पेंतालिस की उम्र में भी दिखेंगे अठारह के, अगर शुरू करेंगे आप इन योगासनों को: Yogasana to Look Younger
Yogasana to Look Younger

पेंतालिस की उम्र में भी दिखेंगे अठारह के, अगर शुरू करेंगे आप इन योगासनों को: Yogsana to look younger

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इसके संकेत हमारे चेहरे और शरीर पर दिखने लगते हैं। यही नहीं, इस दौरान कई अन्य समस्याएं भी हमें परेशान कर सकती हैं। जानिए ऐसे योगासन के बारे में जिन्हें करने के बाद आप यंग दिख सकते हैं।

Yogasana to Look Younger: पिछले कुछ समय में योगा ने पूरी दुनिया ने अपनी अलग ही पहचान बना ली है। लोगों ने न केवल इसके फायदों के बारे में जाना है बल्कि हर कोई भी अब यह मानता है कि योगा करने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं दूर होती हैं। योगा न केवल हमें शारीरिक रूप से फिट और हेल्दी बनाता है बल्कि एक्टिव और स्ट्रांग रहने में भी यह मददगार है। इसे रोजाना करने से हमारी इम्युनिटी मजबूत होती है, हानिकारक तत्व शरीर से बाहर निकलते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। योगा स्किन को हेल्दी रखने और झुर्रियों से छुटकारा पाने में भी फायदेमंद है। ऐसा माना गया है कि ऐसे कुछ योगासन हैं जिन्हें करने से एजिंग प्रोसेस धीमी हो सकती है और शरीर कम उम्र का दिख सकता है। आइए जानें ऐसे योगासनों के बारे में, जिन्हे करने के बाद आप पेंतालिस की उम्र में भी अठारह के दिख सकते हैं।

वीरभद्रासन

यह योगासन हमारे घुटने और पिंडलियों को मजबूत और टोंड बनाता है। इसे आप इस तरह से कर सकते हैं:

Yogasana to Look Younger
  • वीरभद्रासन करने के लिए किसी शांत जगह पर इस तरह से सीधा खड़े हो जाएं कि आपके पैरों के बीच में उचित अंतर हो। 
  • अब अपने दाहिने पैर को अंदर की तरफ और बाएं पैर को बाहर की ओर रखें। 
  • अपने बाएं घुटने को मोड़ें और अपनी बाजू को बाहर की तरफ फैलाएं। 
  • इसके बाद अपनी बायीं बाजू को देखें। 
  • इसी पोजीशन में कुछ सेकंड्स तक रहने के बाद अपनी शुरुआती पोजीशन में आ जाएं। इस आसान को फिर से दोहराएं।

हस्तपादासन

इस योगासन को करने से आपके शरीर का अच्छा व्यायाम होगा और आपके मसल्स व जोड़ों को भी इससे लाभ होगा। इसे आप इस तरह से कर सकते हैं:

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हो जाए और इस दौरान आपके पैर जुड़े हुए होने चाहिए। 
  • अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें, बाजुओं को साइड में और पैर की उंगलियों को आगे की ओर रखें। 
  • अब सांस को अंदर लें और अपनी बाजुओं को धीरे-धीरे अपने हाथों से ऊपर ले जाएं। 
  • सांस को बाहर छोड़ें और नीचे की तरफ झुकें। 
  • अपनी बाजुओं को जमीन को छुनें दें। 
  • इसी स्थिति में कुछ सेकंड्स रहने के बाद शुरुआती पोजीशन में आ जाएं और इसे दोहराएं।
Hastapadasana
Hastapadasana

वृक्षासन 

वृक्षासन पैरों, टांगों को मजबूत बनाता है और इससे संतुलन में भी सुधार होता है। इसे आप इस तरह से कर सकते हैं:

  • वृक्षासन को करने के लिए बिलकुल सीधा खड़े हो जाए और अपने पैरों को एक साथ जोड़ लें। 
  • आपकी बाजुएं शरीर के साइड में होनी चाहिए। 
  • अपने हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में ले आएं। 
  • अब अपने दाहिनें पैर को उठा का बाई जांघ के अंदरूनी हिस्से में रखें।
  • इसके बाद सांस अंदर लें और अपने हाथों को प्रार्थना की मुद्रा में ही सिर से ऊपर ले जाएं। 
  • इसी पोजीशन में लगभग दस से पंद्रह सेकंड्स तक रहें और उसके बाद  शुरुआती पोजीशन में आ जाएं। दूसरी टांग के साथ इस आसन को दोहराएं।
Tree pose
Tree pose

भारद्वाजासन 

यह योगासन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। कमरदर्द, गर्दन के दर्द को दूर करने में भी यह प्रभावी है। इसके अलावा इससे डबल चीन कम होती है और फ्लेक्सिबिलिटी सुधरती है। इसे आप इस तरह से कर सकते हैं:

  • भारद्वाजासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर अपनी टांगों को क्रॉस कर के बैठ जाएं। 
  • अपने दाएं हाथ को बाएं घुटने पर और बाएं हाथ को पीछे की तरफ ले जा कर जमीन पर रखें। 
  • अब अपने शरीर को थोड़ा मोड़ें और पीछे की तरफ देखें। 
  • इसी पोजीशन में कुछ देर रहने के बाद अपनी शुरुआती स्थिति में आ जाएं। 
  • दूसरी साइड से इस आसन को फिर से दोहराएं। 
Bharadvajasana
Bharadvajasana

ऐसे ही कुछ अन्य आसन जैसे अधो मुख श्वानासन, शीर्षासन, हलासन, सर्वांगासन आदि भी उम्र के लक्षणों को कम करने और अन्य शारीरिक लाभों को पाने में आपकी मदद कर सकते हैं।