Summary: महाशिवरात्रि पर अलग दिखना है तो पहनें नीली साड़ी, देखें 10 ग्लैमरस लुक्स
महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति और सजने-संवरने दोनों के लिए खास माना जाता है। इस दिन ज्यादातर महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनती हैं, लेकिन अगर आप इस बार अपने लुक में कुछ नया एड करना चाहती हैं तो नीली साड़ी ट्राई कर सकती हैं।
Mahashivratri Outfit Ideas: महाशिवरात्रि पर अक्सर हरे रंग की साड़ी पहनने का ट्रेंड देखा जाता है, लेकिन अगर इस बार आप कुछ अलग और एलिगेंट ट्राई करना चाहती हैं तो नीली साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। नीला रंग न सिर्फ रॉयल और क्लासी लगता है, बल्कि यह भगवान शिव का प्रिय रंग भी माना जाता है, इसलिए इस खास मौके पर इसे पहनना और भी खास बन जाता है। हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगने वाला यह शेड आपको भीड़ में अलग दिखाता है। बॉलीवुड और साउथ की कई एक्ट्रेसेस ने अलग-अलग स्टाइल की ब्लू साड़ियों में अपने लुक से फैशन गोल्स दिए हैं। आप भी उनके इन शानदार लुक्स से आइडिया लेकर इस महाशिवरात्रि अपने ट्रेडिशनल स्टाइल में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ सकती हैं।
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने डीप ब्लू शिफॉन साड़ी पहनी है जिस पर गोल्डन बॉर्डर है, जो क्लासिक लुक देता है। न्यूड लिपस्टिक, हल्का स्मोकी आई मेकअप के साथ बड़े झुमके और ब्रेसलेट फेस्टिव फील देते हैं। साइड पार्टिंग के साथ वेवी हेयर उनका एवरग्रीन स्टाइल दिखाते हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा की टर्कॉइज़ ब्लू प्री-ड्रेप्ड साड़ी आज के ट्रेंड के हिसाब से बहुत स्टाइलिश है। स्ट्रैपलेस ब्लाउज़ लुक को बोल्ड और फैशनेबल बनाता है। मेकअप में ब्रॉन्ज्ड चीक्स, शार्प कॉन्टूर और बोल्ड आई मेकअप है, जिससे फेस डिफाइंड लगता है। चोकर नेकलेस और मैचिंग ब्रेसलेट के साथ उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी रखी है।
रश्मिका मंदाना
रश्मिका की ब्लू सिल्क साड़ी गोल्डन बॉर्डर के साथ बहुत एलिगेंट और पहनने में आसान लगती है। काजल, छोटी बिंदी और सॉफ्ट लिप कलर से उन्होंने मेकअप कंप्लीट किया है। छोटे झुमके और गोल्ड बैंगल्स लुक को प्योर इंडियन टच देते हैं। सेंटर पार्टेड बंधे हुए बाल उन्हें क्यूट और ग्रेसफुल दिखाते हैं।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी ने रेड और ब्लू शियर साड़ी को बहुत ग्लैमरस तरीके से स्टाइल किया है। डीप नेक स्लीवलेस ब्लाउज़ आउटफिट को बोल्ड बनाता है। मेकअप ड्यूई बेस, पिंक ग्लॉसी लिप्स और ड्रामेटिक आईलैशेस के साथ यंग और फ्रेश लगता है। हूप ईयररिंग्स के साथ ज्वेलरी को मिनिमल रखा गया है ताकि साड़ी हाइलाइट हो।
राशि खन्ना
राशि की नेवी ब्लू एम्ब्रॉयडरी साड़ी महाशिवरात्री की पूजा के लिए परफेक्ट है। डीप नेक हैवी वर्क ब्लाउज़ लुक को बोल्ड और एलीगेंट बनाता है। मेकअप में मैट बेस, ब्राउन स्मोकी आईज और न्यूड लिपस्टिक है, जो ब्लू आउटफिट के साथ बहुत सूट करता है। गोल्ड झुमके और बैंगल्स ट्रेडिशनल टच देते हैं। स्लीक बन हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को रेड कार्पेट फिनिश देता है।
कंगना रनौत
कंगना ने हैवी वर्क वाली रिच ब्लू और गोल्डन साड़ी पहनी है, जिसमें ट्रेडिशनल मोटिफ्स लुक को बेहद शाही बना रहे हैं। हाफ स्लीव्स एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज़ साड़ी के साथ परफेक्ट मैच कर रहा है। उनका मेकअप सॉफ्ट और मैट फिनिश में है। मिडिल पार्टेड लो बन के साथ बड़े झुमके पूरे लुक को क्लासिक इंडियन टच देते हैं।
साई पल्लवी
साई पल्लवी की पेस्टल ब्लू नेट साड़ी बहुत ही लाइट है, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी है। स्लीवलेस ब्लाउज़ उनके नेचुरल और फ्रेश लुक को और खूबसूरत बनाता है। उनका मेकअप लगभग नो-मेकअप लुक में है। खुले नैचुरल वेवी बाल और स्माइल इस लुक की सबसे बड़ी हाईलाइट हैं।
बिपाशा बसु
बिपाशा ने रॉयल ब्लू साड़ी को ट्रेडिशनल तरीके से ड्रेप किया है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर और छोटे बूटे बहुत एलिगेंट लग रहे हैं। फुल स्लीव्स ब्लाउज़ लुक को सोबर और रिच बनाता है। उनके मेकअप में शार्प आईलाइनर, सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक और बड़ी ब्लू बिंदी खास अट्रैक्शन है। स्लीक बन में गजरा और स्टेटमेंट झुमके इस लुक को पूरी तरह बंगाली ट्रेडिशनल फील देते हैं।
श्रद्धा कपूर
श्रद्धा ने पेस्टल ब्लू शिफॉन साड़ी को बहुत ही मॉडर्न अंदाज में स्टाइल किया है। स्ट्रैपलेस या स्लीवलेस प्लेन ब्लाउज़ साड़ी के फ्लो को हाईलाइट करता है। न्यूड लिप्स, सॉफ्ट आई मेकअप और शिमरी हाईलाइटर। खुले सॉफ्ट कर्ल्स और डायमंड चोकर नेकलेस लुक को स्टनिंग बनाते हैं।
श्रिया सरन
श्रिया की डीप ब्लू ट्रांसपेरेंट साड़ी पर सीक्विन और फ्लोरल वर्क है, जो नाइट फंक्शन के लिए परफेक्ट है। स्ट्रैपी हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ लुक को ग्लैमरस बनाता है। उनका मेकअप स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक और ब्रॉन्ज्ड बेस के साथ है।
