सूखा आलूबुखारा है सेहत के लिए वरदान: Prunes Benefits
Prunes Benefits

शरीर के लिए सुपरफ़ूड है सूखा आलूबुखारा

प्रून्‍स सूखे हुए आलूबुखारा को कहा जाता हैI जब रसीले आलूबुखारा को सूखा दिया जाता है तो यह प्रून्‍स बन जाता है, जिसे हिंदी में सूखा आलूबुखारा कहा जाता हैI इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा कम होता हैI

Prunes Benefits: अगर हम आपसे पूछें कि क्या आपने कभी प्रून्‍स खाया है? तो आप जरूर सोच में पड़ जाएँगे कि आखिर ये प्रून्‍स क्या होता है? दरअसल प्रून्‍स सूखे हुए आलूबुखारा को कहा जाता हैI जब रसीले आलूबुखारा को सूखा दिया जाता है तो यह प्रून्‍स बन जाता है, जिसे हिंदी में सूखा आलूबुखारा कहा जाता हैI इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा तो कम होता ही है, साथ ही इससे सेहत को भी कई तरह से फायदे मिलते हैंI आइए सूखा आलूबुखारा के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं कि इसका सेवन कैसे और कब करना चाहिए और इसके सेवन के दौरान किन-किन बातों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिएI

Also read : इन एक्सरसाइज से बनाएं अपनी छाती को मजबूत व चौड़ा

सूखा आलूबुखारा कैसा होता है?

Prunes Benefits
What are prunes?

अंगूर को सूखा देने से किशमिश तैयार होता है और जिस तरह से खजूर को सुखाने से छुहारे तैयार हो जाते हैं, ठीक उसी तरह से रसीले आलूबुखारे को भी सूखा देने से वह ड्राई फ्रूट में तब्दील होकर सूखा आलूबुखारा बन जाता हैI सूखा आलूबुखारा को प्रून्‍स भी कहा जाता हैI आमतौर वैसे तो आलूबुखारा जून-जुलाई के महीने में मिलता है, लेकिन सूखा आलूबुखारे के लिए किसी खास मौसम और समय का इंतजार नहीं करना पड़ता है, यह पूरे साल आसानी से उपलब्ध हो जाता हैI सूखा आलूबुखारा स्वाद में मीठा और खाने में हल्का चिपचिपा सा होता हैI

कहाँ मिलता है सूखा आलूबुखारा

दरअसल आलूबुखारा, चेरी, रसभरी, खुबानी परिवार का ही एक सदस्य माना जाता हैI भारत में आलूबुखारा ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में ही पाया जाता है, जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर मुख्य हैI भारत में आलूबुखारा गहरे लाल रंग का मिलता है, जबकि कई देशों में इसका रंग काला, पीला और यहाँ तक की हरा भी होता हैI   

सूखा आलूबुखारा में शामिल पोषण तत्व

सूखा आलूबुखारा सेहत के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होता हैI इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, हेल्दी फैट, सोडियम, नेचुरल शुगर, विटामिन आदि पोषक तत्व शामिल होते हैंI

सूखा आलूबुखारा में पाए जाने वाले गुण

Properties found in prunes
Properties found in prunes
  • सूखा आलूबुखारा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैI
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैंI
  • इसमें हाई फाइबर के साथ सोर्बिटोल मौजूद होता हैI
  • यह आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता हैI
  • यह आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छा होता हैI

सूखा आलूबुखारा के फायदे

एनीमिया से बचाता है सूखा आलूबुखारा

महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी की समस्या हो जाती है, जिसके कारण उन्‍हें थकावट, सांस फूलना, चिड़चिड़ापन होना और कमजोर इम्‍युनिटी का सामना करना पड़ता हैI लेकिन सूखा आलूबुखारा के सेवन से उनके शरीर को कई जरूरी खनिज प्राप्त होते हैं और आयरन की कमी भी दूर होती हैI

बालों का झड़ना कम होता है

Hair fall is reduced
Hair fall is reduced

शरीर में आयरन की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है, जैसे ड्राई स्कैल्प, बालों का झड़ना और बालों का जल्दी सफ़ेद होना इत्यादिI लेकिन सूखा आलूबुखारा के सेवन से बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन-बी और विटामिन सी मौजूद होता है, जो इन बालों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से निपटने में काफी हद तक मदद करता हैI

मांसपेशियों के घावों का उपचार करने में है सहायक

सूखा आलूबुखारा में बोरोन नामक एक महत्वपूर्ण खनिज पाया जाता है, जो मजबूत मांसपेसियों के लिए बेहद जरूरी होता हैI यदि आपको हर समय मांसपेशियों में दर्द की समस्या रहती है, तो यह एक स्पष्ट संकेत होता है कि आपके शरीर में बोरोन की कमी हैI इसलिए सूखे आलूबुखारे को अपने आहार में शामिल करें, इससे आपको कुछ ही दिनों में काफी फायदा मिलेगाI

अनिद्रा को करता है दूर

Relieves insomnia
Relieves insomnia

सूखा आलूबुखारा मैग्नीशियम का एक प्राकृतिक स्रोत माना जाता है, जिसे स्लीप-इंडेनर मिनरल के रूप में भी जाना जाता हैI इसलिए, अगर आपको नींद नहीं आती है या आप कम नींद आने की समस्या से परेशान हैं या नींद लाने के लिए किसी तरह की कोई गोलियों का सेवन करते हैं तो अपने आहार में कुछ दिनों के लिए सूखे आलूबुखारे को शामिल करें, ये आपको अच्छी नींद देने में काफी मदद करेगा और इससे नींद नहीं आने की भी समस्या खत्म हो जाएगीI

वजन कम करने में मदद करता है

अगर आपका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है और आप अपना वजन किसी भी तरीके से जल्द से जल्द कम करना चाहते हैं तो सूखा आलूबुखारा का सेवन करना तुरंत शुरू कर दें, क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वजन को कम करने में काफी मदद करता हैI

इम्यूनिटी को करे मजबूत

जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, वे लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, साथ ही कमजोर इम्यूनिटी के कारण इन्फेक्शन होने का खतरा भी सबसे ज्यादा रहता है, इसलिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरुरी होता हैI आप सूखा आलूबुखारा का सेवन कर अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता हैI

हड्डियों की कमजोरी को दूर करता है

सूखा आलूबुखारे के सेवन से हड्डियों की कमजोरी दूर होती है, साथ ही हड्डियों में होने वाली सूजन से भी राहत मिलती हैI इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण हड्डियों में होने वाले दर्द को कम हद तक कम करता हैI सूखा आलूबुखारा के सेवन से ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द में भी काफी हद तक आराम मिलता हैI

मधुमेह को करता है कंट्रोल

Controls Diabetes
Controls Diabetes

सूखा आलूबुखारे के सेवन से मधुमेह को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा मदद मिलती हैI इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता हैI इसमें मौजूद फाइबर भी मधुमेह के मरीजों को हेल्दी रखने का काम करता हैI

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में है सहायक

सूखा आलूबुखारा के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही पाचन से सम्बंधित सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा भी मिलता हैI इसमें मौजूद फाइबर पेट में कब्ज बनने से रोकता है और पेट को साफ करने का कम करता हैI इसके नियमित रूप से सेवन करने से पेट में गैस, अपच, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या नहीं होती हैI सूखा आलूबुखारा में सोल्युबल फाइबर मौजूद होता हैं, जिसे पेक्टिन भी कहा जाता हैI यह आंत को साफ करने में मदद करता है, जो बेहतर मल त्यागने  में मदद करता हैI यह एक  प्राकृतिक रेचक भी माना जाता है, अच्छे पाचन के लिए इसे अपने डाइट में शामिल करना एक हेल्दी विकल्प हैI

दिल के लिए है फायदेमंद

सूखा आलूबुखारे के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में काफी मदद मिलती हैI यह शरीर से ख़राब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके दिल से जुड़ी बीमारियां होने के खतरे को कम करता हैI इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक और  हार्ट अटैक आने की संभावना काफी हद तक कम होने की संभावना बनी रहती हैI 

आंखों के लिए भी है फायदेमंद

सूखा आलूबुखारे खाने से आंखों में होने वाली कई समस्याओं से भी बचाव होता हैI इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई मोतियाबिंद के खतरे को काफी हद तक कम करता हैI इसके रोजाना सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ती है, साथ ही यह आंखों में होने वाली बीमारी से बचाव भी करता हैI

सूखा आलूबुखारा का उपयोग कैसे कर सकते हैं

  • सूखा आलूबुखारा का उपयोग ड्राइड फ्रूट्स के रूप में किया जा सकता हैI
  • इसका रस बना कर भी इस्तेमाल किया जा सकता हैI
  • सूखा आलूबुखारा से प्यूरी या जैम बनाया जा सकता हैI
  • इससे स्वादिष्ट कैंडी भी तैयार किया जा सकता हैI

सूखा आलूबुखारा के सेवन से होने वाले नुकसान

Disadvantages of consuming prunes
Disadvantages of consuming prunes
  • वैसे तो आलूबुखारा कई अलग-अलग पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैंI आइए जानते हैं कि सूखा आलूबुखारा के सेवन से किस तरह का नुकसान होता हैI
  • सूखा आलूबुखारा में लैक्सेटिव गुण मौजूद होता है, जिसकी वजह से इसके अत्यधिक सेवन से पेट ख़राब होने या फिर डायरिया की भी समस्या पैदा हो सकती हैI
  • सूखा आलूबुखारे के ज्यादा सेवन से गैस की समस्या हो जाती है, इसलिए इसका सेवन उचित मात्रा में ही करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

सूखा आलूबुखारा का सेवन कैसे किया जाता है?

सूखा आलूबुखारा को आम ड्राई फ्रूट्स की तरह भी खाया जा सकता हैI आप चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसे नमकीन और मीठे दोनों तरह के व्यंजनों में भी मिला सकते हैंI

सूखा आलूबुखारा खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

सूखा आलूबुखारा के सेवन से पाचन तंत्र से सम्बंधित समस्याएं दूर होती हैं और पाचन तंत्र मजबूत होता हैI इसमें मौजूद फाइबर के कारण कब्ज की समस्या नहीं होती है, इससे पेट साफ होता हैI इसके नियमित सेवन से पेट में गैस, अपच,पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती हैI

सूखा आलू बुखारा की तासीर कैसी होती है?

सूखा आलू बुखारा की तासीर बहुत ज्यादा गर्म नहीं होती हैI यह खाने में स्वाद में स्वादिष्ट एवं मधुर होता है और पचने में भी आसान होता हैI

सूखा आलू बुखारा किसे नहीं खाना चाहिए?

अगर किसी को दस्त या डायरिया की समस्या है तो उन्हें सूखा आलूबुखारा का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे दस्त की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती हैI

एक दिन में कितने सूखे आलूबुखारा का सेवन करना चाहिए?

एक दिन में लगभग 30 ग्राम सूखे आलूबुखारा का सेवन करना ही अच्छा होता हैI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...