Knitting Design for Kids
Knitting Design for Kids

Knitting Design for Kids: सर्दियों में खाली समय का सदुपयोग करें और धूप में बैठकर बच्चों के लिए खूबसूरत स्वेटर्स बुनें। आपके लिए खास यहां कुछ स्टालिश बुनाई डिजाइन साझा किए हैं।

सामग्री : 300 ग्राम हरी, 50 ग्राम सफेद ऊन, 9 नं. की सलाई, 2 फैंसी सफेद बड़े 2 बटन।
पोंचू : 9 नं. की स. पर हरी ऊन से 145 फं. डालकर सिं.रि. से 10 स. का बार्डर बुनें, दोनों तरफ 10-10 फं. सिं.रि. से बीच के सारे फं. स्टा.स्टि. से बुनें। बीच के 1 फं. के दोनों तरफ हर सी. स. पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। बटन पट्टी पर एक कॉज बार्डर पर 3 इंच बाद दूसरा कॉज कर लें। 5½ इंच बना कर सफेद ऊन लगा कर 4 स. गा.स्टि. से 2 स. हरी गा.स्टि. से बुनें। इसी प्रकार सफेद धारी 5 बार बुन लें। फिर सफेद ऊन तोड़कर हरी ऊन से पहले की तरह 4½ इंच बनाएं। 10 स. गा.स्टि. से बुनें। बीच के 1 फं. के दोनों तरफ 1-1 फं. यहां तक बढ़ाती जाएं और सारे फं. बंद कर दें। दोनों ऊन को मिलाकर 12 इंच लंबी 15 टुकड़े काटकर डबल करके लूप
बनाएं। एक लूप बिल्कुल बीच में और दोनों किनारों पर 1-1 लूप बना लें। बटन पट्टी पर सफेद बटन लगा दें।

सामग्री : क्रीम ऊन 150 ग्राम, लाल ऊन 25 ग्राम, हरा ऊन 25 ग्राम, बेबी पिंक ऊन 25 ग्राम, पिंक ऊन 25 ग्राम, सलाई नं. 11 और सिलने वाली सुई।
विधि : अगला भाग : 100 फंदा डालकर 5 सलाई पर्ल की बुनें। फिर डिज़ाइन बुनते हुए 11ÓÓ तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 3.5ÓÓ बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3ÓÓ तक बुनें। तीरे के लिए 25-25 फंदे रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बिना डिज़ाइन के प्लेन बुनें लेकिन गले की कटाई 1ÓÓ ऊपर करें।
बाजू : 50 फंदे डालकर 7 सलाई पर्ल की बुनें। फिर डिज़ाइन बुनते हुए हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 13ÓÓ तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके 3ÓÓ में सारे फंदे बंद करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।
गला : गले के फंदे उठाकर 4 सलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।

सामग्री : 100 ग्राम लाल ऊन, 75 ग्राम सफेद ऊन, काला ऊन थोड़ा-सा, 11 नं. की सलाइयां, 11 नं. की 4 डबल प्वायंटेड सलाइयां।
विधि : आगे पीछे के भाग : दोनों भाग एक समान बनाएं, एक भाग के लिए लाल से 11 नं. की सलाई से 69 फं. डालकर सिं.रि. से 5 सें.मी. बुनें। ऊपर की बु. 9 नं. की सलाइयों से स्टा.स्टि. में करें, लाल ऊन से 23 से.मी. बुनकर सफेद लगाएं। 2 से.मी. बुनकर दोनों ओर रेगलेन शेप देते हुए बुनें। 24 फं. रह जाने पर फं. अलग सलाई पर उतार दें।
बाजुएं : दोनों बाजू एक समान बनाएं, एक बाजू के लिए लाल ऊन से सलाई में 38 फं. डालकर सिं.रि. में 5 सें.मी. बार्डर बुनें। ऊपर की बुनाई 9 नं. की सलाइयों से स्टा.स्टि. में करें। बाजू की शेप देने के लिए हर सलाई में दोनों किनारों पर 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 69 फं. हो जाने पर फं. बंद कर दें। 23 सें.मी. लंबाई हो जाने पर सफेद ऊन लगाएं, बगल की लंबाई हो जाने पर आगे-पीछे के भागों के समान रेगलेन शेप दें।
गले की पट्टी : आगे-पीछे के भागों व बाजुओं के फं. पर सफेद ऊन से 11 नं. की 4 सलाइयों से सिं.रि. में 3 सें.मी. चौड़ी पट्टी बनाएं। इसके लिए 6 सें.मी. बुनकर 3 से.मी. अंदर की ओर मोड़कर सी दें।

सामग्री : 50 ग्राम ग्रे, 25 ग्राम क्रीम, 25 ग्राम काला, 25 ग्राम भूरा, 25 ग्राम गहरा ग्रे रंगों की ऊन, 10 व 11 नं. की सलाइयां।
विधि : आगे का भाग : 11 नं. की सलाइयों पर 76 फं. में काली ऊन से 2 सी., 2 उ. का 2 इंच का बॉर्डर बुनें। 10 नं. की सलाई से आगे बुनें। स्टा.स्टि. में भूरे रंग से 28 फं. बुनें। बीच-बीच में 4 फं. भी बढ़ाएं। गहरे ग्रे ऊन से आगे के 38 फं. को 4 फं. बढ़ाते हुए बुनें। 84 फं. होंगे। दोनों रंगों से साढ़े छ: इंच बुनें। रंग बदलते समय दोनों ऊन को ठीक से क्रास अवश्य करें, जिससे कोई छेद न बने। आगे पहले ग्रे ऊन से 42 फं. बुनें, फिर क्रीम रंग से 42 फं. बुनें। डेढ़ इंच बुनने के बाद दोनों तरफ शुरू से 2-2 फं. मुड्डïे की काट के लिए घटा दें। अब 2 इंच बुनने के बाद गला बनाने के लिए फं. घटाएं। दोनों कंधों पर 26-26 फं. व गले के लिए 32 फं. होंगे। बीच
में 12 फं. एक साथ बंद करें। दोनों तरफ 4-3-2-1 के क्रम से फं. घटाएं। मुड्डïे की लंबाई साढ़े चार इंच होने पर कंधों के फं. पिन में डाल कर रखें।
पीछे का भाग : 2 इंच बॉर्डर काली ऊन से बुनें। 8 फं. बढ़ाएं। 10 स. ग्रे रंग की ऊन से बुनें। आगे की 10 स. में काली व गहरे ग्रे रंग से 2-2 सलाई की धारियां बुनें। इसी क्रम को काले व भूरे रंग से बुनें, फिर काले व क्रीम ऊन से बुनें। बीच-बीच में 10 स. हल्के ग्रे रंग से बुनें और पीछे की लंबाई पूरी करें। पीछे के गले के लिए 32 फं. स. पर छोड़ें। दोनों कंधों के फं. मिला कर बंद करें।
आस्तीन : 36 फं. का काली ऊन से 2 इंच का बॉर्डर बुनें। पीछे के भाग की तरह क्रम से 10 स. ग्रे से व सभी रंगों की धारियां काली ऊन के साथ डालते हुए 11 इंच की आस्तीन बुनें। आगे के चारों खाने में ए, बी, सी, डी ग्राफ में देखकर कढ़ाई करके बनाएं। 96 फं. गले की गोलाई से उठाएं। पहले 8 स. काली ऊन से बॉर्डर की तरह बुनें फिर 12 सलाई गहरे ग्रे से बुनकर फंदे ढीले-ढीले बंद कर दें। पट्टïी को पलट कर सिल दें। स्वेटर की अन्य सिलाई पूरी करें।

सामग्री : 150 ग्राम लाल ऊन, 150 ग्राम सफेद ऊन, सलाई नं. 9 और सिलने वाली सुई।
विधि : अगला भाग : 94 फंदे डालकर 2-2 सलाई दोनों रंग की डालते हुए 2&2 का 2 इंच बॉर्डर बुनें। दिए हुए ग्राफ न. 9 की तरह डिजाइन डालते हुए 14 इंच तक बुनें फिर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें और गले की कटाई वी-शेप में करें। 7 इंच बाजू की कटाई होने पर 20-20 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई न करें।
बाजू : 48 फंदे डालकर दोनों रंग से 2&2 का 2 इंच बॉर्डर बुनें फिर दोनों तरफ से हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 14 इंच तक बुनें। फिर 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें। गले के फंदे उठाकर 1×1 के बॉर्डर की 8 सलाई बुनें और बंद कर दे।

Knitting Design for Kids
Icecream Sweater

सामग्री : 300 ग्राम मूंगिया रंग की ऊन, थोड़ी-थोड़ी लाल, सफेद, पीली, काली, ऑरेंज रंग की ऊन, 9 व 10 नं. की सलाई।
विधि : पीछे का भाग : 10 नं. की सलाई पर मूंगिया ऊन से 85 फं. डालें। डबल रि. से 6 हरी, 2 लाल, 2 हरी, 2 लाल, 6 हरी, स. का बॉर्डर बनाकर 9 नं. की स. लगा कर 5 फं. बढ़ाकर स्टा.स्टि. से 11 इंच बनाकर 4-4,
2-2, 1-1 से मुड्डïे के फं. घटाएं, 6½ इंच बनाकर फं. पि.हो. में डालें।
आगे का फीग : 4 इंच पीछे वाले भाग के समान बनाएं। बीच में लाल रंग से कोन बनाना शुरू कर 4 स. के बाद इसके दोनों तरफ 1 ऑरेंज व 1 सफेद रंग का उल्टा कोन आइसक्रीम बुनें। बीच वाले कोने में पीला, ऑरेंज,
सफेद व काली आइसक्रीम बनाएं। मुड्डïा घटा कर 3½ इंच बनाकर गोल गले की घटाई करें। पीछे वाले भाग के समान लं. बनने तक कंधे के 20-20 फं. रह जाएं। एक तरफ के कंधे के फं. बंद कर लें। 10 नं. की स. पर आगे वाले भाग से पास-पास फं. उठा लें और सिं.रि. से 4 स. हरी, 2 लाल, 2 हरी, 2 लाल, 16 सलाई हरी ऊन से बना कर फं. ढीले-ढीले बंद करें। कंधे के फं. जोड़ लें। गले का बॉर्डर साइड से सी कर बॉर्डर को डबल करके अंदर की तरफ सी लें।
आस्तीन : 10 नं. की स. पर हरी ऊन से 46 फं. डालकर पीछे वाले भाग के समान बॉर्डर बनाएं। 9 नं. की स. लगाकर 4 फं. बढ़ा लें। स्टा.स्टि. से बुनें। 4 स. के बाद हर सी. स. पर दोनों तरफ से 1-1 फं. बढ़ाती जाएं। 14 इंच लं. होने तक फं. बढ़ कर 80-82 हो जाएं। 4-4, 3-3, 2-2, 2-2, 2-2, 2-2, से मुड्डïे के फं. घटा कर सारे फं. बंद करें। आस्तीन स्वेटर के साथ जोड़ लें व दोनों तरफ की सिलाई कर लें। ठंडी के
मौसम में स्वेटर पर आइसक्रीम की बहार आ जाएगी।

सामग्री : हरे, गुलाबी, गहरे, पीले व हल्के पीले रंग में ऊन 50-50 ग्राम, 10 नं. व 6 नं. का क्रोशिया।
संकेत : चे.-चेन, ट्रे.-ट्रेबल, स्लि.स्टि.-स्लिप स्टिच, शे.-शेल।
विधि : प्रस्तुत पोंचो को बनाने के लिए 15 सेमी. चौड़े व 42 सेमी. लंबे 4 टुकड़ों को बनाकर जोड़ा गया है। एक टुकड़ा बनाने के लिए 10 नं. के क्रोशिये द्वारा 30 चे. बनाकर नीचे बताए अनुसार पंक्तियां बुनें-
पंक्ति 1 : प्रत्येक चे. पर 1 ट्रे.।
पंक्ति 2 : 7 ट्रे. पर 7 ट्रे. (2 ट्रे. छोड़कर अगले ट्रे. में 3 ट्रे., 2 चे. 3 ट्रे. का शे., 2 ट्रे. छोड़कर अगले में 1 ट्रे.) 3 बार अंतिम 6 ट्रे. पर 6 ट्रे.।
पंक्ति 3 : प्रत्येक ट्रे. पर ट्रे. व शे. के मध्य में शे. बनाएं। पंक्ति 3 को दोहराते हुए लंबाई पूरी करें। अंतिम पंक्ति पहली पंक्ति के समान ट्रे. की बुनें।

इस तरह 2 टुकड़े हरे, 1 गहरा पीला व 1 गुलाबी बनाएं। चित्र की सहायता से इन्हें जोड़ लें। गले में हल्की पीली ऊन से ट्रे. के 3 चक्कर बुनें। प्रत्येक चक्कर में चारों जोड़ों पर 2-2 ट्रे. घटाएं, अंत में गुलाबी, गहरे पीले व हरे रंग से किनारी बनाएं। इसके लिए प्रत्येक पंक्ति में 3 चे. बनाकर 1 सेमी. की दूरी पर स्लि.स्टि. द्वारा जोड़ती जाएं। घेर में हल्के पीले रंग से 2 पंक्तियां ट्रे. की बुनकर 6 नं. के क्रोशिये द्वारा दूसरे ट्रे. में 35-35 चे. के लूप्स बनाएं।

सामग्री : 165 ग्राम हरा ऊन, 75 ग्राम डार्क पिंक ऊन, 50 ग्राम लाईट पिंक ऊन, 50 ग्राम पीला ऊन, सलाई नं. 10 और सिलने वाली सुई।
विधि : गला भाग : 71 फंदे डालकर 2&2 का 1.5 इंच बॉर्डर बुनें और एक तरफ 1&1 बॉर्डर के 11 फंदे रखें। दिए हुए ग्राफ नं. 5
की तरह डिजाइन बुनते हुए 11.5 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें। 3.5 इंच बुनने पर गले की कटाई हर सीधी सलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 4 इंच तक करें। तीरे के लिए 30 फंदे रखें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें और बाएं भाग की पट्टी में बटन के लिए बराबर दूरी पर 10
होल रखें।
पिछला भाग : 130 फंदे डालकर 2&2 का 1.5 इंच बॉर्डर बुनें। फिर दिए हुए ग्राफ की तरह डिजाइन बुनते हुए 11.5 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें।
बाजू : 56 फंदे डालकर 2&2 का 1.5 इंच बॉर्डर बुनें। डिजाइन बुनते हुए हर 6वीं सलाई में 1-1 फंदा दोनों तरफ से बढ़ाते हुए 11.5 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे घटाएं। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुई से सिल दें।