घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ कलाकार संजु दास आज पिछले 20 सालों से लगातार चित्रकारी कर रही हैं। मिथिला के गांव में पली-बढ़ी संजु के लिए सीखने का साधन वहां के लोक कलाकारों को देखना मात्र था। वो बताती हैं कि मिथिला में ये कहावत है कि वहां की हर बेटी कलाकार होती है। कलाकारों के बीच, कलात्मक माहौल में बड़ा होना संजु अपने लिए किसी सौभाग्य की तरह देखती है। 
 
ऐसे हुई शुरूआत
शुरूआत में अच्छी पेंटिंग करने की वजह से संजु को कई घरों में आंगन सजाने के लिए बुलाया जाता था और लोग उन्हें प्रोत्साहित भी करते थे। फर धीरे-धीरे उन्होंने कैनवास पर पेंटिग करना शुरू किया। फिर कई लोगों के बोलने पर उन्होंने चित्रकारी सिखानी शुरू की।
 
हौसले हैं बुलंद
ये पूछने पर कि अपनी कला को कहां तक ले जाना चाहती हैं, संजु कहती हैं कि वो विदेश में अपना एक सोले शो करना चाहती है और इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए कोशिश भी कर रही हैं। 
 
संजू कहती हैं कि मैं महिलाओं को बस यही याद दिलाना चाहती हूं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। अपने खाली समय का इस्तेमाल करके आप नाम, पैसा और सम्मान सब हासिल कर सकती हैं, इसलिए अपने दबे हुए हुनर को बिना झिझके उभरने दीजिए। अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कीजिए। 
 
ये हैं मेरे रोल मॉडल- 
फ्रीडा कार्लो और अमृता शेरगिल मेरी रोल मॉडल हैं।
 
ये हैं मेरी प्रेरणा-
गांव के दृश्य और ग्रामीण महिलाएं इन दोनों की छाप मेरी पेंटिंग्स में दिख जाती है।

 

मेरी नज़र में सफलता- 
अगर आप पैसा कमाने के साथ-साथ अपने लिए सम्मान भी कमा रहे हैं, तो उसे ही मैं अपनी सफलता मानती हूं। 
 
मेरी नज़र में खुशी-
मेरा मानना है कि जीवन में संतुष्टि ही खुशी का मूल मंत्र है।
 

अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?

यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।

या

आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –

 पसंद-

जिंदगी का मंत्र –

एक शब्द में आप-

आइडियल –

आपका सपना

आपकी उपलब्धियां-

 

ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।

 
ये भी पढ़े-