सालमन मछली खाने से शरीर को मिलते हैं ये लाभ, ऐसे करें डाइट में शामिल: Salmon Fish Benefits
सालमन मछली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-बी3, बी1, बी12 गुणों से भरपूर होती है
Salmon Fish Benefits: हमारे शरीर को हमेशा हेल्दी और फिट रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर हम अपने डाइट में पोषक तत्व शामिल नहीं करते हैं, तो धीरे-धीरे कमजोर होने लगते है। फिट रहने के लिए अपनी डाइट में दूध, अंडा, पनीर, मछली, मटन और चिकन आदि शामिल किया जा सकता है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं, तो आपके लिए सालमन फिश काफी फायदेमंद हो सकती है। शरीर में प्रोटीन की कमी के लिए सालमन फिश सबसे अच्छी चीज है। इसके अलावा ये मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-बी3, बी1, बी12 गुणों से भरपूर होती है। इस समुद्री मछली में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
कैसी दिखती हैं सालमन फिश ?

सालमन फिश देखने में हल्के गुलाबी रंग की होती है। यह ऊपर से देखने में सिल्वर कलर की लगती हैं। जो ताजे पानी के साथ-साथ पानी में भी रहती है। अगर इसके ऊपरी सतह को हटाया जाए, तो ये फिश की स्किन हल्के नारंगी रंग की नजर आती है । एक रिसर्च के अनुसार सालमन फिश को हमारे सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमें कई बीमारियों से बचाते है।
सालमन फिश खाने के फायदे

इम्यूनिटी
अगर आपकी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई है, तो आप अपनी डाइट में सालमन फिश शामिल कर सकती है। इसमें मौजूद इम्यून बूस्टिंग न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर की इम्यून पावर को बूस्ट करते हैं। इसके अलावा यह हमारी आंखों के लिए भी काफी लाभकारी है। इससे आंखों की रोशनी काफी लंबे समय तक बनी रहती है।
नींद
सालमन फिश में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाए जाते है। इसके साथ ही इसमें अमिनो एसिड भी होता है। अगर शरीर में एसिड सही से प्रोड्यूस ना हो रहा है, तो आप सालमन फिश का सेवन कर सकते हैं। ट्रिप्टोफैन आपके शरीर में मेलाटोनिन और सेराटोनिन जैसे हार्मोन को बनाने का कार्य करती है। इससे आपकी नींद ना आने की बीमारी दूर होती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
एक रिसर्च के अनुसार, अगर हम हफ्ते में एक बार सालमन मछली खाते हैं, तो हार्ट अटैक और अन्य हृदय रोगों से सुरक्षित रहने में मदद मिल सकती है। लेकिन आप कोशिश करें कि अगर आप यह फिश खा भी रहे हैं, तो इसकी कोई ग्रिल्ड रेसिपी ट्राई करें।
आयरन
आयरन का अच्छा स्रोत सालमन फिश को माना गया है, जो हमारे बॉडी फंक्शन के लिए काफी जरूरी है। आयरन हमारे फेफड़ों से अन्य ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये हमारे शरीर में मसल मेटाबॉलिज्म को भी सपोर्ट करते हैं। कई महिलाओं को आयरन की कमी से एनीमिया की कमी हो जाती है, इसलिए महिलाओं को सालमन मछली खाने की सलाह दी जाती हैं।
सूजन को कम करने के लिए

अगर आपके हाथ पैरों में अक्सर सूजन हो जाती है, तो इसका मतलब साफ है कि आपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी है। वहीं, सालमन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी क्रिया को प्रदर्शित कर सकता है। जिस वजह से सूजन की समस्या कम हो जाती है। हालांकि, अगर सूजन की समस्या ज्यादा परेशान कर रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
बालों के लिए सालमन मछली के लाभ

अगर आपके बाल काफी झड़ रहे हैं, तो सालमन मछली खाने से आपके बालों की सेहत भी काफी अच्छी हो सकती है। इसमें मौजूद विटामिन डी 3 हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और यह बालों को स्वस्थ भी रखते हैं।
त्वचा के लिए सालमन मछली खाने के फायदे
सालमन मछली को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना गया है। ये हमारे मांसपेशियों के साथ-साथ त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इसे आप डेली डाइट में शामिल करके निखरी त्वचा पा सकते हैं।
कमजोरी होगी दूर
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो सालमन मछली इस कमी को पूरी करता है। इसके साथ ही विटामिन-बी12 के सेवन से आप अपने शरीर की थकान, कब्ज और भूख ना लगने की परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं।
सालमन मछली खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स

सालमन मछली खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन इसके अधिक सेवन करने से हमारे शरीर में कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखे जा सकते हैं। जिसके बारे में नीचे बताया गया है।
- अगर सालमन मछलियों को पकड़ने के लिए रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है, तो यह खाने के बाद नुकसानदायक हो सकता है।
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सालमन मछली खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। क्योंकि, इसमें मरकरी शामिल हो सकते हैं।
- सालमन मछली को खाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया से बचने के लिए उन्हें कोई वैक्सीन तो नहीं दिया गया है। क्योंकि ऐसी मछलियां पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
- अगर सलमान मछली काफी दिनों से बर्फ में रखी हुई है, तो इसे खाने से बचें। इससे कई तरह की शारीरिक समस्याओं के होने का खतरा हो सकता है।
सालमन मछली को खाने में ऐसे करें शामिल

- आप डेली डाइट में सालमन मछली को तेल में फ्राई करके खा सकते हैं। इसे करी के रूप में भी खाया जा सकता है।
- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई लोग इसे स्टीम करके भी खाते हैं। इसे लेमन बटर के साथ भी पकाकर खा सकते हैं।
- आप सालमन मछली को रोस्ट करके खा सकते है। इसे सलाद, चावल या बर्गर में पैटी की तरह भी सेवन कर सकते हैं।
सालमन मछली को कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
सालमन मछली को आप किसी भी समय खा सकते हैंm इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अगर आप इसे सुबह नाश्ते के रूप में खाते हैं तो यह दिन भर में आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। डॉक्टर द्वारा सालमन मछली को हफ्ते में 3 से 4 बार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, उसकी मात्रा सीमित होनी चाहिए। क्योंकि, अधिक सेवन से कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं।
सालमन मछली से बनाएं ये टेस्टी रेसिपी

लेमन और सालमन रेसिपी
लेमन और सैल्मन रेसिपी बनाने के लिए सामग्री
सैल्मन फिले
कॉशर सॉल्ट
आधा कप वर्जिन ऑलिव ॉयल
चार नींबू
पार्सले
5 कटी हुई लहसुन की कलियां
2 बड़े चम्मच ओरेगेनो
1 छोटा चम्मच पैपरिका
एक चम्मच काली मिर्च
लेमन और सालमन रेसिपी बनाने की पूरी विधि
खाने की तैयारी करने से पहले आप अपने ओवन को पहले 375 डिग्री पर प्री हिट कर लीजिए। इसके बाद लेमन और गार्लिक सॉस बना लें। इसके लिए एक छोटे बर्तन में चार चम्मच नींबू का रस, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल, गार्लिक ऑर्गेनो पैपरिका और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एक शीट पैन में फॉइल लगा लें और उसे तेल से ब्रश कर लें। फिर इस शीट में सालमन फिश के टुकड़े रखें और उसे दोनों तरफ से कॉशर सॉल्ट से सीजन कर लें। अब आपकों इसके ऊपर लेमन-गार्लिक सॉस लगाकर फॉइल को बंद कर देना है। इसके बाद आप इसे 20 मिनट के लिए बेक करें। जब समय पूरा हो जाएं, तब इसे ओवन से बाहर निकाल लें और डिनर में सर्व करें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
सालमन मछली खाने से क्या होता है?
सालमन मछली को दोबारा कैसे गर्म करें?
सालमन मछली क्या है?
हम सालमन मछली को कितनी बार गर्म कर सकते हैं?
सालमन मछली कितने प्रकार की होती है?
सालमन मछली को कच्चा क्यों खाया जाता है?
क्या आप सालमन को फ्रिज में छोड़ सकते हैं?
