weight lose
weight lose

सर्दियों में तेजी से वजन कम करने के 5 शानदार टिप्स

चलिए जानते हैं कि आखिर इस मौसम में आपके शरीर में क्या होता है और कैसे आप सर्दियों में वजन कम करने के टिप्स अपना सकते हैं।

Winter Weight Loss Tips: सर्दी के मौसम में सुबह-सुबह रजाई में घुसे रहने का अपना ही मजा हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह मौसम हमें आलसी भी बनाता है। कुछ गतिविधियों को करने में हम आलस कर ही जाते हैं और उनमें से एक है वजन घटाने के लिए व्यायाम करना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन कम करने के लिए सर्दी का मौसम सबसे अच्छा होता है? यही नहीं बेहद आसान भी है इस मौसम में वजन कम करना। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस मौसम में आपके शरीर में क्या होता है और कैसे आप सर्दियों में वजन कम करने के टिप्स अपना सकते हैं।

ठंड के मौसम में वजन घटाने की प्रक्रिया कई तरह से प्रभावित होती है। इस मौसम में हम कम सक्रिय हो जाते हैं, हम कम पानी पीते हैं, हम प्रोसेस्ड फूड्स ज्यादा खाने लगते हैं और सूरज की रोशनी कम होने से हमारे शरीर को विटामिन डी कम मिलता है। ये सभी बातें मेटाबोलिज्म को धीमा कर देती है, जिससे हमारे शरीर के लिए वजन घटाना कठिन हो जाता है। कई लोगों का वजन सर्दियों में भी बढ़ जाता है जिसे सामान्य शब्दों में ‘विंटर वेट’ कहा जाता है।

वजन घटाने के लिए अच्छा है सर्दी का मौसम

Winter Weight Loss Tips
Winter is good for weight loss

कई अध्ययनों में सामने आया है कि आपका शरीर स्वाभाविक रूप से सर्दी के मौसम में होमोस्टेटसिस के कारण वजन घटाने की प्रक्रिया में सपोर्ट करता है। यह शरीर की एक टेंडेंसी है जो कि शरीर के अंदर के एन्वायरनमेंट को स्थिर बनाए रखता है। सर्दियों के दौरान, शरीर के तापमान को ऊपर रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है और इसलिए अंदर के तापमान को स्थिर रखता है। ऐसा करने के लिए शरीर बहुत सी कैलोरी बर्न करता है। सर्दियों में हम ज्यादा सोते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म इम्प्रूव होता है।

सर्दियों में वजन कम करने के 5 टिप्स

आपको मौसम में बदलाव के हिसाब से अपनी वजन घटाने की रणनीति को बदलना है। ठण्ड के मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने डेली रूटी और डाइट में सकारात्मक बदलाव लाकर आप वजन आसानी से घटा सकते हैं। तो चलिए सर्दियों में वजन कम करने के 5 टिप्स जान लीजिए।

1. गुनगुना पानी पिएं

Winter Weight Loss Tips
Drinking less water can lead to dehydration which will increase your appetite

स्वस्थ रहने या वजन कम करने की बात आती है, तो आप कई बार अपने पानी पीने की आदत को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सर्दियों में भी यह गंभीर समस्या बन सकती है। पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है जिससे आपकी भूख बढ़ेगी और शरीर के फैट को बर्न करने की क्षमता प्रभावित होगी। अगर आप ठंड में सामान्य पानी नहीं पी पा रहे हैं, तो ठंड में आप गुनगुना पानी पिएं। गुनगुना पानी पीने के अपने फायदे हैं जैसे कि यह फैट डिपॉजिट्स को ब्रेक करके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करता है। वैसे आप चाय और कॉफी के जरिए भी इस कमी को पूरा कर सकते हैं।

2. लंच में लें बाजरा/ज्वार/रागी की रोटी

Winter Weight Loss Tips
Take Bajra/Jowar/Ragi roti for lunch

सर्दी के मौसम में आपको तीन तरह के आटे की रोटी अपने डाइट में शामिल करना चाहिए। ये हैं बाजरा, ज्वार और रागी। जी हां, ये एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप सर्दी के मौसम में इस डाइट पर टिके रहेंगे और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको लंच में ताजी पकी हुई सब्जियों के साथ बाजरा/ज्वार/रागी रोटी खाना चाहिए।

3. इन एक्सरसाइज पर स्विच करें

Winter Weight Loss Tips
Do yoga at home

ठंड में घर से बाहर निकलने का दिल नहीं करता है। आप ऐसे मौसम में पार्क में वॉक करने में घबरा रहे हैं, या जिम जाने की हिम्मत नहीं, तो कोई बात नहीं आपको घर के अंदर ही ऐसी गतिविधियां करना चाहिए जो कि वजन कम करने में मदद करें। आप रस्सी कूदें, डांस या जुंबा करें। आप घर पर ही योगा कर लें। कहने का मतलब यह है कि घर के बाहर निकलने और ठंड का बहाना नहीं चलेगा। आप घर के अंदर रहकर भी वजन कम करने के लिए शारीरिक मेहनत कर सकते हैं।

4. प्राकृतिक मिठास पर ध्यान दें

इसमें कोई सीक्रेट नहीं है कि जब भी तापमान ठंडा होता है तो मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। आपको कुछ भी अनहेल्दी शुगर इनटेक नहीं लेना है। वैसे भी सर्दियों में भी प्राकृतिक रूप से उच्च पोषक तत्वों के साथ ऐसी मौसमी सब्जियां मिल जाती हैं, जो कि आपको मनचाहा मीठा स्वाद दे सकती हैं, जैसे चुकंदर, शकरकंद औक कद्दू। ये विटामिन से भरपूर होते हैं और हल्के प्राकृतिक मिठास वाले होते हैं। तो अपने मीठा खाने की इच्छा इस तरह हेल्दी तरीके से पूरी करिए।

5. टुकड़ों में खाएं

Winter Weight Loss Tips
Eat in Pieces

सर्दियों में भूख बढ़ जाती है। कुछ ऐसा एहसास सभी को होता है। लेकिन वजन कम करने का लक्ष्य है तो आपको एक ही बार में भरपेट खाना नहीं खाना है। अपनी कुल डाइट को तीन से चार बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें। आप सुबह का खाना, दोपहर का खाना और रात के खाने के बीच हल्का फुल्का खाते रहें। आपको सर्दी में मौसमी फल मिल जाएंगे। आप सलाद या सूप भी शामिल कर सकते हैं।

देखा आपने कितना आसान है ना सर्दियों में भी वजन कम करने के अपने लक्ष्य पर टिके रहना। बस आपको मौसम के हिसाब से चीजों में बदलाव करना होगा। इन पांच टिप्स से वजन को तेजी से कम करने की प्रक्रिया में मदद मिलेगी।