बेबी ऐंजल निटिंग यार्न बेबी सेट

सामग्री:- पिंक ऊन-300 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई ।

 
विधि:- 160 फंदे डालकर केबल की झालर 3” बुनें। फिर 1 तरफ से पट्टी और केबल का डिज़ाइन बुनते हुए 4.5” तक बुनें। बाजू की कटाई 2-1 के क्रम में करें। 1” बुनकर गले की कटाई तिरछी 5” करें। 22-22 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
 
पिछला भाग:- 320 फंदे डालकर केबल वाली झालर बुनें। केबल का डिज़ाइन बुनते हुए 4.5” तक बुनें। बाजू की कटाई 2-1 के क्रम में करें। 6” बुनकर बंद कर दें।
 
बाजू:- 44 फंदे डालकर 2&2 का 2” बॉर्डर बुनें। केबल का डिज़ाइन डालते हुए दोनों तरफ से हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3 करके सारे फंदे बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
 
लिटल सी ग्रीन बेबी सेट
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- सी ग्रीन ऊन – 250 ग्राम,10 और सिलने वाली सुई ।

विधि:- 180 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें फिर 2 का 1 करके फंदे घटाएं। 60 फंदे रखें। फिर सीधा 6” बुनकर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 2.5” बुनकर गले की कटाई गोलाई में 3” करें। 24 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग भी बुनें।
 
पिछला भाग:- 360 फंदे डालकर 1.5” का बॉर्डर बुनें फिर 2 का 1 करके फंदे घटाएं। 100 फंदा रखें फिर सीधा 6” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें और बंद कर दें।
 
बाजू:- 46 फंदे डालकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनें फिर सीधा दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7” तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।
 
 

बेबी ऐंजल बाबा सूट

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- पीच ऊन – 250 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई ।
 
विधि:- 100 फंदे डालकर 1&1 का 1” बॉर्डर बुनें। फिर जाली की पत्तियां बनाते हुए फंदे बढ़ाएं, 15” होने पर अगले भाग, बाजू, पिछले भाग के फंदे अलग- अलग करें। जाली की डिब्बी बनाते हुए 6” बुनें। 1&1 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें।
 
बाजू:- हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 7” तक बुनें। 1&1 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
 
बेबी ऐंजल निटिंग यार्न

 

 

 

 

 

  

 
 
 
सामग्री:- मोव ऊन-250 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई मोव ।
 
विधि:- 36 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर डिब्बी का डिज़ाइन बुनते हुए 6” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी करें। 3” कटाई होने पर गले की कटाई गोलाई में 2” करें। उसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
 
पिछला भाग:- 80 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर उल्टे पर सीधा, सीधे पर उल्टा बुनते हुए 6” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी 5” करके बंद कर दें।
 
बाजू:- 42 फंदे डालकर 2&2 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर सीधे पर उल्टा, उल्टे पर सीधा बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी 5” तक करें। उसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
 
पट्टी:- अगले भागों के फंदे उठाकर उल्टे पर सीधा, सीधे पर उल्टा 1” तक बुनें और बंद कर दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 2&2 का 1” बॉर्डर बुनकर बंद कर दें।
 
 
 
बेबी सॉफ्ट निटिंग यार्न 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- लैमन ऊन 350 ग्राम सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई ।

विधि:- 180 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें और फिर 2 का 1 करके सारे फंदे बंद कर दें। दूसरी सलाई में भी 2 का 1 करके 60 फंदे रखें। इसी प्रकार से 3 झालर बुनें। 10 10 सलाई बुन कर झालर इक्टठी बुनें। फिर सीधा 5” बुनें। बाजू की कटाई 2-1 के क्रम में करें। केबल की बुनती डालते हुए 3.5” तक बुनें। गले की कटाई गोलाई में 2.5” तक करें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
 
पिछला भाग:- 360 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें और फिर 2 का 1 करके फंदे घटाएं 100 फंदा रखें। इसी प्रकार 3 झालर बुनें और 10-10 सिलाई बुन कर तीनों को बराबर दूरी पर जोड़ें। फिर सीधा 5” बुनें। बाजू की कटाई 2-1 के क्रम में करें और 6” बुन कर बंद कर दें।
 
बाजू:- 48 फंदे डालकर 1&1 का 1.5” बॉर्डर बुनें। फिर सीधा हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढा़ते हुए 7” तक बुनें। केबल का डिज़ाइन शुरू करें। 1” के बाद बाजू की कटाई 3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें ।
 
कॉलर:- गले के फंदे उठाकर सीधा 3” बुन कर बंद कर दें और क्रोशिया से बिडिंग करें।
 
ब्राईलोन निटिंग यार्न बेबी सेट

 

 

 

 

  

 
 
 
 
सामग्री:- ऑफ व्हाइट ऊन 200 ग्राम, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई
 
विधि:- 36 फंदे डालकर 6 सलाई सीधी बुनें। फिर 2 का 1 करके जाली डालें फिर 6 सिलाई सीधी बुनें और फिर मोड़ दें। फिर जाली का डिज़ाइन 5.5” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी 5” तक करें। 3” बुनने पर गले की कटाई 2” गोलाई में करें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
 
पिछला भाग:- 80 फंदे डालकर अगले भाग की तरह किनारी वाला बॉर्डर बुनें। 5.5” तक जाली वाला डिज़ाइन बुनें। बाजू की कटाई तिरछी 5” करके बंद कर दें।
 
बाजू:- 44 फंदे डालकर 4 सिलाई पर्ल की बुनें। फिर सीधा दोनों तरफ से हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7” तक बुनें। बाजू की कटाई तिरछी करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें। अगले भागों के फंदे उठाकर पर्ल की 4 सिलाई बुनकर बंद कर दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 3 सलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।