Sugarcane Juice Effects: गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा गन्ने का रस पीना भला किसे अच्छा नहीं लगता। ये स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को रिफ्रेश करने में मदद करता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइर्डेट, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम कई बीमारियों से रक्षा करते हैं। गन्ने का रस पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है इसलिए गर्मियों के मौसम में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। यदि आप भी नियमित रूप से गन्ने के रस का सेवन कर रहे हैं तो थोड़ा संभल जाइए। गन्ने के रस के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान भी। कुछ स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों में इसका सेवन करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए गन्ने का रस पीने से पहले कुछ सावधानियों को बरतना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
गन्ने के रस के फायदे

लीवर के लिए फायदेमंद: गन्ने का रस लीवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये लीवर को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
कैंसर में लाभदायक: गन्ने का रस कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। ये पेट, लंग्स और स्तन कैंसर के खतरे को कम करता है।
डायबिटीज कंट्रोल: गन्ने का रस डायबिटीज में भी पिया जा सकता है। ये शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद करता है।
वेट लॉस करे: वैसे तो इस रस में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है लेकिन फाइबर अधिक होने की वजह से ये वेट लॉस में मददगार साबित हो सकता है।
शरीर को ठंडक: गन्ने का रस शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।
गन्ने के रस के नुकसान
ओरल हेल्थ को नुकसान: गन्ने के रस में अधिक शक्कर होती है जिससे ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। ये दांत सड़ने और कैविटी का कारण बन सकता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर: गन्ने का रस डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर सकता है। इससे पेट में सूजन, ऐंठन और गैस हो सकती है।
डिहाइड्रेशन: अधिक मात्रा में गन्ने के रस का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसे पीने से यूरिनेशन की समस्या हो सकती है।
गन्ने के रस से इन लोगों को बनानी चाहिए दूरी
– वेट लॉस जर्नी के दौरान गन्ने के रस का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
– जिन लोगों को पाचन से संबंधित समस्या है उन्हें गन्ने के रस से दूरी बना लेनी चाहिए। इसके सेवन से पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
– डायबिटीज के मरीज इसका सेवन बिल्कुल न करें। इससे तेजी से ब्लड शुगर लेवल स्पाइक हो सकता है जो जानलेवा भी हो सकता है।
– जिन लोगों को स्किन इंफेक्शन की समस्या है उन्हें भी इसके सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। ये रैशेज, खुजली और एलर्जी को बढ़ा सकता है।
– गन्ने की तासीर ठंडी होती है इसलिए सर्दी-खांसी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।
कितनी मात्रा में लें गन्ने का रस

माना कि गन्ने का रस स्वाथ्स्यवर्धक होता है लेकिन इसका नियमित रूप और अधिक मात्रा में सेवन करना खतरनाक हो सकता है। गन्ने के रस का सेवन हफ्ते में एक बार से अधिक नहीं करना चाहिए। एक गिलास यानी 200 एमएल गन्ने के रस में लगभग 30 ग्राम शुगर होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
गन्ने का रस पीने वक्त बरतें सावधानियां
– कोशिश करें कि एक दिन में केवल 100 एमएल गन्ने का रस पिएं।
– गन्ने का रस पीने के बाद दिनभर अपने शुगर इनटेक पर कंट्रोल करें।
– गन्ने का रस साफ और अच्छी जगह पर ही पिएं।
– ध्यान रखें कि गन्ने का रस निकालने वाली मशीन साफ हो।
– रस में हमेशा काला नमक और नींबू डालकर पिएं।
– गन्ने के रस में बर्फ का इस्तेमाल न करें।
