Mustard Oil and Salt for Teeth
Mustard Oil and Salt for Teeth

Mustard Oil and Salt for Teeth: हर कोई सफेद, चमकदार और स्वस्थ दांत चाहता है। दांतों को साफ और बैक्टीरिया मुक्त रखने के लिए हम अलग-अलग तरह के टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार टूथपेस्ट पूरी तरह से दांतों की सफाई नहीं कर पाते, जिससे उन पर पीलापन जमा हो जाता है। यह न केवल आत्मविश्वास को प्रभावित करता है, बल्कि खुलकर हंसने में भी झिझक महसूस होती है।
ऐसे में, दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं। आपने अक्सर सुना होगा कि पुराने समय में बुजुर्ग नमक और सरसों के तेल से दांत साफ करने की सलाह देते थे। यह मिश्रण दांतों की गहरी सफाई में मदद करता है। आइए जानते हैं कि सरसों के तेल और नमक के इस्तेमाल से दांतों को कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं।

दांतों का पीलापन दूर करे

यदि आपके दांत पीले हैं, तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर लगाने से लाभ मिल सकता है। यह मिश्रण दांतों के दाग-धब्बे और पीलेपन को कम करने में प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, सरसों का तेल एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है, जो दांतों की गहराई से सफाई करता है, गंदगी हटाता है और दांतों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

मसूड़ों के दर्द से राहत

अक्सर लोग मसूड़ों के दर्द और सूजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में राहत पाने के लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर लगाया जा सकता है। यदि मसूड़ों में सूजन हो, तो ब्रश करने से बचें और उंगली की मदद से इस मिश्रण को मसूड़ों और दांतों पर लगाएं। सरसों का तेल मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायक होता है और दर्द व सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

बैक्टीरिया दूर करे

कई लोग प्लाक की समस्या से परेशान रहते हैं, जो बैक्टीरिया के कारण बनता है। प्लाक दांतों की बाहरी परत को नुकसान पहुंचाने लगता है और दांतों में सड़न की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में सरसों का तेल फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करता है और मसूड़ों से खून आने की समस्या को भी कम करता है। दांतों से प्लाक हटाने के लिए सरसों के तेल में नमक मिलाकर इसका उपयोग किया जा सकता है।

कैविटी से मिलेगा आराम

कैविटी की समस्या अधिकतर लोगों को होती है, जो दांतों की ठीक से सफाई न करने के कारण विकसित होती है। कैविटी का मतलब दांतों में कीड़े लगना होता है, जिससे दांत कमजोर हो सकते हैं। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह मिश्रण दांतों से बैक्टीरिया को दूर करने, कीड़ों को नष्ट करने और कैविटी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

मुंह की बदबू से राहत

मुंह से बदबू आने की समस्या कई लोगों को होती है, जो मुंह और दांतों में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होती है। सरसों के तेल और नमक से दांतों की सफाई करने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है और सांसों में ताजगी बनी रहती है।

किस तरह करें इस्तेमाल

थोड़ा सा सरसों का तेल लें और उसमें एक चुटकी नमक मिलाएं। यदि चाहें, तो सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को उंगली पर लें और धीरे-धीरे दांतों पर मालिश करें। कम से कम दो मिनट तक मसाज करने के बाद कुछ देर के लिए मुंह बंद रखें, फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इसे नियमित रूप से करने पर यह दांतों और मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...