सर्दियों में गर्मी लाये काढ़ा रेसिपीज: Kadha Recipes
Kadha Recipes

Kadha Recipes: बदलता मौसम और ठंड की शुरुआत कई प्रकार की परेशानियों को अपने साथ लेकर आता है। इसके साथ ही सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी समस्या होना बिल्कुल आम बात है। ऐसे मौसम में इन परेशानी से लड़ने के लिए हम सभी को पहले से ही अपने शरीर को तैयार रखने की आवश्यकता होती है, जिसमें हर्बल काढ़ा आपकी मदद कर सकता है।

Also read : सर्दी जुकाम से राहत दिलाए अमरूद की पत्तियों का काढ़ा, पीने से होंगे ये लाभ: Guava Leaves Kadha

काली मिर्च और लौंग का काढ़ा

सामग्री: लौंग 4, काली मिर्च (दरदरी पिसी हुई) ½ चम्मच, अदरक (पिसा हुआ) ½ चम्मच और तुलसी की पत्तियां 4 से 5, एक चम्मच शहद।

विधि: सबसे पहले एक कड़ाही या पैन लें इसमें लौंग, काली मिर्च और अदरक साथ ही तुलसी की पत्तियां डाल दें और सभी को एक साथ 10 से 15 सेकंड के लिए रोस्ट करें। अब इसमें 2 कप पानी डालें, और इसे लगभग 5 से 7 मिनट के लिए अच्छी तरह से उबलने दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो इसको छान कर काढ़े के पानी को अलग निकाल लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे गरमा-गरम सर्व करें।

फायदे: एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर यह सभी सामग्री बदलते मौसम में होने वाले सर्दी, खांसी सहित फ्लू से राहत पाने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर को इन संक्रमणों से लड़ने के लिए भी तैयार करते हैं। वहीं काली मिर्च और लौंग की प्रॉपर्टी छाती में जमें कफ को बाहर निकलने में मदद करती हैं।

दालचीनी और इलायची का काढ़ा

Cinnamon and Cardamom Kadha
Cinnamon and Cardamom Kadha Recipes

सामग्री: दालचीनी 4 इंच लंबी स्टिक और इलायची 2-3

विधि: लगभग दो कप पानी में 4 इंच लंबी दालचीनी की स्टिक डालें और दो से तीन इलायची डालें। अब पानी को तब तक उबलने दें, जब तक की पानी आधी न हो जाए।
द्य फिर पानी को छानकर निकाल लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं आपका काढ़ा तैयार है अब इस गरमा-गरम काढ़े का सेवन करें।

फायदे: इलायची एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और यह शरीर को गर्माहट प्रदान करते हुए फ्लू के लक्षण से राहत प्रदान करती है। इसके अलावा इलायची अपच, गैस और कब्ज से राहत प्रदान करती है।

वहीं दालचीनी में आयरन और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ डाइजेशन को संतुलित रखते हैं। यह दोनों फैक्टर बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी हैं।

मेथी के बीज से बना काढ़ा

किचन में मौजूद मेथी एक ऐसा मसाला है जो स्वाद और सेहत से भरपूर है। मेथी दाना और दूध का साथ में सेवन किया जाता है, तो इनके फायदे और बढ़ जाते हैं।

सामग्री: मेथी के बीज का पाउडर द चम्मच, हल्दी 2 चुटकी, एक कप दूध।

विधि: एक कप दूध में लगभग एक चौथाई चम्मच मेथी के बीज से बना पाउडर और 2 चुटकी हल्दी डालें। अब दूध को लगभग 5 से 7 मिनट के लिए अच्छी तरह उबाल लें और फिर इसे गरमा-गरम एंजॉय करें।

फायदे: मेथी के बीज और हल्दी की महत्वपूर्ण प्रॉपर्टी बदलते मौसम के साथ होने वाले संक्रमण और फ्लू से लड़ने के लिए शरीर को तैयार करती हैं।

  • साथ ही दूध शरीर में बदलते शुगर के लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
  • यह रक्त-संचार को सही रखता है।
  • मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो हृदय रोग के खतरे को घटाता है।
  • मेथी के दाने खराब कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं।
  • मेथी दाना और दूध में फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।