5 दिक्कतों से बचना होगा नॉर्मल डिलीवरी के बाद
डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, चाहे सिजेरियन डिलीवरी हो या फिर नॉर्मल।
Recovering From Delivery: मां बनने का सुख हर एक महिला के लिए खास होता है। मां बनने का सफर हर एक महिला के लिए काफी कठिन होता है। इस दौरान होने वाली हर एक परेशानी को महिलाएं मुस्कुराकर झेल लेती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की तकलीफें जैसे- मोटापा, स्किन पर रैशेज, पेट में दर्द, मतली, खाने की इच्छा न होना, मूड स्विंग्स, वजाइनल स्त्राव इत्यादि का सामना करना पड़ता है। लेकिन यह परेशानी सिर्फ प्रेग्नेंसी तक ही सीमित नहीं होती है। डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है, चाहे सिजेरियन डिलीवरी हो या फिर नॉर्मल।
हम में से कई लोगों को लगता है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नॉर्मल डिलीवरी में भी महिलाओं को कांटे लगते हैं, जिसकी देखभाल काफी अच्छे से करना जरूरी है। अगर टांके में किसी तरह की परेशानी हो जाए तो इससे आगे काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं नॉर्मल डिलीवरी में होने वाली परेशानियों से कैसे बचें ?
Recovering From Delivery: टांके का दर्द

नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को टांके में काफी दर्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में एक बड़े से टब में गुनगुना पानी भरें। इसके बाद इस टब में कुछ समय के लिए बैठ जाएं। इससे कांटे में होने वाली दर्द और सूजन से काफी हद तक आराम मिलेगा। इसके बाद आप टांके को तौलिए से सुखाना बिल्कुल भी न भूलें।
मल त्यागने में परेशानी

नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांके लगने की वजह से मल त्यागने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मल त्याग के दौरान पेरिनियम वाले हिस्से में दबाव को कम करने के लिए टांकों पर हल्के से पैड की मदद से प्रेस करें। इससे मल त्याग के दौरान दर्द कम होगा।
पेशाब में जलन

नॉर्मल डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं को पेशाब के दौरान काफी ज्यादा दर्द होता है। ऐसे में पेशाब करने के बाद योनि को गुनगुने पानी से सिंकाई करें। इससे जलन और दर्द की परेशानी कम हो सकती है।
इन्फेक्शन का डर

नॉर्मल डिलीवरी के बाद टांके में इंफेक्शन का डर रहता है। ऐसे में पेरिनियम और योनि के हिस्से को साफ-सुथरा रखें। हमेशा इस हिस्से को अच्छी तरह से सूखाकर रखें। दर्द बढ़ने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
थकान होना

प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को काफी ज्यादा थकान होती है। ऐसे में शरीर को कुछ समय के लिए रेस्ट जरूर दें। कई बार बच्चों को दूध पिलाने के लिए आपको बार-बार उठना पड़ सकता है। ऐसे में जब भी समय मिले, तो थोड़ी सी झपकी जरूर लें। इससे थकान और कमजोरी कम होने में मदद मिल सकती है।
नॉर्मल डिलीवरी में भी महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का अनुभव हो सकता है। इन परेशानियों को कम करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
