बॉडी बिल्डिंग का फितूर अब सिर्फ लड़कों में ही नहीं बल्कि लड़कियों में भी देखने को मिलता है। अब लड़कियां भी बॉडी बिल्डिंग में अपना खूब नाम कमा रही हैं और बड़े-बड़े बॉडी बिल्डर्स को टक्कर दे रही हैं। तो चलिए देखते हैं हमारे देश की उन 5 महिला बॉडी बिल्डर्स को, जो मस्कुलर के साथ खूबसूरती में भी कम नहीं हैं।
श्वेता राठौर: श्वेता ने देश के लिए 2014 में ‘वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक फेडरेशन’ (WBPF) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। श्वेता भारत की पहली ऐसी महिला बॉडी बिल्डर थी, जिन्होंने यह मेडल हासिल किया था।  
हर्ज हदानी: हर्ज भारत की मशहूर फिटनेस कोच हैं, कोच के साथ वह एक फिट मम्मी भी हैं।दो बच्चे की  मां  होने के बावजूद इनकी फिटनेस वाकई तारीफ़ के योग्य है। हदानी कई इंटरनेशनल फिटनेस इवेंट्स में हिस्सा लेती रही हैं। इनका फिटनेस स्तर किसी विदेशी फिटनेस ट्रेनर से कम नहीं है।
याशमीन मानक: याशमीन एक बेहतरीन बॉडी बिल्डर के साथ-साथ 2016 की मिस इंडिया भी रह चुकीं हैं। साल 2005 में ‘Gladrags Mrs. India’ का अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
आरती शर्मा लोप्स: आरती फिटनेस के मामले में बेहद सख्त हैं। वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सीरियस रहती हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए हर वो कदम उठाती हैं, जिससे वह परफेक्ट लगें।
किरण डेंबला: किरण एक क्लासिकल सिंगर हुआ करती थी लेकिन उनकी किस्मत में बॉडी बिल्डर बनना लिखा था। किरण का अपना एक जिम है, जहां वो लोगों को ट्रेन करती हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड के बड़े Celebrity को भी ट्रेन करती हैं।