​A three-panel collage of actress Kangana Ranaut in a sophisticated "Indo-Western" outfit. She is wearing a structured black double-breasted jacket cinched at the waist with a thin belt, paired with a muted olive and grey patterned saree.

Summary: संसद में कंगना रनौत ने साड़ी और कोट में दिखाया स्टाइलिश अवतार, देसी लुक में दिखाई एक से बढ़कर एक अदाएं

संसद में कंगना रनौत ने अपने साड़ी और कोट के कॉम्बिनेशन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका यह स्टाइलिश और पारंपरिक लुक देखकर लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

Kangana Ranaut Saree Look: फिल्मों में अपना अलग मुकाम बनाने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में भी अपनी पहचान बना रही हैं। कंगना ने हाल ही में बताया कि उन्हें 18 साल पहले राजनीति में आने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने पहले अपनी फिल्मी करियर पर ध्यान दिया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वे अब एक सफल पॉलिटिशियन और फैशन आइकन भी बन गई हैं। उनका स्टाइल फैंस को बहुत पसंद आता है। हाल ही में कंगना साड़ी और कोट के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए जानते हैं उनका ये लुक क्यों खास था।

कंगना का पूरा आउटफिट बहुत स्टाइलिश और पावरफुल लग रहा है। रेशमी साड़ी जिसमें हरे बॉर्डर पर खास कढ़ाई है, वो दिखने में शाही और सुंदर है। साड़ी के ऊपर उन्होंने ब्लैक ट्रेंच कोट पहना है, जो उनके लुक को और भी स्मार्ट बनाता है। कमर पर बंधी लेदर बेल्ट से उनकी फिटिंग अच्छी दिखती है और ये लुक को वेस्टर्न टच भी देता है

​A side-by-side close-up comparison of Kangana Ranaut. On the left, she is shown in natural lighting wearing thick-framed black sunglasses and a small black bindi. On the right, a warmer-toned shot highlights the reddish tint of her sunglasses lenses and the texture of her curly hair tied back
Kangana Ranaut Saree Looks

कंगना ने बहुत ज्यादा गहने नहीं पहने, जिससे लुक सिंपल लेकिन स्मार्ट लगता है। उनके पास एक ब्लैक ब्रांड वाला बैग है, जो बहुत महंगा और खास दिखता है। साथ में उनकी रिंग और काले चश्मे ने लुक को और अच्छा बनाया है। ये सब चीजें इतनी ज्यादा नहीं कि साड़ी से ध्यान हटाए, बल्कि पूरे लुक को संतुलित करती हैं।

इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने मेकअप बहुत नेचुरल रखा है। उन्होंने हल्की गुलाबी लिपस्टिक लगाई है और चेहरा भी बहुत सिंपल रखा है। माथे पर छोटी बिंदी लगाई है, जो ट्रेडिशनल दिखने में मदद करती है। उनके बाल कर्ली हैं और ऊपर से एक स्टाइलिश टॉप नॉट बनाया है। चलिए देखते हैं कंगना के कुछ देसी लुक्स।

कंगना ने संसद की एक बैठक में नेवी ब्लू रंग की सादी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें सफेद बॉर्डर था। साथ में उन्होंने हाई नेक ब्लाउज पहना था। ठंड से बचने के लिए उन्होंने ग्रे रंग का चेक वाला लंबा कोट पहना था, जिस पर रंगीन प्रिंट बनी थी।

कंगना ने पेस्टल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग हाई नेक ब्लाउज था। उनका गुलाबी चेक वाला छोटा ब्लेज़र इस लुक को खास बना रहा था। उन्होंने बर्बरी ब्रांड का बैग, सूएड के हाई हील जूते और अपने खास सनग्लासेस भी पहने थे।

कंगना ने क्रीम रंग की हाथ से बुनी हुई साड़ी पहनी है, जिस पर फूलों की सुंदर डिज़ाइन क्रिएट है। उन्होंने पारंपरिक ब्लाउज की जगह सफेद कॉलर वाली शर्ट और उसके ऊपर आधा स्वेटर पहना था। यह स्टाइल ऑफिसियल जगहों के लिए बढ़िया है क्योंकि इसमें परंपरा और मॉडर्न दोनों दिखते हैं। इस लुक में कंगना ने आत्मविश्वास भी दिखाया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...