यूं तो बाजार में एक नहीं हजार तरीके की रेडीमेड स्वेटर मिल जायेंगे लेकिन आपको ये ज्यादा बेहतर पता होता है कि आपके बच्चों पर कौन-सा पैटर्न या डिजाइन का स्वेटर अच्छा लगेगा। अगर बात घर के लिटिल मास्टर्स की हो यानि की बढ़ते उम्र के बॉयज की तो चूज करना मुश्किल हो जाता है। यहां हम आपको वर्धमान निटिंग यार्न से बुने कुछ ऐसे  ट्रैंडी और स्मार्ट हैंड निटेड पुलोवर डिजाइन्स व पैटर्न बता रहे हैं जो आपके हीरो देगा स्टाइलिश एंड एलिगेंट लुक।

 

बुनाई संकेत – फं.-फंदा, सी.-सीधा, उ.-उल्टा, लं.-लंबा, चौ.-चौड़ाई, सेमी.-सेंटीमीटर, मी.-मीटर, ग्रा.-ग्राम, नं.-नंबर, स्टि.-स्टिच., ड.सी.स्टि.-डबल सीड स्टिच, क्रा.स्टि.-क्रॉस स्टिच, गा.स्टि.-गार्टर स्टिच, मॉ.स्टि.-मॉस स्टिच, आय.मॉ.स्टि.-आयरिश मॉस स्टिच , ड.क्रो.-डबल क्रोशिया, ट्रे-ट्रेबल, लो.ट्रे.-लॉन्ग ट्रेबल, हा.ट्रे.-हाफ ट्रेबल, ड.ट्रे.-डबल ट्रेबल, ट्रि.ट्रे.-ट्रिपल ट्रेबल, चे.-चेन, पी.-पीकोट, स्लि.स्टि.-स्लिप स्टिच, रि.स्टि.-रिवर्स स्टिच, फ्रें.ना-फ्रेंच नॉट, ट्रा.ट्रायंगल (1 ट्रे. 2 चे. 1 ट्रे.), शे.-शेल (3 ट्रे. 1 चे. 3 ट्रे.), स्पे.-स्पेस, क्ल.-क्लस्टर, वा.स्टि.-वाई स्टिच, स्टि.हो.-स्टिच होल्डर।

 

 
 
 
 
 
हार्ट पैटर्नड वी नेक पुलोवर
 
सामग्री : वर्धमान गहरे बैंगनी रंग की निटिंग यार्न 235 ग्राम, हरे रंग की निटिंग यार्न 25 ग्राम, सिलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई।
 
विधि :
अगला भाग : 92 फंदे डालकर 2X2 का 3.5” बॉर्डर बुनें। फिर दिल का डिज़ाइन बनाते हुए 12.5” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। बाजू की कटाई के 1” ऊपर गले की कटाई वी-शेप में 6च्ज् तक करें। 18-18 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बैंगनी रंग से बुनें लेकिन गले की कटाई न करें।
बाजू : 45 फंदे डालकर 2X2 का 4” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 15” तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-3-3 करके 3.5” में सारे फंदे बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सूई से सिल दें।
गला : गले के फंदे उठाकर 1X1 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।
 
 
 
 
 

 

 

 
मैट डिजाइनर स्वेटर
 
सामग्री : वर्धमान रानी रंग की निटिंग यार्न 150 ग्राम, नीले रंग की निटिंग यार्न 75 ग्राम, सफेद रंग की निटिंग यार्न 75 ग्राम, 10 नं. व 9 नं. की सलाइयां।
 
विधि :
आगे-पीछे का भाग : 90 फं. बॉर्डर में 20 फं. कंधे पर 48 फं. बाजू में गले में 12-3-3-1-1 का कटाव बाजू में 4-2-1 का 90 फंदे डाल कर 16 सिलाई का बॉर्डर बुनें। एक सी. एक उ. का वर्धमान रानी निटिंग यार्न से 10 नं. स. से अब 9 नं. की स. से दोनों तरफ से सीधी सिलाई बुनें। दूसरी सफेद की 5 सी. फं. बुनें, एक रानी रंग की निटिंग यार्न से फंदा उतारें दूसरा बुनें एक रानी रंग की उतारें दूसरा सफेद का बुनें एक रानी रंग की उतारें (5 फं. हुए) 5 सफेद सी. बुनें। इसी क्रम से पूरी सिलाई बुनें। उलटी सिलाई उतार फं. उतारें, धागा आगे करके बिना फं. सी. बुनें 5 सी. 5 उतारे वाले यही क्रम रहेगा। नीले तीसरे कलर की निटिंग यार्न से इसी प्रकार चौथी सि. में नीचे वाला बॉर्डर बुनें। नीला एक उतारे रानी रंग की बुनें, नीला उतारें रानी रंग की बुनें, नीला उतारें 5 रानी रंग की इसी तरह पूरी सलाई बुनें। इसमें उतर रहे पांच फं. सादा सी. करें सी. वाले उतारने वाला डिजाइन यानि बदल जाएगा। दो कलर इसी प्रकार तीसरे कलर पर बदल जाएगा। 9 इंच बुनकर 4-2-1 बाजू के फं. घटाएं, चार ब्लॉक या डिब्बी बुनकर गले 12-3-3-1-1 करके घटाएं, बीच में 12 इधर-उधर 3-3 20 फं. कंधे पर रखकर बाकी घटा दें। पीछे के भाग में सब आगे जैसा बुना जाएगा सिर्फ गला ऊपर से एक इंच नीचे घटाएं।
बाजू : 48 फं. डालकर 14 सि. का बॉर्डर एक सी. एक उ. का बुनें। डिजाइन डालें 12 सि. बाद किनारे हर आठवीं सि. पर फं. बढ़ाती जाएं, 10 इंच लंबाई बाद 75 फं. हो जाएं तब बाजू 4-2-1 से घटा दें। किनारे एक-एक करके घटाते हुए चार डिब्बी तक बुनें, बाकी फं. बंद कर दें।
मेकअप : दोनों कंधे फंदे मिलाते हुए जोड़ दें। बाजू सिल लें, गले में पास-पास फंदे उठा कर 10 नं. सिलाई से एक सी. एक उ. का बॉर्डर बुनें। 16 सलाई बुन कर अंदर की तरफ सुई से सिल दें स्वेटर तैयार है।
 
 
 
फ्लावर प्रिंट स्वेटर
 
सामग्री : वर्धमान हल्के पीले रंग की निटिंग यार्न के 5 गोले (50 ग्राम वाले), गुलाबी, बैंगनी, हरा और लाल (गहरे और हल्के) रंग की निटिंग यार्न का ½ गोला, 11 और 9 नं. की सलाइयां।
 
विधि :
अगला हिस्सा : 11 नं. की सलाई पर 100 फंदे हल्के पीले रंग से 6 सलाई स्टॉकिंग स्टिच में बुनें, सीधी बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फंदे बढ़ाते हुए 11 इंच बुनें। फिर सभी फूल बनाएं। 5, 4, 3, 2, 1 के क्रम में कंधा घटाएं। गले की शेप के लिए 6, 5, 4, 3, 2, 1 के क्रम में घटाएं।
पिछला हिस्सा : अगले के समान ही बनेगा। नमूना भी समान बनाएं। गले को ज्यादा दूरी पर घटाएं।
बाजू : 11 नं. की सलाई पर 56 फंदे हल्के पीले रंग से 6 सलाई स्टॉकिंग स्टिच में बुनें। 9 नं. की सलाई पर लेते हुए समान दूरी पर 10 फंदे बढ़ाते हुए हर 6 सलाई पर एक-एक फंदा बढ़ाते हुए 12 इंच बुनें।
मेकअप : सभी हिस्सों को सफाई से सिल लें। गले के फंदे उठाते हुए 10 सलाई बुनें। सुई की सहायता से बंद कर दें।
 
 
 

स्मार्ट पैटर्न पुलोवर

सामग्री: ग्रे निटिंग यार्न 200 ग्राम नेवी ब्लू 50 ग्राम, बरगंडी 50 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई
 
विधि: 110 फंदे डालकर 1X1 का 1.5” बॉर्डर बुनें। 12 सलाई ग्रे रंग से सीधी, 10 सलाई नेवी ब्लू रंग की बीच में ग्रे रंग से डिब्बी का डिज़ाइन-7 सलाई ग्रे रंग, 11 सलाई बरगंडी रंग की बीच में ग्रे रंग की डिब्बी का डिज़ाइन बुनें। 5” ग्रे रंग से सीधा बुनें। फिर ब्लू रंग का डिज़ाइन 2” बुननें पर बाजू की कटाई तीनों रंग से डिब्बी का डिज़ाइन डालते हुए तिरछी करें। 6” होने पर गले की कटार्इ  3.5” गोलाई में करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें।
बाजू: 50 फंदे डालकर 1X1 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर दोनों तरफ से हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए अगले भाग की तरह डिज़ाइन डालते हुए 14.5” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला: गले के फंदे उठाकर 1X1 का 1” बॉर्डर बुनकर सुई से सिल दें।

 

 

 

 अगले पेज पर देखिए अन्य डिज़ाइन्स …..

 

 

स्ट्राइप्ड पुलोवर

सामग्री : वर्धमान लाल रंग की निटिंग यार्न 85 ग्राम, गहरे कत्थई रंग की निटिंग यार्न 90 ग्राम, ग्रे रंग की निटिंग यार्न 85 ग्राम, सलाई नं. 8 और सिलने वाली सुई।
 
विधि :
अगला भाग : 100 फंदे डालकर ग्रे रंग से पर्ल की 6 सिलाई बॉर्डर की बुनें। फिर लाल रंग से 4” तक बुनें फिर कत्थई रंग से 4-4 फंदे बढ़ाते हुए तिरछी पट्टी डालें। 15” होने पर ग्रे रंग से शुरू करें। 14” होने पर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। लाल रंग की पट्टी बुनें। बाजू की कटाई 4” होने पर गले की कटाई गोलाई में नेवी रंग से 3.5” करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई 2” ऊपर करें।
बाजू : 45 फंदे डालकर ग्रे रंग से पर्ल की 4 सिलाई बुनें। आगे वाले भाग की तरह पट्टी का डिज़ाइन डालते हुए और हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16” तक बुनें और बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
 
 
 
 
 
काइट फेस क्रीम स्वेटर
 
सामग्री : वर्धमान ऑफ व्हाइट रंग की निटिंग यार्न 200 ग्राम, नीले रंग की निटिंग यार्न 15 ग्राम, पीले रंग की निटिंग यार्न 15 ग्राम, नारंगी रंग की निटिंग यार्न 15 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई।
 
विधि :
अगला भाग : 110 फंदे डालकर सीधा 9” तक बुनें। फिर नीले और नारंगी रंग से डिब्बी का डिज़ाइन बुनें। 2” डिब्बी होने पर बीच में पीले रंग से डिब्बी शुरू करें। नीचे से 11.5” बुनने पर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। बाजू की कटाई 3” होने पर गले की कटाई 4” गोलाई में करें। 20-20 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन डिब्बी न डालें और गले की कटाई 1” ऊपर करें।
बाजू : 55 फंदे डालकर दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 12” तक बुनें। फिर 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला : गले के फंदे उठाकर 10 सिलाई सीधी बुनें और सुई से सिल दें।
 
 
 
 
हाईनेक स्वेटर
 
सामग्री : 225 ग्राम, गहरे नीले रंग की निटिंग यार्न 50 ग्राम, सलाई नं.11 और सिलने वाली सूई।
 
विधि :
अगला भाग : 100 फंदे डालकर हल्के नीले रंग की निटिंग यार्न से 2X2 का 2 सलाई बुनें फिर 1-1 सलाई दोनों रंगों की बुनते हुए 2 इंच का बॉर्डर बुनें। उसके बाद डिजाइन डालते हुए 13 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम से करें। बाजू की कटाई 5 इंच होने पर गले की कटाई गोलाई में करें। 21-22 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें।
बाजू : 54 फंदेे डालकर अगले भाग की तरह बॉर्डर बुनें। डिजाइन डालते हुए दोनों तरफ से हरी सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 15 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-3 करके सारे फंदेे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सिलाई कर दें। गले के फंदे उठाकर दोनों रंगों से 1-1 सलाई बुनते हुए 2X2 का बॉर्डर 2.5 इंच बुनें।

 

 

 वर्धमान निटिंग यार्न के बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए इस यहां क्लिक करें…