Summary: राजपाल यादव के समर्थन में उतरे मशहूर प्रोड्यूसर प्रियदर्शन, बोल - कम पढ़े लिखे...
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने हाल ही में राजपाल यादव के मुश्किल समय पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खुलकर कहा कि यह बेचारा कम पढ़ा-लिखा होने की वजह से इस मुसीबत में फंस गया।
Rajpal Yadav Case: एक्टर रामपाल जल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली के तिहार जेल में बंद है जिसके बाद अब इस मामले से जुड़े कई सारी चीज सामने आ रही है कई सिलेबस के मदद करने की भी खबर आ रही है और अब इसी मामले पर मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर प्रियदर्शन ने एक खुलासा किया है और उन्होंने राजपाल यादव के बारे में भी बातचीत की है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
प्रियदर्शन ने बढ़ाई राजपाल यादव की फीस
फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने बातचीत में बताया कि राजपाल यादव की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने उनकी फिल्म में फीस बढ़ा दी है और हर तरह से उनकी मदद करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह राजपाल यादव को 20 सालों से जानते हैं, उन्हें सबसे पहले जंगल में देखा था और उनकी परफॉर्मेंस देखकर पूरी तरह सरप्राइज्ड हुए थे। उनकी पहली फिल्म ‘मालामाल वीकली’ थी, और उसके बाद राजपाल ने कई फिल्मों में उनके साथ काम किया।
प्रियदर्शन की अपील
प्रियदर्शन ने प्रोड्यूसर्स से कहा कि राजपाल यादव को उनकी परिस्थिति के मुताबिक अगली फिल्म में उनकी फीस बढ़ा दी जाए, जिसे प्रोड्यूसर्स ने मान लिया। उन्होंने कहा, “हम उन्हें बचाना चाहते हैं,” और फिलहाल राजपाल यादव उनकी नई फिल्म में विलन की भूमिका निभा रहे हैं।
कैसे राजपाल यादव फंसे मुश्किलों में
फिल्ममेकर ने बताया कि वह एक्टर के कोर्ट केस के बारे में पहले से जानते थे। उन्होंने कहा, “मैं उनकी परेशानियों से वाकिफ था, इसलिए मैं हर फिल्म में राजपाल यादव को साइन करता रहता था। मैं उन्हें एड फिल्म्स करने के लिए भी कहता था। इस बेचारे आदमी ने कम पढ़े-लिखे होने के कारण गलती की, वरना वह एक अच्छा इंसान है।”
दोस्त ना होने का राजपाल यादव ने किया था दावा
हम आपको बताते हैं कि जब राजपाल यादव इस मुश्किल हालात में फंसे थे, तो उन्होंने कहा था, “सर, मैं क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय भी नजर नहीं आता। यहां हम सब अकेले हैं, मेरा कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस मुसीबत का सामना अकेले ही करना होगा।” उनके जेल जाने के बाद सोनू सूद ने उनकी मदद के लिए सबसे अपील की, और इसके बाद उनके लिए राशि जमा होने लगी। वकील ने बताया कि कुल 9 करोड़ में से लगभग 2.5 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं, लेकिन उनके भाई का कहना था कि उन्हें किसी की ओर से रकम नहीं मिली थी। फिलहाल राजपाल यादव जेल में हैं, और इस मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी।
