बरसातों में न हो जाए आंखों में इंफेक्शन, इन बातों का रखें ध्यान: Eye Infections During Monsoon
Eye Infections During Monsoon

Eye Infections During Monsoon: बारिश का मौसम जितना सुहावना लगता है उतना ही ढेरों बीमारियां भी लेकर आता है। यदि बारिश में घर से बाहर निकल रहे हैं और भीग जाते हैं तो आप बीमार पड़ जाते है। इस मौसम में आपने देखा होगा कि आंखों में खुजली और जलन की समस्या भी ज्यादा देखने को मिलती है। वह इसलिए क्योंकि आंखें हमारी बेहद सेंसटिव होती है और उनमे बहुत जल्दी इंफेक्शन होने का खतरा हो जाता है। क्योंकि बरसात के मौसम में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते है। और हम आंखों में खुजली और जलन को गंभीर नहीं समझते है तो यह कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। आईए जानिए कुछ जरूरी बातें-

Also read: मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये पांच आसान टिप्स: Monsoon Health Tips

क्यों फैलता है संक्रमण

Eye Infections During Monsoon
Eye Infections

बारिशों में आंखों में संक्रमण इतनी तेजी से इसलिए फैलता है क्योंकि इस समय वातावरण में नमी होती है और बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते है। जो बिमारियों का कारण बनते हैं। ऐसे में अगर हम कही गए है किसी संक्रमित जगह पर पर हाथ रखा और उसे सीधा आंखों पर लगा दिया तो इससे बैक्टीरिया आपके आंखों में चला जाएगा और आंखों को संक्रमित कर देगा। आंखों में इंफेक्शन न हो इसके लिए निम्निलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-

गंदे हाथों से आंखों को न छूए

हम बाहर कहीं भी जाते है तो हाथों से किसी भी चीज को पकड़ लेते है। या फिर कहीं भी चीजों पर रखते है। और बिना कुछ सोचे समझे आंखों पर उन्ही गंदे हाथों को लगा लेते है तो ध्यान रखें कि गंदे हाथों से कभी भी आंखों को छुए नहीं। हाथों को धोकर ही आंखों पर लगाएं या चेहरे पर लगाएं।

घर पर आकर आंखों को धोएं

अक्सर हम सभी आंखों को धोने की आदत नहीं होती है। लेकिन आप बरसातों में बाहर जा रहे है तो जरूरी हो जाता है कि घर पर आकर आंखों पर छींटे लगाएं। जिससे कि आंखें पूरी तरह साफ हो जाएं। ठंडे पानी से ही आंखों और मुंह को धोएं। साथ ही पानी साफ होना बेहद जरूरी है।

कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं तो

यदि आप कांटैक्ट लैंस लगाते है तो ध्यान रखें कि आपको इंफेक्शन हो रहा है तो उस समय कॉन्टैक्ट लेंस को नहीं लगाएं। क्योंकि इनसे आपको और भी ज्यादा इंफेक्शन होने का खतरा है। ऐसी स्थिति में अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

इस्तेमाल में आने वाली चीजें

things to use
things to use

यदि आप बाहर निकलने पर तौलिया या रुमाल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान दें कि ये चीज़े किसी के साथ शेयर न करें। इससे आपको गंभीर इंफेक्शन हो सकता है। आप आंखों को पोंछने के लिए टिश्यू पेपर भी ले सकते हैं। क्योंकि इससे इंफेक्शन होने का खतरा न के बराबर रहता है। ध्यान रखें कि आंखों को तेजी से मले नहीं।

इन बातों का भी रखें ख्याल

  • यदि आपको लगे कि आंखों में लाली, जलन और खुजली बढ़ती जा रही है तो डाॅक्टर को जरूर दिखाएं। स्वयं से कोई दवा नहीं डालें।
  • बरसात में बच्चों को पानी से भरे गड्ढों व पोखरों से दूर रखें, क्योंकि अधिकतर इन्हीं स्थानों से बैक्टीरिया पनपते हैं।
  • घर में और घर के आस-पास साफ सफाई पर ध्यान दें। कहीं जाएं तो साथ में सेनेटाइजर भी ले जा सकते है। जिससे हाथों पर स्प्रे कर सकें।
  • डॉक्टर की सलाह के हिसाब से कोई आई ड्रॉप आंखों में डाल लें