. घटाएं।
  5. गले के लिए 24 ट्रे. छोड़ें।
  6. शेष स्टि. पर ट्रे. बनाते हुए कंधों की पट्टियां बुनें।
  7. इसी तरह योक का दूसरा भाग बुन लें।
  8. सामने के योक पर स्टे.स्टि. में कढ़ाई करें, पत्तियां साटिन स्टि. से भरें।
  9. फ्रॉक की सिलाई करके गले व मुड्ढों में किनारी बनाएं।
  10. इसके लिए ऊन यथास्थान जोडक़र 3 चे. बनाएं।
  11. हुक से तीसरी चे. में 2 ट्रे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्टि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।

 अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

फैदर वूल  स्वेटर 

 

सामग्री :

  • वर्धमान फैदर वूल के फिरोजी रंग के 3 गोले 50 ग्राम वाले
  • पीच रंग का 1 गोला 50 ग्राम वाला,
  • 9 और 8 नं. की सलाइयां।

विधि :

  1. 9 नं. की सलाई पर 60 फन्दे पीच रंग के डालकर 1 इंच रिब बुनें।
  2. 9 नं. की सलाई पर लेते हुए फिरोजी रंग से 15 सलाई बुने।
  3. पीच रंग से 10 सलाई बुने।
  4. पुन: फिरोजी रंग से बुनें।
  5. इच्छित लम्बाई के अनुसार बुनें।
  6. 3, 2, 1 के क्रम में कन्धा घटाएं।
  7. गले के लिये 5, 4, 3, 2, 1 घटाएं।
  8. इसी प्रकार पिछला हिस्सा भी बुनें।

स्लीव्ज :

  1. 9 नं. की सलाई पर 20 फन्दे 1 इंच रिब बुनें।
  2. 8 नं. की सलाई पर लेते हुए समान पर
  3. एक-एक फन्दा बढ़ाते हुए बुनें।

मेकअप :

  1. सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें।
  2. गले पर पीच रंग से रिब में बॉर्डर बना लें। लीजिए फैदर वूल का स्वेटर तैयार है।

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

निटेड जैकेट

 वीणा गुप्ता 

सामग्री :

  • वर्धमान ग्रे मोटी ऊन 50 ग्राम
  • तोतिया ऊन
  • री ऊन
  • लाल व नीली ऊन थोड़ी-थोड़ी
  • क्रोशिया और मोटी सूई 6 नं. का 

विधि :

  1. ग्रे ऊन से 70 चे. बनाकर ट्रे. बनाते हुए बुनें।
  2. 80 ट्रे. होने तक प्रत्येक दूसरी पंक्ति में दोनों किनारों पर 1-1 ट्रे. बढ़ाती जाएं। 
  3. बगल तक लंबाई हो जाने पर आगे-पीछे के भाग अलग-अलग बुनें।
  4. मुड्ढों के लिए आगे-पीछे के भागों के इकट्ठे 8-8 स्टि. छोड़ दें।
  5. पीछे के भाग के लिए मध्य के 32 स्टि. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।
  6. आगे के भागों के लिए किनारों के 16-16 स्टि. बुनते हुए लंबाई 28 सेमी. करें। गले के लिए 8-8 स्टि. छोडक़र शेष 8-8 स्टि. पर बुनते हुए लंबाई पूरी करें।
  7. आगे-पीछे के भागों के कंधों को आपस में जोड़ दें।
  8. किनारियां बनाने के लिए 3 चे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं।
  9. यथास्थान बटन टांक कर लूप्स बनाएं।
  10. क्रॉस स्टि. व लेजी-डेजी स्टि. में कढ़ाई करें।

  अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

 

घेरदार फ्रॉक

 

सामग्री:गुलाबी ऊन 100 ग्राम, पर्पल ऊन 100 ग्राम, लाल व काली ऊन थोड़ी-थोड़ी, 9 नं. का क्रोशिया, मोटी सुई, जरी के क्रोचेट फ्लावर्स 15, गुलाबी बटन 2।

घेर: पर्पल ऊन से 315 चे. का घेरा बनाकर नीचे बताए अनुसार घेरे बुनें- 1 : 6 ट्रे. * 1 चे., 1 चे. छोडक़र 6 ट्रे. * चिह्न से चिह्न तक दोहराएं, अंत में 1 चे. बनाकर ट्रे. के साथ जोड़ें। 2 से 6: ट्रे. पर ट्रे. व चे. पर चे. बुनें।  7: (गुलाबी) 1 चे. स्पे. में 3 ट्रे., 2 चे., 3 ट्रे. का शे., 3 ट्रे. छोडक़र अगले ट्रे. से पहले की स्पे. में 1 ट्रे. 8: (गुलाबी) शे. पर शे. व ट्रे. पर ट्रे.। 9: (पर्पल) घेरे 8 के समान। 10 से 15: रंगों का यही क्रम रखते हुए घेरे व 9 के समान बुनें। 16 से 20: (गुलाबी) नीचे की पर्पल पट्टी के समान बुनें। कमर के घेरे को ध्यान में रखते हुए तैयार घेर में प्लीट्स डालें। योक के लिए गुलाबी ऊन से ट्रे. की बुनाई में बगल तक लंबाई करें। मुड्ढों के लिए यथास्थान 10-10 ट्रे. छोडक़र शेष ट्रे. पर आगेपीछे के भाग अलग-अलग बुनते हुए गले तक लंबाई करें। पीछे के भाग में किनारों के 6-6 ट्रे. पर 22-22 सेमी. लंबी पट्टियां बुनें।सामने के योक पर पॉकेट बनाकर टांकें, मुड्ढों व गले में पर्पल ऊन से किनारी बनाएं। सामने के भाग पर यथास्थान 2 बटन व पर्पल ऊन से बुने क्रोचेट फ्लावर्स टांक दें। घेर पर जरी के फूल टांक दें।

ये भी पढ़ें-

बच्चों के लिए बुनिए 7 ट्रेंडी पुलोवर 

कैप के 4 स्टाइलिश डिज़ाइन

नन्हें- मुन्नों के लिए 5 बाबा सेटस के डिज़ाइन 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।