Weight Loss
Weight Loss

वजन घटाने के लिए फॉलो करें 30-30-30 नियम, बिना पसीना निकाले मिलेगा रिजल्ट

30 30 30 rule for weight loss : शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए आप 30-30-30 नियम को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस नियम के बारे में-

30-30-30 Rules: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और फिट रहना एक चुनौती बन गया है। वजन कम करने के लिए सही खान-पान और नियमित व्यायाम का कॉम्बिनेशन बहुत ही जरूरी है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 30-30-30 नियम काफी इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड हो रहा है। यह नियम न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि इसकी मदद से लंबे समय तक शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम वजन कम करने के इस नियम को विस्तार से समझेंगे। आइए जानते हैं क्या है 30-30-30 नियम और इससे फायदे और इसे करने का क्या तरीका है?

30-30-30 नियम वजन कम करने की एक रणनीति है, जो आपके लाइफस्टाइल को तीन हिस्सों में बांटता है। अगर आप अपने लाइफस्टाइल में इन 3 लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, तो इससे आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 लाइफस्टाइल-

30-30-30 Rules
30-30-30 Rules

30-30-30 नियम में आपको पहले चरण में उठने के करीब 30 मिनट के अंदर नाश्ता करने की जरूरत होती है। अक्सर लोग अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वेट लॉस हो और आप हेल्दी हो सकें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ब्रेकफास्ट को सही समय पर करने की जरूरत होती है। इसमें आप हेल्दी चीजों को शामिल करें, जैसे- दलिया, ओट्स, स्मूदीज, पोहा, इडली, साबुत अनाज की खिचड़ी इत्यादि।

  • सुबह जल्दी नाश्ता करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे दिनभर कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
  • समय पर नाश्ता करने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे सुस्ती और कमजोरी नहीं होती।
  • सुबह नाश्ता करने से दिनभर भूख पर नियंत्रण रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक्स से बच सकते हैं।
  • दलिया, उपमा, पोहा, ब्रेड-ओमलेट
  • स्मूदी या मिल्कशेक (लो फैट दूध से बना)
  • ताजे फल, नट्स, और बीज (सिट्रिक फ्रूट्स का सेवन करने से बचें)
Breakfast
Breakfast

इस नियम के तहत आपको अपने पूरे दिन का करीब 30 मिनट शारीरिक गतिविधियों के लिए समर्पित करना है। इसमें आप कार्डियो, योग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या कोई अन्य पसंदीदा एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं।

कार्डियो वर्कआउट – जैसे तेज चलना, दौड़ना, साइकिलिंग, या जंपिंग जैक। यह हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है और तेजी से वजन कम करता है। साथ ही समग्र स्वास्थ्य को फायदे मिल सकते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग – वजन उठाना या बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसे पुश-अप्स, स्क्वाट्स। यह मांसपेशियों को टोन करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
योग और स्ट्रेचिंग – यह एक्सरसाइज शरीर का लचीलापन बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में प्रभावी होता है। 
हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) – कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करने के लिए प्रभावी एक्सरसाइज होती है। इससे आपका वेट लॉस काफी तेजी से हो सकता है।

  • कैलोरी बर्न करना और वजन कम करना।
  • मांसपेशियों की मजबूती और शरीर का सही आकार।
  • हृदय स्वास्थ्य और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार।
  • तनाव कम करना और मूड को बेहतर बनाना।
Exercise
Exercise

30-30-30 नियम का आखरी रूल अपने ब्रेकफास्ट में रोजाना 30 ग्राम प्रोटीन शामिल करना है। हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि हर व्यक्ति को पूरे दिन में  प्रति किलोग्राम शरीर के वज़न पर 0.8 से 1.2 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। यह वेट लॉस के साथ-साथ मसल्स को भी मजबूती प्रदान करता है।

  • प्रोटीन का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। ऐसे में आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन नहीं करते  हैं और वेट लॉस तेजी से होता है।
  • प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ प्रोटीन युक्त आहार लेने में वेट लॉस तेजी से हो सकता है।
  • प्रोटीन को पचाने में अधिक ऊर्जा लगती है, जिससे शरीर अधिक कैलोरी जलाता है।
  • अंडे (एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन)
  • दालें और चना
  • पनीर और टोफू
  • चिकन ब्रेस्ट और मछली
  • ग्रीक योगर्ट और दूध
  • दालें और चना
  • पनीर और टोफू
  • चिकन ब्रेस्ट और मछली
  • ग्रीक योगर्ट और दूध, इत्यादि प्रोटीन युक्त विकल्प चुन सकते हैं।
Protein
Protein
  • इस नियम को अपनाना काफी आसान है और इसे किसी भी रूटीन में फिट किया जा सकता है।
  • यह न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारता है।
  • ये नियम को एक हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देता है।
  • इसकी मदद से आपको लंबे समय तक अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
  • यह नियम छोटे बदलावों के माध्यम से लंबे समय तक फिटनेस बनाए रखने में मदद करता है।
  • कभी भी नाश्ता स्किप न करें। ध्यान रखें कि अगर आप वेट लॉस कर रहैं, तो सुबह का नाश्ता स्किप करने से आपको फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है। 
  • प्रोटीन स्वास्थ्य के लिए काफी जरूरी है। इससे वेट लॉस के साथ-साथ मसल्स भी गेन होता है, लेकिन बहुत अधिक या बहुत कम प्रोटीन लेने से बचें। इससे फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंच सकता है।
  • अगर आप अच्छे रिजल्ट चाहते हैं, तो एक्सरसाइज की नियमितता को बनाए रखें। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। 
  • यदि आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर की मदद जरूर लें।

30-30-30 नियम एक सरल, प्रभावी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण है जो वजन घटाने और स्वास्थ्य सुधार में मदद करता है। इसे अपनाकर आप अपने दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ कर सकते हैं। इस नियम के तहत, 30 मिनट के भीतर नाश्ता, 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन, और 30 मिनट व्यायाम आपको न केवल शारीरिक रूप से फिट बनाएगा, बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखेगा।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...