मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं ये पांच आसान टिप्स: Monsoon Health Tips
Monsoon Health Tips

मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाएंगे ये टिप्स,

मानसून में सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होना आम हो गया है। इसके अलावा भी लोग त्वचा के, पेट की समस्या और पानी जमा होने की वजह से डेंगू मलेरिया के शिकार हो जाते हैं।

Monsoon Health Tips: मानसून आता है और अपने साथ कई बीमारियां ले आता है। ये मौसम कई लोगों को पसंद होता है। लोगों को बारिश में भीगना, मस्ती करना और घूमने जाना पसंद होता है। लेकिन ये अपने साथ अच्छे मौसम के साथ कुछ बीमारियां ले आता है जिसकी वजह से लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं। मानसून में सर्दी-जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां होना आम हो गया है। इसके अलावा भी लोग त्वचा के, पेट की समस्या और पानी जमा होने की वजह से डेंगू मलेरिया के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में मानसून के आने से पहले ही हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं। जिन्हें अपनाकर आप खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं साथ ही इस मौसम को खुलकर एंजॉय कर सकते हैं।

स्ट्रीट फूड खाने से बचें

Monsoon Health Tips
street food

मानसून में स्ट्रीट फूड बनाते समय सफाई का उतना ध्यान नहीं रखा जाता है जितना बाकी दिनों में रखा जाता है। बारिशों में बाहर का तला भुना खाना नहीं खाएं। इससे आपका पेट खराब हो सकता है। स्ट्रीट फूड से इंफेक्शन होने के चांसेस ज्यादा होते हैं।

इम्यूनिटी बूस्ट करें

immunity
immunity

बारिश के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। जिसकी वजह से वह बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करना बहुत जरुरी होता है। इसके लिए रोजाना तुलसी और अदरक का सेवन करें। दाल और स्प्राउट्स, ड्राईफूट्रस खाएं। इनसे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

कुछ भी खाने से पहले हाथ धोएं

handwash
handwash

मानसून में बैक्टीरिया से बहुत जल्दी इंफेक्टिड होते हैं। ये बहुत जल्दी हाथों पर चिपक जाते हैं और खाने के माध्यम से पेट के अंदर चले जाते हैं और आप कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में खाना खाने से पहले हमेशा साबुन से हाथ धोएं और कहीं भी बाहर से आने पर साबुन से हाथ जरुर धोएं।

भीगने पर कपड़े जरुर बदलें

wet clothes
wet clothes

अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो आते ही सबसे पहले अपने कपड़े जरुर बदलें। गीले कपड़ों की वजह से त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। नमी की वजह से स्किन इंफेक्शन बहुत जल्दी हो जाता है। इसलिए हमेशा भीगने के बाद कपड़े जरुर बदलें। साथ ही स्किन को अच्छे से सुखा लें। इससे आपकी स्किन हेल्दी भी रहती है।

आंखों का खास ध्यान रखें

Eyes Infection
Eyes Infection

बारिशों में आंख की बीमारी होना आम है। पानी की वजह से जलन, सूजन और दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में अपनी आंखों को साफ रखना बेहद जरुरी है। आंखों को दिन में कई बार साफ पानी से धोएं। ताकी आंख में कुछ चला गया हो तो वो बाहर निकल जाए। इसके साथ ही रोजाना आंखों में गुलाबजल डालें। इससे इंफेक्शन नहीं होता है।

इस तरह से कुछ टिप्स की मदद से मानसून में आप खुद को बीमारियों से बचा सकते हैं। आप इसके साथ ही कई टिप्स की मदद ले सकते हैं। इस मौसम में शरीर का खास ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है क्योंकि इंफेक्शन बहुत जल्दी फैलता है। इन टिप्स को फॉलो करके आप खुद को बीमारियों से बचाने के साथ एंजॉय भी कर सकते हैं।