Iron Rich Foods: कभी आपने ध्यान नहीं दिया होगा कि खून की कमी होने में हमें कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खून की कमी होने पर जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। साथ ही आपको ऑक्सीजन की कमी का भी अहसास होने लगता है और खून की कमी ज्यादा हो जाए तो इससे गठिया,कैंसर और किडनी से संबंधित बिमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए खून की कमी को एक गंभीर बिमारी की तरह ही समझे। अब सवाल है कि खून की कमी को पूरा कैसे किया जाए तो इसके लिए आप घर में कुछ खादय पदार्थो के सेवन से भी इसे पूरा कर सकते है-
चुकंदर
चुकंदर हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का सबसे बढ़िया स्त्रोत है। इसके खाने से जल्दी ही खून की कमी पूरी हो जाती है। क्या आपको पता है चुकंदर से भी ज्यादा उसकी पत्तियां फायदेमंद होती है। चुकंदर को अपनी सलाद में जरूर शामिल करें और अगर आपको इसका जूस पीने का मन है तो आप उसे भी पी सकते है। लेकिन जूस से भी ज्यादा चबा कर खाने से कोई भी चीज ज्यादा फायदेमंद होती है।
अनार
इसी तरह अनार भी आयरन का काफी फायदेमंद स्त्रोत है। अनार में आयरन के अलावा मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा होती है। एनीमिया, और पीलिया रोग के उपचार के लिए 250 मि.ली. अनार के रस में, 750 ग्राम चीनी मिलाकर चाशनी बना लें। इसे दिन में 3-4 बार सेवन करें। इससे एनीमिया और पीलिया में फायदा होता है।
सेब

सेब एनीमिया जैसी बीमारी में काफी लाभदायक होता है क्योंकि सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।
केला
स्टार्च के स्रोत जैसे केले में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इस वजह से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आहार में इसे शामिल किया जाना चाहिए। अनार का जूस लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
पालक
पालक का साग प्रचुर मात्र में लौह का भंडार है जो शरीर में लौह तत्व की कमी पूरी करता है तथा एनीमिया जैसे रोगों में लाभकारी है। पालक को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। जैसे पालक का सूप, पालक के परांठे, पालक की सब्जी आदि को आप रोजमर्रा में बना कर खा सकते हैं।
डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट को कोको से बनाया जाता है और कोको को कई तरह की समस्याओं जैसे थकान, अपच व डिप्रेशन आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। डार्क चॉकलेट में लगभग 80 प्रतिशत कोको होता है, जो आयरन से समृद्ध होता है।
शहद
शहद में कई तरह के गुण होते हैं, शहद कई बीमारियों में दवा का काम करता है। एनीमिया के रोगियों के लिए भी यह बहुत लाभदायक होता है। 100 ग्राम शहद में 0.42 मि.ग्रा. आयरन होता है। इसीलिए इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है।
सूखी किशमिश
ब्लड बनने के लिए जरूरी विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की कमी को किशमिश पूरा करती है। आयरन से भरपूर सूखी काली किशमिश का सेवन करके आप अपना हीमोग्लोबिन बढ़ा सकते हैं।
अंजीर

अंजीर में विटामिन-ए, बी1, बी2, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन पाया जाता है। दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर, सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।
फली वाले अनाज
संतुलित आहार में साबुत अनाज शामिल होने चाहिए। खानपान में लेगम्स (फली वाले अनाज) शामिल किए जाने चाहिए क्योंकि ये हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाते हैं। इनमें सोयाबीन, सफेद राजमा और चने आदि शामिल हैं।
हर्ब्स
एनीमिया से ग्रसित लोगों को कुछ प्रकार की हर्ब्स और उनसे बने पेय पदार्थ लेना फायदेमंद होता है। इन हर्ब्स में एनीस, पुदीना, जीरा, लोकोरिस से बने पेय पदार्थ शामिल हैं। ये सभी आयरन से भरपूर होते हैं और हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं।
