दांतों को चमकाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल: Teeth Whitening Tips
Teeth Whitening Tips

चमकते दांत पाने के लिए ये उपाय अपनाएं

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे दांतों को मोतियों की तरह चमकाया जा सकता है।

Teeth Whitening Tips: मोतियों जैसे चमकते हुए दांत आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं। वहीं, अगर आपके दांत पीले हैं, तो इसका असर आपकी खूबसूरती पर पड़ने लगता है। इसलिए दांतों की साफ-सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। हम में से कुछ ऐसे लोग हैं, जो दांतों की साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन उनके दांतों का पीलापन कम नहीं होता है। ऐसी स्थिति से अगर आप भी जूझ रहे हैं, तो इसके लिए कुछ असरदार उपायों का सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे दांतों को मोतियों की तरह चमकाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे असरदार नुस्खों के बारे में-

Teeth Whitening Tips: संतरे का छिलका

Teeth Whitening Tips
Orange Peel for Teeth Whitening Tips

संतरे के छिलके से आप अपने दांतों की चमक को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए कुछ संतरे के छिलकों को जमाकर इसे अच्छी तरह से सुखा लें। इसके बाद इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को अपने दांतों पर रगड़ें। सुबह शाम इससे दांतों की सफाई करने से आपके दांत मोतियों की तरह चमक उठेंगे।

अंडे के छिलके

Egg
Egg Shell for Teeth Whitening Tips

दांतों की गहराई से सफाई के लिए अंडे के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ अंडों के छिलकों को जमा कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। अब इससे अपने दांतों की सफाई करें। इससे आपके दांत काफी ज्यादा चमकने लगेंगे।

बेकिंग सोडा और नींबू

Baking Soda
Baking Soda

दांतों की चमक को बढ़ाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने दांतों पर लगाकर रगड़ें। इसके बाद नॉर्मल पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। इससे दांतों की चमक बढ़ेगी।

सरसों का तेल और नमक

Mustard Oil
Mustard Oil Remedy

दांतों को मोती की तरह चमकाने के लिए सरसों तेल और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांतों का पीलापन दूर हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच नमक लें। इसमें सरसों के तेल की कुछ बूंदों को मिक्स करें। इसके बाद उंगलियों की मदद से इसे अपने दांतों पर लगाकर कुछ समय तक रगड़ें। इससे दांतों का पीलापन दूर हो सकता है।

तिल का तेल

Til Oil
Til Oil

दांतों को चमकाने के लिए तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल के तेल से आपके दांतों में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए दांतों में ब्रश करने के बाद इस तेल से दांतों की मसाज करें। आप चाहें तो इसमें नमक भी मिक्स कर सकते हैं। इससे दांतों की चमक बढ़ेगी।

दांतों को चमकाने के लिए आप इन असरदार नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपको दांतों से जुड़ी परेशानी बढ़ रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।