महाराष्ट्र हीट स्ट्रोक केस: जानलेवा है लू, बचने के लिए उठाएं छोटे-छोटे कदम-Heat Stroke Cure
Heat Stroke Cure

Heat Stroke Cure: महाराष्ट्र में लू ने मौत का तांडव मचा दिया। राज्य सरकार की ओर से खारघर के सेंट्रल पार्क में आयोजित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के दौरान भीषण गर्मी की वजह करीब 120 लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब तक 11 लोग जिंदगी की जंग हार चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लू की चपेट में आ गए थे। ऐसे में लू से बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कई उपाय समय तहते अपनाना जरूरी है।  

थोड़ी सी सावधानी से बचें लू से  

भीषण गर्मी के दौरान गर्म हवाएं जब शरीर के संपर्क में आती हैं तो शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ज्यादा देर तक धूप में काम करने से या फिर धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, यही लू लगने या हीट स्ट्रोक का मुख्य कारण है। बुजुर्ग, बच्चे और जिन लोगों की इम्यूनिटी कम है, वो लू की चपेट में जल्द आते हैं। हालांकि लोग जल्दी से इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते कि उन्हें लू लगी है।  

इन लक्षणों से पहचाने कि लग गई है लू  

लू लगने पर हमारा शरीर ऐसे कई संकेत देता है, जिससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि हमें उपचार की आवश्यकता है। जैसे सिर में तेज दर्द होना, लगातार चक्कर आना और सांस लेने में दिक्कत होना। शुरुआत में इन लक्षणों की तीव्रता कम होती है लेकिन अगर ध्यान न दें तो ये परेशानियां बढ़ सकती हैं। लू के कारण कई बार तेज बुखार भी हो सकता है। इसी के साथ शरीर में दर्द होने लगता है और उल्टी आने की समस्या होने लगती है। उल्टी होने के कारण शरीर में सोडियम और पोटैशियम का संतुलन बिगड़ जाता है और कमजोरी व बेहोशी आने लगती है।  

लग गई है लू तो तुरंत करें ये उपाय

Heat Stroke
If you have got heat stroke, then first of all lie down in a cool place.

अगर आपको लू लग गई है तो सबसे पहले किसी ठंडी जगह पर लेटें। शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां सिर, पैरों के तलवों और हथेलियों पर लगाएं। लू से बचाव ही उसका सबसे अच्छा उपाय है।

1 खुले शरीर धूप में न निकलें। अगर मजबूरी में बाहर जा ही रहे हैं तो हमेशा सिर जरूर ढक लें। आंखों पर काला चश्मा लगाएं।

2. कोशिश करें कि कपड़े हल्के रंगों के पहनें। कॉटन, लेनिन, कोटा डोरिया जैसे कपड़े चुनें, जो पसीने को सोख लेते हैं और जिनमें गर्मी भी ज्यादा नहीं लगती।  

3. तेज गर्मी से अचानक से ठंडी जगह में न जाएं। न ही एसी-कूलर में बैठकर तुरंत धूप में निकलें। ऐसा करना लू को आमंत्रण देने जैसा है।

4. गर्मियों में कच्चा प्याज रोज खाएं। धूप में निकलने पर अपने पॉकेट में छोटा सा प्याज रखें, ऐसा करने से लू से बचाव होगा।

5. गर्मी में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। जिससे आपके शरीर का तापमान सही बना रहे और शरीर में पानी की कमी न हो। कोशिश करें कि मौसमी फल खाते रहें, जूस पिएं, नींबू पानी लें,  दही, छाछ, जलजीरा, लस्सी पीते रहें।  

6. अगर लू लग गई है तो तुरंत प्याज का रस शहद में मिलाकर देना चाहिए। शरीर को दिन में चार-पांच बार गीले तौलिए से पोंछें। चाय-कॉफी आदि गर्म पेय का सेवन कम कर दें।

7. जौ के आटे में पिसा हुआ प्याज मिलाकर शरीर पर लेप करें, इससे राहत मिलेगी।

8. लू से बचने के लिए रूई के फाहे में गुलाब जल डालें और इसे कानों में लगाएं। इससे आपका बचाव होगा।

9. लू से परेशान हैं तो मरीज के तलवे पर कच्ची लौकी घिसें, इससे तुरंत राहत मिलेगी। लौकी मुरझा जाए तो समझें कि लू उतर रही है।

10. आधे कप चाय में आधा कप पानी मिलाकर पिएं, इस ठंडे और गर्म के मिश्रण से आपको लू से राहत मिलेगी।

11. एक प्याज को भून लें। अब इसे एक साधारण प्याज के साथ मिलाकर पीस लें। इसमें भुने जीरा पाउडर और मिश्री मिलाकर खाएं, इससे लू से राहत मिलेगी।

12. लू से बचाव करने के लिए धनिया और पुदीना दोनों ही फायदेमंद है। इनका जूस पीने से लू आपसे दूर रहेगी। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में एक या दो बार नींबू पानी जरूर पिएं। नींबू पानी में भी पुदीने की पत्तियां डाल लें।  

इनका सेवन देगा तुरंत राहत

कुछ रसों को अपने रोजाना के खानपान में शामिल करके भी आप जानलेवा लू से बच सकते हैं।

आम का पन्ना

आम का पन्ना पीना लू से बचाव करने के साथ ही लू से पीड़ित होने पर राहत देने में भी मददगार है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स देता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम यानी कैरी को उबाल कर उसका गूदा निकाल लें। इसमें काला नमक, काली मिर्च, गुड़ डालकर पेस्ट बनाएं। इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालकर इसे पतला करें और पिएं। आपको लाभ मिलेगा। आपको गर्मी में थकान कम महसूस होगी और शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

सेब का सिरका

सेब का सिरका कई गुणों से भरपूर है। यह लू से बचाव में भी मददगार है। दरअसल, लू लगने पर शरीर में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स की मात्रा काफी कम हो जाती है। सेब के सिरके का सेवन करने से ये कमी दूर होती है। इसके लिए दो चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास पानी में मिला लें, दिन में दो बार इसे पिएं। आपके शरीर में मिनरल्स का संतुलन ठीक रहेगा।

बेल का शरबत

बेल का शरबत गर्मियों में अमृत के समान होता है। बेल में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ता है। ऐसे में ये लू से बचाव में सहायक है। दिन में दो से तीन बार बेल का शरबत पीने से आप लू से बचे रहेंगे। यह दस्त और डायरिया की समस्या को दूर करने में भी फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है।  

गिलोय का रस

गिलोय का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न सिर्फ में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है बल्कि एनर्जी भी देता है। अगर लू के कारण आपको तेज बुखार हो गया है तो ऐसी स्थिति में गिलोय का रस शरीर के तापमान को बढ़ने से रोकता है। दो से तीन चम्मच गिलोय के रस को एक कप पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। आप चाहें तो रोज नाश्ते से पहले इसका सेवन कर सकते हैं। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...