प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए रोज नाभि में लगाएं दो बूंद यह तेल, डॉक्टर से जानें इसके फायदे: Navel Oiling Benefits
Navel Oiling Benefits

Overview:

आयुर्वेदिक चिकित्सा में नाभि में तेल लगाने को महत्वपूर्ण माना गया है। नाभि में तेल लगाने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और ऊर्जा का प्रवाह भी संतुलित होता है। दरअसल, नाभि में तेल लगाने के पीछे साइंस का गहरा कनेक्शन है।

Navel Oiling Benefits: हमारी दादी-नानी हमेशा से यही कहती आई हैं कि नाभि में तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। अब साइंस और डॉक्टर्स भी इस बात को मानते हैं। आमतौर पर लोग नाभि में सरसों या नारियल का तेल लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाभि में तेल लोगों की राय के अनुसार नहीं, बल्कि अपनी जरूरत के अनुसार लगाना चाहिए। जी हां, नाभि में अलग-अलग तेल लगाने के फायदे भी अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आप हमेशा अपनी परेशानी के अनुसार ही नाभि में तेल लगाएं।

इसलिए लगाना चाहिए नाभि में तेल

Navel Oiling Benefits-नाभि में तेल लगाने के होते हैं ये 5 गजब के फायदे: Oiling Belly Button
Benefits of Oiling Belly Button

आयुर्वेदिक चिकित्सा में नाभि में तेल लगाने को महत्वपूर्ण माना गया है। नाभि में तेल लगाने से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है और ऊर्जा का प्रवाह भी संतुलित होता है। दरअसल, नाभि में तेल लगाने के पीछे साइंस का गहरा कनेक्शन है। नाभि इंसान के शरीर का केंद्र होती है। इससे शरीर की सभी नसों में ऊर्जा का संचार होता है। जब आप नाभि में तेल लगाते हैं तो इसका सीधा असर नसों पर होता है।

चमकती स्किन के लिए लगाएं ये तेल

न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. अनुशी जैन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके लोगों को नाभि में तेल लगाने का सही तरीका बताया है। डॉ. अनुशी के अनुसार अगर आपकी स्किन रूखी है और आप चमकती स्किन चाहते हैं तो नाभि में नियमित रूप से बादाम का तेल लगाना चाहिए। आपको बता दें कि बादाम का तेल स्किन के लिए अच्छा होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो स्किन के लिए अच्छा रहता है। इस तेल में लिनोलिक एसिड भी होता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है। वहीं अगर आपके होंठ सूखे और फटे हुए हैं तो आपको नाभि में सरसों का तेल नियमित रूप से लगाना चाहिए।

पिंपल्स होंगे दूर, गायब होंगी झुर्रियां

कई लोग पिंपल्स और मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए नाभि में नीम का तेल लगाना चाहिए। दरअसल, नीम के तेल में एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में यह तेल ​मुंहासों और पिंपल्स को दूर करने में मददगार होता है। इस तेल में विटामिन सी होता है जो कोलेजन को बूस्ट करता है, जिससे स्किन अच्छी होती है। नीम का तेल स्किन सेल्स को भी रिपेयर करता है। अगर आप हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो भी नाभि में नीम का तेल लगाने से फायदा होगा। अगर आप झुर्रियों को दूर करना चाहते हैं तो नाभि में रोज जैतून का तेल लगाना चाहिए। इस तेल विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन के लिए एंटी एजिंग तत्व का काम करते हैं।

प्रजनन क्षमता बढ़ा सकता है यह तेल

डॉ. जैन के अनुसार अगर आप प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो नाभि में रोज नारियल का तेल लगाने से फायदा हो सकता है। वहीं जोड़ों के दर्द और मजबूत हड्डियों के लिए नाभि में तिल का तेल लगाना चाहिए। यदि आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो नाभि में अरंडी का तेल लगाना चाहिए। पाचन संबंधी अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो नाभि में प्रतिदिन देसी घी लगाने से फायदा हो सकता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...