Overview:इन 5 तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए पियें ये पान का काढ़ा
पान के पत्तों को चबाकर या फिर उबालकर पिया जाता है तो इससे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते है। लेकिन आज हम आपको पान के पत्तों से बने काढ़ा के फायदे के बारे में बताएँगे। ये काढ़ा कैसे बनाते है और इसे पीने से हमे क्या लाभ मिलते है।
Benefits Of Paan Kadha: भारतीय संस्कृति में पान और उसके पत्तों का बड़ा महत्त्व बताया गया है। इतिहास से ही हर शुभ काम की शुरुआत पान से की जाती रही है। वहीं ये पान पूजा पाठ से लेकर खाने के बाद मुंह को शुद्ध करने के लिए किया जाता रहा है। इसके आलावा आयुर्वेद में पान के स्वास्थ्य संबंधी कई फायदे बताये गये है लेकिन पान के पत्तों के साथ जब तंबाकू, चुना और कत्था मिलाकर खाया जाता है तो इससे स्वास्थ्य को कई दुष्परिणाम मिलते है। वहीं जब पान के पत्तों को चबाकर या फिर उबालकर पिया जाता है तो इससे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते है। लेकिन आज हम आपको पान के पत्तों से बने काढ़ा के फायदे के बारे में बताएँगे। ये काढ़ा कैसे बनाते है और इसे पीने से हमे क्या लाभ मिलते है।
Read More: इस हरे जूस से एसिडिटी का करें खात्मा, पीते ही दिखेगा असर
पान का काढ़ा कैसे बनाएं?

पान के पत्तों का काढ़ा बनाना बेहद आसान है इसके लिए आपको एक गिलास पानी लेना है और इसमें 2 से 3 पान के पत्तों को डालकर पानी आधा होने तक उबाल लेना है। पानी जैसे ही ठंडा हो उसे छानकर सुबह खाली पेट पी लेना है।
डाइजेशन के लिए फायदेमंद

पान पेट के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। पेट संबंधी किसी भी तरह की परेशानी जैसे अपच, गैस, ब्लोटिंग, कब्ज जैसी समस्याओं के लिए ये पान का काढ़ा पियें इससे आपका पेट स्वस्थ रहेगा। इतना ही नहीं अगर आप मुहं के छालों से परेशान है तो भी आप पान का काढ़ा पियें।
कैंसर से लड़ने में करता है मदद
पान के अंदर कुछ ऐसे गुण पायें जाते है जो कैंसर जैसी बीमारी के रोकथाम में मदद करते है। शरीर में कैंसर ज्यादातर तब बनता है जब ट्यूमर होता है और पान में ऐसे गुण होते है जो शरीर में बनने वाले ट्यूमर को रोकते है। ऐसे में रोजाना पान का काढ़ा पियें।
शुगर लेवल करें कण्ट्रोल

पान के पत्तों में एंटी- ओक्सिडेंट और एंटी डायबिटीज गुण पायें जाते है। जो शरीर में जाने के बाद जिन लोगों को डायबिटीज है उनके शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान है तो रोजाना इस काढ़े को पीना शुरू कर दें जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कण्ट्रोल में रहेगा।
सांस संबंधी समस्याओं को करें कम
पान के पात्तों में ऐसे गुण पायें जाते है जो फेफड़े के इन्फेक्शन और सूजन को कम करने का काम करते है। अगर आप सांस से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहें हैं तो इस पान के पत्तों का काढ़ा एक बार जरुर सेवन करना शुरू करें। इससे आपको राहत मिलेगी।
ओबेसिटी को करें दूर

अगर आप अपने बड़े हुए वजन से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते है तो आज से ही पान का काढ़ा खाली पेट सेवन करना शुरू कर दें। पान के पत्तों का सेवन करने से भूख में कमी लगती है जिससे आप लम्बे समस्य तक भूखे रह सकते है वहीं इसमें पायें जाने वाले गुण शरीर में होने वाली एक्स्ट्रा चर्बी को भी कम करने का काम करता है।
