bollywood celebrities favourite recipe

Bollywood Celebs Recipe: हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स क्या खाना पसंद करते हैं उनकी फेवरेट रेसिपी क्या है और क्या वह खुद भी खाना पकाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए आलिया भट्ट से लेकर जैकी श्रॉफ तक की ऐसी फेमस रेसिपीज लेकर आए हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट लगती है, तो चलिए जानते हैं।

आलिया भट्ट फेमस जुकिनी सब्जी

Bollywood Celebs Recipe
alia bhatt-Zucchini Sabji

आलिया भट्ट बचपन से ही खाने की बेहद शौकीन है। साथ ही उन्हें खाना पकाना भी बेहद पसंद है। वे अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा फैंस को नई-नई रेसिपीज बताती रहती हैं। आलिया भट्ट की उन्हीं रेसिपीज में से आज हम आपको जुकिनी की स्वादिष्ट सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते है।

सामग्री

  • 1 जुकिनी/तोरी कटी हुई
  • 1/2 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/4 बड़ा चम्मच काली सरसों के बीज
  • कुछ करी पत्ते
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
  • 1/4 अमचूर
  • 1 चम्मच हींग या हींग, गार्निश के लिए हरा धनिया

ऐसे बनाएं जुकिनी की सब्जी

  1. जुकिनी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आपको जुकिनी को बारीक बारीक काट लेना है।
  2. फिर इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल में राई को चटकाएं
  3. फिर हींग और करी पत्ता, हरी मिर्च और कटी हुई तोरई/जुकिनी डालें, नमक डालें और सभी चीजों को एक साथ मिलाएं, ढककर नरम होने तक पकाएं।
  4. फिर इसमें धनिया, जीरा, सौंफ और अमचूर पाउडर डालकर पकाएं
  5. हरा धनिया डालें और परोसें।

सारा अली खान स्वादिष्ट जुकिनी पास्ता

sara ali khan
sara ali khan-Zucchini Pasta

सारा अली खान के वेट लॉस के संघर्ष को तो हम सभी जानते हैं। आज वे इतनी हेल्दी और फिट है, इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। वे खाने की बहुत शौकीन है। वे आए दिन कुछ ना कुछ स्वादिष्ट रेसिपी उनके फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज हम आपको सारा अली खान की फेमस जुकिनी पास्ता की रेसिपी बताएंगे, तो चलिए जानते है।

सामग्री

  • 1 जुकिनी
  • 1/2 चम्मच मक्खन
  • लहसुन की 3 से 4 कलियां
  • 1 कटोरी टमाटर प्युरी
  • 30 ग्राम क्रीम
  • 2 टमाटर
  • 150 ग्राम चिकन ब्रेस्ट
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े
  • 1 बड़ा चम्मच अजवाइन
  • 1 बड़ा चम्मच तुलसी के पत्ते
  • जैतून का तेल
  • नमक और काली मिर्च

ऐसे बनाए जुकिनी पास्ता

  1. जुकिनी पास्ता बनाने के लिए आपको पास्ता की जरूरत नहीं है बल्कि जुकिनि को काटकर ही आपको पास्ता बनाना है।
  2. इसके बाद सॉस तैयार करें। एक पैन में 1/2 टेबलस्पून मक्खन गर्म करें और उसमें लहसुन डालकर भून लें।
  3. इसमें पहले से तैयार टमाटर की प्यूरी और नमक मिलाएं। इसे कुछ देर तक उबलने दें।
  4. पनीर, मिर्च के टुकड़े, अजवायन और कुछ क्रीम डालें।
  5. एक अलग पैन में, चेरी टमाटर, तोरी और चिकन ब्रेस्ट को नमक और काली मिर्च के साथ भूनें – सभी को अलग-अलग भूनें।
  6. चीज़ सॉस के साथ जुकिनी पास्ता और कटा हुआ चिकन ब्रेस्ट डालें और कटी हुई तुलसी और पत्तियों से गार्निश करें।
  7. इसके ऊपर भुने हुए चेरी टमाटर डालें और स्वादों के मिश्रण का आनंद लें।

जैकी श्रॉफ का फेमस बैगन का भरता

jacky shroff
jacky shroff’s Favorite Began Bharta

जैकी श्रॉफ के ‘बैगन का भरता’ रेसिपी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसलिए आज हम भी आपके लिए जैकी श्रॉफ के फेमस बैगन का भर्ता की रेसिपी लेकर आए हैं।

सामग्री

  • बड़े बैंगन 5-6
  • लहसुन की कलियाँ 15-16
  • हरी मिर्च 5-6
  • सरसों का तेल 1 बड़ा चम्मच
  • करी पत्ता 4-5

जैकी श्रॉफ के फेमस बैगन का भरता बनाने की विधि

  • बैंगन को अच्छे से धो लें और साफ किचन टॉवल से पोंछ लें।
  • बैंगन पर बाएं से दाएं कट लगाएं। उनमें 2-3 लहसुन की कलियों के साथ एक हरी मिर्च डालें।
  • बैंगन को धीमी आंच पर भून लें। भूनते समय इन पर तेल लगा लें। इसे तब तक रखें जब तक वे सभी तरफ से भूरे न हो जाएं।
  • ठंडा होने के बाद, जली हुई त्वचा को निचोड़ लें और भुने हुए बैंगन, मिर्च और लहसुन को एक कटोरे में मैश कर लें।
  • स्वादानुसार नमक, करी पत्ता और थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। गर्मागर्म चपाती के साथ आनंद लें।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...