नसें ब्लॉक होने पर दिखाई देते हैं ये 5 तरह से बदलाव, तुरंत कराएं जांच: Nerves Blockage Symptoms
Nerves Blockage Symptoms

नसें ब्लॉक होने पर दिखाई देते हैं ये 5 तरह से बदलाव, तुरंत कराएं जांच

Nerves Blockage Symptoms: नसें ब्लॉक होने पर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं नसें ब्लॉक होने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

Nerves Blockage Symptoms: नसों के ब्लॉक होने की समस्या गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकती है। जब नसें ब्लॉक होती हैं, तो शरीर के विभिन्न हिस्सों तक रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे कई प्रकार के लक्षण और बदलाव दिखाई देते हैं। यदि इन लक्षणों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं नसें ब्लॉक होने पर दिखने वाले कुछ लक्षण क्या हैं?

Also read: शो में सौतेले बाप अभिमन्यु का भी खुला राज, अभिरा के सामने आया बड़े भाई अभीर का भी सच

नसों के ब्लॉक होने से शरीर के अंगों तक ब्लड सही ढंग से नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में अंगों में झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना। बार-बार सुई चुभने जैसी अनुभूति हो सकती है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और ब्लड टेस्ट करवाएं। साथ ही नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार अपनाएं।

Nerves Blockage Symptoms-Hand Numbness
Hand Numbness

ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने पर स्किन पर इसका असर दिखता है। नसों से ब्लॉकेज वाली प्रभावित अंग का रंग नीला या बैंगनी हो सकता है। इसके साथ ही स्किन ठंडी और सूखी लग सकती है। दरअसल, नसें ब्लॉकेज होने पर नसों में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।

Stress
Stress

नसों के ब्लॉक होने से मांसपेशियों और अंगों तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंचता, जिससे कमजोरी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में मामूली काम करते ही थकावट, मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव महसूस होता है। क्योंकि नसों में थक्के या कोलेस्ट्रॉल जमा होने से ब्लड फ्लो बाधित होता है, जिसकी वजह से मरीजों को काफी थकान और कमजोरी होती है।

यह नस ब्लॉक होने का सबसे खतरनाक संकेत हो सकता है, खासकर यदि यह हृदय की नसों से जुड़ा हो। ऐसी स्थिति में सीने में भारीपन या जलन, बाएं हाथ, गर्दन या जबड़े में दर्द फैल सकता है। क्योंकि गंभीर स्थिति होने पर कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉक हो सकती है। वहीं, दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत ECG, ब्लड टेस्ट और अन्य हार्ट चेकअप करवाएं।

Breathing Difficulty
Breathing Difficulty

ब्लड फ्लो प्रभावित होने से फेफड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती। ऐसे में सांस लेने में दिक्कत या घबराहट, सीढ़ियां चढ़ने या हल्का व्यायाम करने पर सांस फूलना। अगर आपको ऐसे संकेत दिखते हैं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह पर ब्लड थिनर दवाओं का उपयोग करें।

नसें ब्लॉक होने की समस्या गंभीर हो सकती है, लेकिन समय पर लक्षण पहचानकर इसका इलाज संभव है। किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...