A woman holding her throat with both hands and appearing to be in discomfort or pain, suggesting she might be experiencing a sore throat or throat infection.
Throat discomfort: A young woman experiencing pain due to sore throat or infection.

Summary: अदरक वाली चाय से लेकर मेथी पानी तक: गले की खराश के लिए बेस्ट हैं ये ड्रिंक्स

बारिश के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण गले में खराश होना आम बात है। इस समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू पेय काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं।

Throat Infection Remedy: बारिश के मौसम में गले में खराश होना एक आम बात है। अक्सर मौसम की वजह से तापमान ऊपर नीचे होता है। इस वजह से वे लोग जिनका गला सेंसेटिव होता है। वही मौसम की चपेट में आ जाते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो परेशान ना हों। आप नीचे बताए गए इन घरेलू पेय का सेवन कर सकते हैं। बस इस मौसम में एक बात का ध्यान रखें कि आप बाहर की चीजों का सेवन ना करें। इससे इंफेक्शन की गुंजाईश ज्यादा हो जाती है। इन्हें पीने से ना सिर्फ आपका गला ठीक होगा बल्कि इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। सबसे बड़ी बात यह घर में आसानी से बना सकती हैं।

मुलैठी और शहद

अगर आपको अक्सर गले में खराश रहती है तो मुलैठी और शहद के पानी को अपनी डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं। मुलैठी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफलेमेटरी से भरपूर होती है। इसे रोजाना पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी। इस ड्रिंक को बनाना भी बहुत आसान है। आप एक गिलास से थोड़ा सा ज्यादा पानी उबालने रख दें। इसमें एक चौथाई चम्मच मुलैठी पाउडर मिक्स कर सिम आंच पर दस मिनिट उबलने रख दें। जब उबल जाए तो पानी को छान कर इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और इसे पिएं। यह आपके गले को ना केवल रिलेक्स करेगा बल्कि आपका स्ट्रेस लेवल भी इस ड्रिंक को पीकर खत्म होगा।

वो अदरक वाली चाय

Throat Infection Remedy-Ginger tea is good for throat infection.
Two steaming glasses of ginger tea.

चाय तो हर हिंदुस्तानी को अच्छी लगती है। आपको भी पसंद होगी। लेकिन इस चाय में थोड़ा सा टि्वस्ट दें। अगर गला खराब है तो अपनी रेगुलर चाय में थोड़ी अदरक, लॉन्ग, काली मिर्च मिलाकर उबाल लें। अगर एक कप चाय बना रहे हैं तो बस एक छोटा सा अदकर का टुकड़ा, दो तीन लॉन्ग और तीन चार काली मिर्च के दाने काफी रहेंगे। अगर गला थोड़ा ज्यादा खराब है तो आप जरा से तुलसी के पत्ते भी शामिल कर लें। आप जब इसे पिएंगे इसे तो महसूस करेंगे यह चाय का प्याला आपके लिए किसी दवा से कम नहीं होगा।

दाना मेथी

Fenugreek water, known for their numerous health benefits
A glass of fenugreek water

दाना मेथी में म्यूसिलेज होता है। म्यूसिलेज एक लसलसा सा पदार्थ होता है जो कि गले की खराश को दूर करने के लिए एक कागर उपाय है। अगर आप भी उनमें से हैं जिनका गला बार बार सूखता है। उन्हें मेथी का ड्रिंक काफी फायदा करेगा। आप चाहें तो मेथी को पहले से भिगोकर रख लें या फिर मेथी का पाउडर बनाकर उसे पानी के साथ उबाल लें। इसमें पानी में आप जरा सा नमक भी मिला लें। चूंकि मेथी में फाइबर भी होता है ऐसे में अगर आपको इस मौसम में पाचन संबंधी भी कोई दिक्कत होगी तो मेथी का पानी आपको फायदा करेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

बेशक यह ड्रिंक्स घरेलू हैं और इनका कोई साइड इफैक्ट भी नहीं है। लेकिन अगर आप बीपी की किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं तो इन्हें लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श कर लें। इसके इतर अगर आप एक साल से पांच साल के छोटे बच्चों को इस तरह का कोई भी पेय दे रहे हैं तो इसकी मात्रा को सीमित रखें।