tips for safe air travel during pregnancy
tips for safe air travel during pregnancy

Overview: प्रेग्नेंसी के दौरान फ्लाइट से सफर करने से पहले जानें किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

गर्भावस्था में एयर ट्रैवल पूरी तरह सुरक्षित हो सकता है, अगर आप सही समय चुनें और जरूरी सावधानियाँ अपनाएँ। डॉक्टर की सलाह, सही सीटिंग, हाइड्रेशन और हल्की मूवमेंट जैसी छोटी-छोटी बातें आपकी जर्नी को आरामदायक बना सकती हैं। इसलिए सफर से पहले पूरी तैयारी करें और अपनी सेहत को प्राथमिकता दें।

Safe Air Travel During Pregnancy: गर्भावस्था एक महिला की जिंदगी का खास समय होता है, लेकिन इसी दौरान अगर यात्रा करनी पड़ जाए तो सावधानी दोगुनी करनी पड़ती है। चाहे बस हो, ट्रेन या हवाई जहाज़—हर सफर में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कुछ रिस्क भी जुड़े होते हैं। अच्छी बात यह है कि सही तैयारी और थोड़ी सी जागरूकता से यह यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक बनाई जा सकती है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी टिप्स, जो आपकी प्रेग्नेंसी ट्रैवल को आसान और सुरक्षित बना सकते हैं।

डॉक्टर से सलाह जरूर लें

किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले अपने गायनाकोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। अगर ब्लड प्रेशर, शुगर या कोई और जटिलता है, तो डॉक्टर की गाइडेंस बेहद जरूरी है।

सही समय चुनें यात्रा का

दूसरी तिमाही (14 से 28 सप्ताह) को ट्रैवल के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस दौरान शरीर ज्यादा स्थिर रहता है और थकान कम होती है।

एयरलाइन की पॉलिसी जानें

check airline policies
check airline policies

हर एयरलाइन की प्रेग्नेंसी ट्रैवल को लेकर अलग गाइडलाइन होती है। कुछ एयरलाइंस 32 हफ्तों के बाद और कुछ 36 हफ्तों के बाद यात्रा की अनुमति नहीं देतीं। टिकट बुक करने से पहले इन नियमों की जांच करें।

आरामदायक सीटिंग और पोजिशन

यात्रा के दौरान लंबी देर तक बैठने से पैरों में सूजन या दर्द हो सकता है। इसलिए बीच-बीच में उठकर चलें और आरामदायक सीट चुनें, खासकर ऐसी जहाँ पैर फैलाने की जगह हो।

हाइड्रेटेड रहें और हल्का खानपान करें

लंबी यात्रा में डिहाइड्रेशन जल्दी हो सकता है। समय-समय पर पानी पिएं और हल्का, पौष्टिक खाना खाएँ। तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें।

आरामदायक कपड़े और जूते पहनें

ढीले-ढाले कपड़े और फ्लैट फुटवियर आपको ज्यादा आराम देंगे। तंग कपड़े और हील्स न पहनें, इससे असुविधा और सूजन की समस्या हो सकती है।

बार-बार मूवमेंट करें

चाहे ट्रेन हो या फ्लाइट, बीच-बीच में सीट से उठकर थोड़ी देर टहलना या हल्की स्ट्रेचिंग करना ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और थकान कम करता है।

जरूरी मेडिकल डॉक्यूमेंट्स रखें साथ

यात्रा पर निकलते समय अपनी मेडिकल रिपोर्ट्स, डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर हमेशा साथ रखें। अचानक जरूरत पड़ने पर यह बेहद मददगार साबित होगा।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...