गर्मियों में भी रहना चाहते हैं हेल्दी, तो अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक उपाय: Summer Ayurvedic Care
Summer Ayurvedic Care

Summer Ayurvedic Care: मौसम कोई भी हो हर मौसम में खुद को हेल्दी रखना जरूरी है। मौसम में बदलाव के साथ डाइट और अपने डेली रूटीन में बदलाव करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। हर मौसम में शरीर की देखभाल अलग तरीके से की जाती है। गर्मी में बढ़ते तापमान की वजह से कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। डिहाइड्रेशन, पेट से जुड़ी समस्याएं, लू लगना इस मौसम में काफी आम है। इस मौसम में बॉडी को अंदर से ठंडा रखना बहुत ही जरूरी होता है।

अगर सही केयर ना की जाए, तो इससे शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। आयुर्वेद के अंदर हेल्दी रखने के कई तरीके बताए गए हैं, जिनसे आप खुद को रोगों से बचा सकते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनसे आप खुद को इस मौसम में भी हेल्दी रख सकते हैं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको गर्मियों के मौसम में भी हेल्दी रहने के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताएंगे।

हाइड्रेट रहना है जरूरी

Summer Ayurvedic Care
it is important to stay hydrated

मौसम कोई भी हो खुद को हेल्दी रखने के लिए पानी की सही मात्रा लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको दिन भर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आप डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार नहीं होते। इसके साथ ही इस मौसम में आप नारियल पानी, छाछ, गन्ने का जूस का सेवन कर सकते हैं। इनका सेवन बिना बर्फ के करें। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है।

पित्त बैलेंसिंग डाइट है जरूरी

अक्सर गर्मियों के मौसम में पित्त दोष बढ़ जाता है। ऐसे में डाइट में ठंडी चीजों को शामिल करें। ऐसे में आप ठंडे और हाइड्रेटिंग फलों व सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस मौसम में तरबूज, नाशपाती, अंगूर, खीरे और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। कोशिश करें मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं।

मसाज करें

इस मौसम में आपको अपनी खुद का मसाज भी करनी चाहिए। इसके लिए आप ठंडे तेल जैसे कि नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इस क्रिया से आपके शरीर को ठंडक मिलती है। अपनी बॉडी मसाज आप सुबह के वक्त नहाने से पहले कर सकते हैं।

जरूर करें एक्सरसाइज

गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप काफी परेशान करती है। ऐसे में आपको दोपहर के वक्त घर के बाहर निकलने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको दिन में दो बार सुबह और शाम के वक्त एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। वॉकिंग, साइकलिंग और लाइट वेट लिफ्टिंग को आप अपने रूटिन में शामिल कर सकते हैं।

यह भी देखें-रेडीमेड कुर्ती खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल: Kurti Shopping Tips

ठंडे मसालों का करें सेवन

use cold spices
use cold spices

इस मौसम में ठंडे मसाले और हर्ब्स को शामिल करना चाहिए। ऐसे में आप अपनी डाइट में जीरा, इलायची, धनिया, सौंफ और गुलकंद को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आपका शरीर ठंडा रहता है और आपकी बॉडी का तापमान भी ठंडा बना रहता है।

रिलेक्स करने की कोशिश करें

आपको स्ट्रेस कम लेना चाहिए। ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में योग, मेडिटेशन और प्राणायाम को भी आप अपने रूटिन में शामिल कर सकते हैं।