Hair Straightening Tips: अधिकतर महिलाएं अपने बालों को स्टाइल करते समय उसे स्ट्रेट करना पसंद करती हैं। यह उन्हें एक स्लीक लुक देता है। साथ ही, इससे उनके लुक में भी एक चेंज आता है। हालांकि, बालों को स्ट्रेट करने के लिए स्ट्रेटनर का इस्तेमाल किया जाता है। यह एक हीट स्टाइलिंग टूल है, जो बालों को स्ट्रेट करने के साथ-साथ उसे डैमेज भी करता है। बालों पर अत्यधिक हीट के कारण उनका टूटना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं, इसके कारण बालों में रूखेपन व दोमुंहे बालों की समस्या भी होती है।
ऐसे में सबसे अच्छा उपाय है कि आप बालों को स्ट्रेट करने के लिए नेचुरल तरीकों का सहारा लें। जी हां, ऐसे कई उपाय हैं, जो बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने में मदद करते हैं और फिर आपको स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन नेचुरल तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
चावल का आटा और मुल्तानी मिट्टी से करें हेयर स्ट्रेट

अगर आप इस हेयर मास्क को सप्ताह में सिर्फ एक बार इस्तेमाल करती हैं, तो यह न केवल बालों को साफ करता है, बल्कि उन्हें स्ट्रेट करने में भी मददगार है। इतना ही नहीं, यह बालों में वॉल्यूम भी एड करता है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चौथाई कप चावल का आटा
- एक अंडे का सफेद भाग
- एक कप मुल्तानी मिट्टी
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले बाउल में चावल का आटा डालें।
- अब इसमें एक अंडे का सफेद भाग और एक कप मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
- इस पेस्ट को बालों में लगाएं।
- अब बालों में कंघी करें और एक घंटे के लिए छोड़ दें।
- अंत में, बालों को शैम्पू से धो लें।
अंडा और ऑलिव ऑयल करेगा बालों को स्ट्रेट

अंडा और जैतून का तेल आपके बालों को पोषण देने व उन्हें मजबूत करने के साथ-साथ नेचुरली स्ट्रेट करने में भी मदद करता है।
आवश्यक सामग्री-
- 2 अंडे
- एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में अंडा तोड़ें।
- अब इसमें जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब अपनी क्लीन स्कैल्प व हेयर पर इसे लगाएं।
- इसे एक घंटे में धो लें।
- आप सप्ताह में एक से दो बार इस उपाय को अपनाएं। आपको जल्द ही बालों में असर नजर आने लगेगा।
दूध और शहद से स्ट्रेट करें हेयर

दूध एक बेहतरीन नेचुरल स्ट्रेटनर की तरह काम करता है। प्रोटीन से भरपूर दूध आपके बालों को मुलायम व मजबूत बनाता है।
आवश्यक सामग्री-
- दूध
- दो बड़े चम्मच शहद
- क्रश की हुई स्ट्रॉबेरी
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में दूध और दो बड़े चम्मच शहद मिलाएं।
- अब इसमें ताजा व क्रश की हुई स्ट्रॉबेरी डालें।
- इसे अपने बालों पर लगाएं और इसके चारों ओर एक तौलिया लपेट लें।
- 2-3 घंटे बाद इसे धो लें।
- आप सप्ताह में एक बार इसे लगा सकती हैं।
नींबू का रस और नारियल दूध से स्ट्रेट करें हेयर

आपको शायद पता ना हो, लेकिन नींबू का रस एक प्राकृतिक स्ट्रेटनर के रूप में काम करता है। साथ ही अगर आप इसे नारियल के दूध के साथ मिलाते हैं तो इससे आपके बाल कंडीशन भी होते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- एक नींबू का रस
- आवश्यकतानुसार कोकोनट मिल्क
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में नींबू का रस व कोकोनट मिल्क डालकर मिक्स करें।
- अब, इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों व हेयर लेंथ में लगाएं।
- करीबन आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों धो लें।
केला और दही से स्ट्रेट करें हेयर

इस हेयर पैक को बनाते समय केला, दही शहद और जैतून का तेल जैसे नेचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। जो बालों को पोषित करने के साथ-साथ उसे स्ट्रेट करने में भी मददगार है।
आवश्यक सामग्री-
- दो पके केले
- 2 बड़े चम्मच शहद
- एक चम्मच जैतून का तेल
- आवश्यकतानुसार दही
इस्तेमाल का तरीका-
- पके केले और शहद, जैतून का तेल और दही एक बाउल में डालें।
- अब उन्हें मैश करके एक महीन पेस्ट बना लें।
- अपने बालों को इस मास्क से कोट करें और इसे शॉवर कैप से कवर कर दें।
- इसे 1/2 घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर धो लें।
एलोवेरा से स्ट्रेट करें हेयर

एलोवेरा को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह बालों को मुलायम और चिकना रखता है। यह बालों को मॉइश्चराइज़ करता है और फ्रिज़ या कर्ल की संभावना को कम करता है।
आवश्यक सामग्री-
- आधा कप गर्म हेयर ऑयल
- आधा कप एलोवेरा जेल
इस्तेमाल का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में आधा कप गर्म तेल और आधा कप एलोवेरा मिलाएं।
- इस पैक को अपने बालों में लगाएं।
- 30-40 मिनट बाद इसे धो लें।
कैस्टर ऑयल से स्ट्रेट करें हेयर

जब बात बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने की हो तो कैस्टर ऑयल बेहद ही अद्भुत तरह से काम करता है।
आवश्यक सामग्री-
- आवश्यकतानुसार कैस्टर ऑयल
इस्तेमाल का तरीका-
- तेल को गर्म करके बालों में मसाज करें।
- इसके चारों ओर एक गर्म, नम तौलिया लपेटें और इसे 30 मिनट तक रखें।
- फिर अपने बालों को किसी सौम्य शैम्पू से धो लें।
तो अब आप भी नेचुरल उपायों को अपनाएं और स्ट्रेटनर के बिना ही अपने बालों को परमानेंटली स्ट्रेट करें।
