sardiyon kee sabase badhiya mithaee kaun-see - Tenali Rama Story In Hindi
Tenali Rama Story In Hindi

Tenali Rama Story In Hindi : एक बार सर्दियों के मौसम में महाराज तेनालीराम व शाही पुजारी, महल के आँगन में गुनगुनी धूप सेंक रहे थे।

बातचीत के दौरान राजा ने कहा ‘‘सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा होता है। इंसान अच्छी तरह खा सकता है और स्वस्थ रहता है।’’ जब वे खाने की बात करने लगे तो पुजारी के मुँह में पानी आ गया। उसने कहा,‘‘हाँ, महाराज! सर्दियों में तो कई तरह के फल और मिठाईयाँ खाने का मजा ही निराला होता है।’’

तभी राजा ने पूछा ‘‘सर्दियों की सबसे बढ़िया मिठाई क्या है?’’ पुजारी ने हलवा, मालपुआ और पिस्ता बर्फी जैसे नाम गिना दिए।

राजा कृष्णदेव राय ने वे सभी मिठाईयाँ मँगवा कर पुजारी से कहा, ‘‘यह सब चख कर बताओ कि इनमें से सबसे अच्छी कौन-सी है?’’

पुजारी को तो सभी अच्छी लगीं, वे तय नहीं कर पाए कि कौन-सी बेहतर है। तब राजा ने यही प्रश्न तेनालीराम से पूछा।

sardiyon kee sabase badhiya mithaee kaun-see - Tenali Rama Story In Hindi
Tenali Rama Story In Hindi

उन्होंने कहा ‘‘महाराज! एक मिठाई इनसे भी बेहतर है पर वो यहाँ नहीं मिलेगी।’’

‘‘उसका नाम बताओ, हम उसे कहाँ से ला सकते हैं?’’ राजा ने पूछा। तेनालीराम बोले ‘‘नाम जानकर क्या करेंगे? आप मेरे साथ चलें, मैं आपको खिला भी दूँगा’’

sardiyon kee sabase badhiya mithaee kaun-see - Tenali Rama Story In Hindi
Tenali Rama Story In Hindi

महाराज मान गए। रात को महाराज, तेनालीराम व पुजारी सादे कपड़ों में बहुत दूर तक गए। उन्होंने देखा कुछ लोग जाड़ा जलाकर उसके आसपास बैठे बातें कर रहे थे। वहीं पास में ही गन्ने के रस से गुड़ बन रहा था। उन्होंने राजा को नहीं पहचाना। तेनालीराम वहाँ से थोड़ा ताजा गुड़ ले आए। उन्होंने महाराज व पुजारी से कहा ‘‘इसे चखें, यह सर्दियों की सबसे बढ़िया मिठाई है।’’

sardiyon kee sabase badhiya mithaee kaun-see - Tenali Rama Story In Hindi
Tenali Rama Story In Hindi

महाराज ने गुड़ खाया व बोले वाह! यह तो बहुत स्वादिष्ट है।’’

तेनालीराम राजा की बात सुन कर खुश हुए और कहा, ‘‘महाराज! सर्दियों में गर्म व्यंजन में स्वाद आता है। यह गुड़ ताजा और गर्म है इसलिए इतना अच्छा लग रहा है। इसका पूरा स्वाद लें।’’

sardiyon kee sabase badhiya mithaee kaun-see - Tenali Rama Story In Hindi
Tenali Rama Story In Hindi

महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम से बहुत प्रसन्न हुए। शाही पुजारी चुप था और तेनालीराम को कनखियों से देख रहा था। तेनालीराम एक बार फिर अपनी अक्लमंदी और हाजिरजवाबी के कारण जीत गए थे।

sardiyon kee sabase badhiya mithaee kaun-see - Tenali Rama Story In Hindi
Tenali Rama Story In Hindi

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…