मेरी एक पड़ोसन । यूं तो बहुत अच्छी है लेकिन उसकी एक आदत है। वह हर समय यही कहती रहती है कि तुम्हारे पति बहुत अच्छे हैं। और यह कहने के बाद अपने पति को बहुत कोसती है। दरअसल मेरे पति घरेलू कामों में मेरी काफी मदद करते हैं। जबकि उसके पति नहीं करते। एक दिन जब वह मेरे घर आई तो मैं काफी व्यस्त थी। उसने आदतानुसार वही राग अलापना शुरु कर दिया कि तुम्हारे पति बहुत अच्छे हैं। और मेरे…। तो बदल लो मेरे मुंह से अचानक निकला। यह सुनकर वह मुझे हैरानी से देखने लगी। जब मैंने अपनी कही बात पर गौर किया तो मैं शर्म से लाल हो गई। दरअसल व्यस्तता के कारण में उसकी पूरी बात सुन नहीं पाई थी। 

ये भी पढ़ें 

मैंने सारे कपड़े उतार लिए

उसे हॉट एंड सॉर सूप समझकर पी गई

शादी पर भी हाथ जोड़े थे

इकलौता चांद गायब