Indian actor Salman Khan, wearing a camo tactical shirt and gold-rimmed sunglasses, looks toward a smiling woman with long dark hair dressed in a blue saree. In the top-left corner, a circular overlay displays a different scene of the actor in a green army jacket standing before a group of soldiers.
Indian actor Salman Khan, wearing a camo tactical shirt and gold-rimmed sunglasses, looks toward a smiling woman with long dark hair dressed in a blue saree. In the top-left corner, a circular overlay displays a different scene of the actor in a green army jacket standing before a group of soldiers.

Summary: बैटल ऑफ गलवान का गाना ‘मैं हूं’ हुआ रिलीज, सलमान खान ने दिखाया चित्रांगदा सिंह के साथ रोमांटिक अंदाज:

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’ ने वेलेंटाइन डे पर अपने रोमांटिक गाने ‘मैं हूं’ के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस गाने की खूबसूरत धुन और भावपूर्ण अंदाज इसे और भी खास बनाते हैं।

Battle Of Galwan song: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, और अब इसका नया वैलेंटाइन स्पेशल गाना “मैं हूं” रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। यह गाना आज ही रिलीज़ हुआ है और इसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। इतना ही नहीं, फ़िल्म का यह गाना फैंस में भी चर्चा में है, जहां सलमान के फैंस ने अपने रिएक्शन सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। आइए जानते हैं कि इस नए गाने में ऐसा क्या खास है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

YouTube video

‘बैटल ऑफ़ गलवान’ का नया गाना ‘मैं हूं’ एक फौजी की जिंदगी और उसके रिश्तों की गहराई को बखूबी पेश करता है। गाने में दिखाया गया है परिवार के साथ बिताए खुशहाल पल, ड्यूटी के दौरान जुदाई का मीठा दर्द और इंतजार की खामोशी। यह इमोशन का सफर इतनी नाज़ुकता से बुना गया है कि हर नोट और हर दृश्य सीधे दिल को छू जाता है, और गाना सुनते ही हर कोई उसकी भावनाओं में खो जाता है।

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों की बॉडी लैंग्वेज, आंखों की भावनाएं और नज़रों का मिलना इतनी नेचुरल लगती है कि हर सीन असली महसूस होता है। उनके बीच का बैलेंस—जहां एक ओर सलमान की गर्मजोशी और मासूमियत है, वहीं चित्रांगदा की इनोसेंस है वह इसे और भी इमोशनल और दिल को छूने वाला बनाता है। हर फ्रेम में उनकी केमिस्ट्री कहानी को और गहराई देती है और दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं।

मैं हूं’ गाने को अयान लाल और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज़ दी है। अयान लाल, जो गाने के म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर भी हैं, ने इसे एक सुकूनभरी धुन दी है जो लंबे समय तक दिल में रहती है। उनके और शब्बीर अहमद के लिखे बोल फौजी और उसके परिवार की कुर्बानी और उनकी खामोश ताकत को बेहद असरदार तरीके से दिखाते हैं।

‘मैं हूं’ गाने पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। सलमान खान के फैंस तो खुशी से झूम उठे और भाईजान की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों ने उनके एक्सप्रेशन और एक्टिंग में कमी भी नोट की। एक यूजर ने लिखा, “गाना बढ़िया है, लेकिन सलमान की एक्टिंग, खत्म है।” तो किसी ने कहा, “समझो भाईजान, ये 90’s नहीं है, बदलो अपना काम।”


स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...