daulat dyodhee par haajir hai story in Hindi
daulat dyodhee par haajir hai

daulat dyodhee par haajir hai story in Hindi : बादशाह ने किसी कार्य में त्रुटि पकड़ने के कारण अपने दौलत नामक पुराने सेवक पर नाराज होकर उसे नौकरी से अलग कर दिया। बेचारा सेवक अपने बचाव के लिए कोई दूसरा उपाय न देख बीरबल के पास गया।

बीरबल उसकी बात सुनकर बोले, ‘तुम एक बार फिर महल में जाकर कहो कि दौलत ड्योढ़ी पर हाजिर है, हुक्म हो तो रहे या जाए।’

सेवक ने वैसा कि किया। बादशाह ने उसे बुलवाकर धीरे से समझाया, ‘दौलत मेरे यहाँ हमेशा कायम रहे।’

बादशाह और उस पुराने नौकर की अर्थभरी बातों को समझकर सब दरबारी हँसने लगे।

बीरबल की युक्ति से बेचारे दौलत की नौकरी बच गई।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…