Winter Swelling Remedy
Winter Swelling Remedy Credit: Istock

Winter Swelling Remedy: सर्दियों का मौसम जितना सुहाना होता है उतनी ही परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में जोड़ों में दर्द और जुकाम के अलावा हाथ व पैर की उंगलियों में सूजन की समस्‍या ज्‍यादातर देखने को मिलती है। ये एक आम समस्‍या है जिससे 60 से 70 प्रतिशत लोग पीडि़त हैं। हाथों और पैरों की उंगलियों में सूजन एक अंडरलेयिंग कंडीशन के कारण हो सकता है जिसे चिलब्‍लेंस कहा जाता है। ये स्थिति अधिक ठंड और गलन के कारण उत्‍पन्‍न होती है। इसमें पैरों और हाथों में खुजली और दर्द का अनुभव होता है। कई लोगों को नाक और गाल पर भी लाल पैचेज दिखाई दे सकते हैं। इस समस्‍या से छुटकारा पाना तो मुश्किल है लेकिन खुजली और दर्द में राहत मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस समस्‍या के कारण और निवारण के बारे में।

Also read: हरी सब्जियां कर सकती हैं आपकी सेहत को खराब, जानें कैसे: Health Alert

उंगलियों में सूजन के कारण

Winter Swelling Remedy
Causes of swelling in the fingers

लो ब्‍लड सर्कुलेशन: अधिक ठंड की वजह से ब्‍लड वैसल्‍स संकुचित हो जाती हैं, जिससे विशेष रूप से हाथों और पैरों की उंगलियों में ब्‍लड फ्लो कम हो जाता है। इसके परिणामस्‍वरूप सूजन की समस्‍या हो सकती है।

पेरिफेरल एडिमा: ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें हाथों और पैरों में अधिक फ्लूड जमा हो जाता है। जिसके परिणामस्‍वरूप सूजन हो सकती है।

डिहाइड्रेशन: सर्दी के मौसम में भी डिहाइड्रेशन की समस्‍या हो सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में सोडियम बनने लगता है जो सूजन को योगदान दे सकता है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।

एक्टिविटी की कमी: सर्दी के दिनों में फिजिकली एक्टिविटी न के बराबर हो जाती है। जिससे शरीर में ब्‍ल फ्लो कम हो सकता है। ये हाथ और पैरों में सूजन का मुख्‍य कारण हो सकता है।

चिलब्‍लेन: ये एक ऐसी समस्‍याा है जिसमें ठंडी हवा के संपर्क में आने के कारण ब्‍लड वैसल्‍स में सूजन आ जाती है। इस स्थिति में त्‍वचा में चकत्‍ते और सुन्‍नपन का भी अनुभव हो सकता है।

अर्थराइटिस: इस मौसम में अर्थराइटिस की समस्‍या काफी बढ़ जाती है। तापमान में गिरावट के साथ ये समस्‍या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से सूजन बढ़ सकती है।

कैसे करें सूजन को कम

reduce swelling
reduce swelling

– माना कि सर्दियों के मौसम में प्‍यास कम लगती है लेकिन सूजन को कम करने के लिए पानी का पर्याप्‍त मात्रा में सेवन करें।

– ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए दिन में कम से कम 1 घंटे वॉक करें या 40 मिनट एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। ठंडी हवा से बचने के लिए घर पर ही एक्‍सरसाइज कर सकते हैं।

– हाथ और पैरों की उंगलियों को जहां तक हो सके गर्म रखें ताकि ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक प्रकार से हो सके। हमेशा मोजे और ग्‍लब्‍स पहनकर रखें।

Also read: 21 दिन में डिटॉक्स को जाएगा लिवर, शरीर में महसूस करेंगे हल्कापन, डॉक्टर से सीखें हेल्दी ड्रिंक बनाना: Liver Detox Drink

– डाइट में अधिक सोडियम का उपयोग न करें। अधिक मात्रा में सोडियम यानी नमक का सेवन करने से सूजन की समस्‍या बढ़ सकती है। 

– रात को सोने से पहले गर्म पानी की सिकाई कर सकते हैं इससे नसों को काफी आराम मिल सकता है। इसके अलावा सरसों के तेल की मालिश भी आराम दिला सकती है।

– सूजन को कम करने में प्‍याज का रस भी फायदेमंद हो सकता है। प्‍याज के रस से पैरों और हाथों की म‍ालिश करें उसे अच्‍छी तरह से कवर कर लें। फिर लगभग 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से धोकर तेल लगा लें।